Saturday, April 27, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
सुनीता केजरीवाल का दिल्ली में रोड शो, कोंडली इलाके में लगाए गए 'I Love Kejriwal' के पोस्टर और बैनरगाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक सोसायटी में मर्डर, BSF के पूर्व जवान ने एक शख्स की मारी गोली पश्चिम बंगाल: दुर्गापुर में हेलिकॉप्टर के अंदर गिरीं ममता बनर्जी, लगी चोटपंचकूला कोर्ट में करनाल से कांग्रेस के प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा को PO घोषित किया नैनीताल: जंगलों में लगी आग को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुलाई बैठकनैनीताल के जंगलों में लगी भीषण आग, धुएं से लोगों को सांस लेने में हो रही है परेशानीमुझे सक्रिय राजनीति में आना चाहिए...', अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले रॉबर्ट वाड्राआज गुजरात में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
Haryana

गुरुग्राम स्थित श्रवण एवं वाणी निशक्त जन कल्याण केन्द्र में बने डिजिटल साइन लैंगुएज लैब में बधिर मतदाताओं के लिए संकेत भाषा में तैयार हुआ वीडियो

March 29, 2024 05:00 PM

लोकसभा के आम चुनाव 2024 के लिए मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में गुरूग्राम जिला से एक अनूठी पहल हुई है। हरियाणा वेलफेयर सोसायटी फॉर पर्सन्स विद स्पीच एंड हियरिंग इंपेयरमेंट की डिजिटल साइन लैंगुएज लैब, गुरुग्राम द्वारा बधिर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए एक वीडियो तैयार किया गया है। इस वीडियो के माध्यम से बधिर मतदाताओं को सांकेतिक भाषा के माध्यम से लोकतंत्र और मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

गुरुग्राम के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने इस प्रयास को लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि गुरुग्राम जिला में मतदाताओं को मताधिकार के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करने के लिए अनेक गतिविधियां जारी है। भारतीय निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से अटल सेवा केंद्रों, शिक्षण संस्थाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग, परिवहन विभाग आदि के माध्यम से प्रतिदिन जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में बधिर मतदाताओं को सांकेतिक भाषा के माध्यम से मतदान के प्रति प्रेरित करने का उल्लेखनीय कार्य भी किया गया है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने अपने यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/@DEPwDAccessibleIndiaCampaign पर 9 मिनट का यह वीडियो प्रसारित किया है। इस वीडियो में सांकेतिक भाषा के माध्यम से लोकतंत्र क्या है, जनादेश के निर्णय, सरकार के गठन, मताधिकार, मतदाताओं के कर्तव्य आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस वीडियो में बड़े ही रोचक ढंग से मतदान के महत्व के बारे में उपयोगी जानकारी दी गई है। इस यूट्यूब हैंडल पर जाकर इस वीडियो की स्क्रिप्ट भी उपलब्ध है। लोकतंत्र के सशक्तिकरण में यह प्रयास बेहद कारगर साबित होगा।


वेलफेयर सेंटर फॉर पर्सन्स विद स्पीच एंड हियरिंग इंपेयरमेंट, गुरुग्राम की सहायक निदेशक डॉ. सीमा ने  बताया कि हरियाणा वेलफेयर सोसायटी फॉर पर्सन्स विद स्पीच एंड हियरिंग इंपेयरमेंट द्वारा बधिर समुदाय के कल्याण के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए गए है। संस्था के तहत पूरे हरियाणा में आठ केंद्रों में बधिर बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास , व्यावसायिक प्रशिक्षण व जीवन कौशल सभी पहलुओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाते हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत गुरुग्राम में डिजिटल साइन लैंगुएज लैब भी कार्यरत है। इस लैब में ही बधिर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए यह वीडियो तैयार किया गया है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा प्रसारित इस वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
पोस्टर प्रतियोगिता में बीए द्वितीय की छात्रा आरती रहीं अव्वल वोटर इन क्यू एप देगा जानकारी कितनी लंबी है मतदाताओं की लाईन : जिला निर्वाचन अधिकारी पंचकूला कोर्ट में करनाल से कांग्रेस के प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा को PO घोषित किया
मानवता की सेवा के लिए रक्तदान सबसे बेहतर कार्यः निदेशक केके कटारिया
हीटवेव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जाए-मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी