Friday, May 10, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
मतदाता जागरूकता वॉकथन में सैंकड़ों खिलाड़ी, विद्यार्थी और संस्थाओं के प्रतिनिधि करेंगे शिरकतहरियाणा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, पंचकूला के संगठित प्रयासों से 6 वर्ष से लापता लड़की के मिलने पर परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कानपाक अधिकृत कश्मीर को हिंदूस्तान का हिस्सा बनाएंगे मोदी : मनोहर लालएयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी 85 फ्लाइट्स को किया कैंसिलसैम पित्रोदा को पता नहीं है कि हिंदुस्तान सबसे पुरानी सभ्यता है" - अनिल विजहरियाणा: कांग्रेस विधायक दल ने राज्यपाल से मांगा मिलने का समयईडी का सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट, सीएम केजरीवाल की जमानत का विरोध कियादिल्ली: कांग्रेस दफ्तर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका
Haryana

मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ

April 27, 2024 07:26 PM

हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने आज गुरुग्राम के विकास सदन परिसर में सीएसआर ट्रस्ट के सहयोग से बनाए गए वोटर पार्क का उदघाटन किया। इस पार्क में मतदान और लोकसभा चुनाव से संबधित दर्शाई गई सामग्री की मुख्य सचिव ने प्रशंसा की और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां प्रदेश के अन्य जिलों में भी करवाई जाएंगी।

         इस अवसर पर मुख्य सचिव के साथ गुरूग्राम मंडल के आयुक्त आर.सी. बिढ़ान, डीसी निशांत कुमार यादव एवं एडीसी हितेश कुमार मीणा भी उपस्थित रहे।

        वोटर पार्क में बनाए गए बूथ पर सर्वप्रथम ईवीएम मशीन और वीवीपैट के बारे में मुख्य सचिव को जानकारी दी गई। उन्होंने बैलेट यूनिट से वोट देकर वीवीपैट मशीन से पर्ची भी निकाली। वोटर पार्क में देश की लोकतांत्रिक प्रणाली और गुरूग्राम लोकसभा क्षेत्र के बारे में विस्तृत पाठन सामग्री लगाई गई है। इसमें बताया गया गया कि सबसे पहले चुनाव अक्तूबर 1951 से फरवरी 1952 के बीच करवाए गए थे और उस समय देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे। इस चुनाव में 45.7 प्रतिशत मतदान हुआ था। पार्क में ईवीएम मशीन के इतिहास के बारे में भी बताया गया। इस मशीन का प्रयोग वर्ष 1982 में केरल चुनाव में किया गया था। बाद में वर्ष 2004 में पूरे देश में ईवीएम से चुनाव करवाए गए। वोटर पार्क में जिला में करवाई जा रही स्वीप गतिविधियों के बारे में सचित्र सामग्री दर्शाई गई है। मुख्य सचिव ने यहां बनाए गए सेल्फी प्वाईंट पर हाथ में स्लोगन पट्टिका लेकर फोटो खिंचवाई।

        स्वीप अभियान के लिए मुख्य सचिव ने गुब्बारे हवा में छोडक़र सभी नागरिकों को वोट देने का संदेश दिया। इसके पश्चात उन्होंने वॉल पर पेंट से स्वीप वेलडन लिखकर जिला प्रशासन का उत्साह बढ़ाया। यहां गुरूग्राम लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए गए ब्रांड एंबेसडर मशहूर सिंगर एमडी देसी और नवीन पूनिया ने गुरूग्राम के लिए बनाए गए स्वीप एंथम मतदान करो..मतदान करो.. की जोशीली प्रस्तुति दी। दो अन्य ब्रांड एंबेसडर युवा शतरंज खिलाड़ी तनिष्का कोटिया व साईकिल पर दूर-दूर तक यात्रा करने वाले वरिष्ठ नागरिक सुभाष बिश्रोई को मुख्य सचिव ने स्वीप के कप भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों व खिलाडिय़ों को 25 मई को अधिक से अधिक संख्या में वोट देने की शपथ दिलवाई।

जिला प्रशासन के प्रयासों से बढ़ेगा इस बार मतदान

        मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने कहा कि वोट डालना प्रजातांत्रिक प्रणाली में हर एक नागरिक की सबसे अहम जिम्मेदारी है। वे वोटर पार्क का शुभारंभ करने के पश्चात स्थानी मीडियाकर्मियों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरूग्राम जिला प्रशासन स्वीप अभियान में सराहनीय गतिविधियों का संचालन कर रहा है और उन्हें विश्वास है कि इस बार मतदान पहले से भी अधिक होगा। उन्होंने जिला के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के सभी सुविधाएं सुलभ होनी चाहिए और जो युवा इस बार पहली दफा मतदान करेंगे, उनका उत्साह बढ़ाया जाना चाहिए। इस अवसर पर सीएसआर ट्रस्ट के एडिशनल सीईओ गौरव सिंह, जिला खेल अधिकारी रामनिवास, चुनाव तहसीलदार राजेंद्र सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
मतदाता जागरूकता वॉकथन में सैंकड़ों खिलाड़ी, विद्यार्थी और संस्थाओं के प्रतिनिधि करेंगे शिरकत
हरियाणा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, पंचकूला के संगठित प्रयासों से 6 वर्ष से लापता लड़की के मिलने पर परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
पाक अधिकृत कश्मीर को हिंदूस्तान का हिस्सा बनाएंगे मोदी : मनोहर लाल
सैम पित्रोदा को पता नहीं है कि हिंदुस्तान सबसे पुरानी सभ्यता है" - अनिल विज
हरियाणा: कांग्रेस विधायक दल ने राज्यपाल से मांगा मिलने का समय
डोर टू डोर प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहीं बुजुर्गों के पांव छूए तो कहीं हाथ जोड़ मांगे वोट
मोदी सरकार में मुसलमान जितने सुरक्षित हैं, उतने कांग्रेस की सरकार में कभी नहीं रहे : मनोहर लाल
चिलचिलाती गर्मी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तीसरे दिन भी जनसंपर्क यात्रा
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नगर निगम जगाधरी में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को ₹3000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार नए आपराधिक कानूनों को लागू करने की दिशा में हरियाणा में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू