Monday, May 20, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान जारी, 9 करोड़ वोटर चुनेंगे 49 सांसदविकसित भारत को ध्यान में रखते हुए वोट किया: अक्षय कुमारओडिशा के पुरी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शोईरान के राष्ट्रपति रईसी के दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर का मलबा मिलाहरियाणा में JJP विधायक ने कांग्रेस को समर्थन दिया, देवेंद्र बबली बोले- कुमारी सैलजा का साथ देंगे, समर्थकों की राय के बाद फैसलास्वाति मालीवाल केस में दिल्ली पुलिस को आशंका, CCTV से की गई छेड़छाड़BJP मुख्यालय के बाहर 3 पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियां तैनात, AAP ने किया था प्रदर्शन का ऐलान दिल्ली: आज दोपहर 12 बजे AAP कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे केजरीवाल
Haryana

मतदाता जागरूकता वॉकथन में सैंकड़ों खिलाड़ी, विद्यार्थी और संस्थाओं के प्रतिनिधि करेंगे शिरकत

May 09, 2024 06:36 PM

करनाल के अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि मतदान करने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रशासन के साथ-साथ अब निजी संस्थाएं भी सहयोग के लिए आगे आने लगी हैं। सभी का प्रयास है कि करनाल लोकसभा क्षेत्र और करनाल विधान सभा उप चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो सके। इस अहम विषय को लेकर एक निजी संस्थान की ओर से 12 मई को सुबह 6 बजे एनडीआरआई चौक से मतदाता जागरूकता वॉकथन का आयोजन किया जा रहा है। इस वॉकथन में सैंकड़ों खिलाड़ी, विद्यार्थी और संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

  
एडीसी अखिल पिलानी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ करनाल लोकसभा क्षेत्र में भी एक निजी संस्थान की ओर से मतदाताओं को वोट डालने के प्रति जागरूक करने के लिए वॉकथॉन का आयोजन 12 मई को सुबह 6 बजे किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से भी सहयोग किया जा रहा है और इसके लिए बाकायदा अलग-अलग विभाग की ओर से ड्यूटियां भी लगाई गई हैं, जिसमें जिला उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से अधिक से अधिक कॉलेज, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के स्वयं सेवकों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा खेल विभाग की तरफ से खिलाडिय़ों, नेहरू विभाग की ओर से युवाओं और रेड क्रॉस सोसायटी की तरफ से शहर की एनजीओ को आमंत्रित किया गया है।


उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में 25 मई को लोकसभा के लिए मतदान किया जाएगा। लेकिन करनाल में लोकसभा के साथ-साथ करनाल विधानसभा उप चुनाव के लिए भी 25 मई को मतदान होगा। इन चुनावों में 100 फीसदी मतदान करवाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह के आदेशानुसार विशेष प्रचार प्रसार अभियान पर फोकस रखकर स्वीप गतिविधियों का आयोजन पूरे लोकसभा क्षेत्र में निरंतर किया जा रहा है। सभी मिलकर चुनाव के इस पर्व में शामिल होंगे ताकि देश का गर्व बढ़ सके। यह तभी संभव होगा जब करनाल लोकसभा क्षेत्र का एक-एक मतदाता 25 मई को घर से निकल कर बूथ पर जाकर अपने वोट का प्रयोग करेगा।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा में JJP विधायक ने कांग्रेस को समर्थन दिया, देवेंद्र बबली बोले- कुमारी सैलजा का साथ देंगे, समर्थकों की राय के बाद फैसला
मैंने हरियाणा की रोटी खाई, धाकड़ सरकार चलाईः नरेन्द्र मोदी
अंबाला:अपने संबोधन में पूर्व मंत्री अनिल विज ने पूर्व मंत्री खट्टर को कहा मनोहरलाल त्यागी !! बंतो कटारिया हुई भावुक !! रतन लाल कटारिया की पूर्ण तिथि पर आयोजित हुई अंबाला में विजय संकल्प रैली में कुछ देर में प्रधानमंत्री मोदी करेगे शिरकत। नूंह के तावडू के समीप केएमपी एक्सप्रेस वे पर श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी आग,8 लोगों की हुई मौत,12 लोग गंभीर रूप से घायल
चंडीगढ़ :1 जून से 30 जून तक होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 जुलाई को पहले की तरह ही लगेंगे स्कूल,शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश, सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में होगा लागू
स्व. रतनलाल कटारिया की पहली पुण्य तिथि पर अंबाला में पीएम मोदी रैली को करेंगे सबोधित : ज्ञानचंद गुप्ता
करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धुआंधार प्रचार अभियान, कार्यकर्ताओं से आम वोटर तक से अपने अंदाज में संपर्क किया
हरियाणा में वोटर की संख्या 1 लाख 11 हजार से है अधिक-मुख्य निर्वाचन अधिकारी
प्रदेश में लोकसभा चुनाव में 20031 मतदान केंद्रों की जाएगी वेबकास्टिंग - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल
काला धन वापस नहीं आया, इलेक्ट्रोल बॉन्ड से bjp का खजाना बढ़ा, किसानों की आय नही बढ़ी, खर्च दोगुना हो गया:शक्ति सिंह गोहिल