Sunday, April 28, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आज रहेंगे कई कार्यक्रम,सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री यमुनानगर के रादौर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे दोपहर 2 बजे गुरुद्वारा सचखंड ईश्वर दरबार जुरासी पिहोवा (कुरुक्षेत्र) उदासीन ब्रह्म अखाड़ा साहिब || दोपहर 3:00 बजे || मांड़ी पिहोवा (कुरुक्षेत्र) और विजय संकल्प रैली शाम 6:00 बजे सेक्टर 16 पंचकूला में करेंगे सीएमPM मोदी आज बेलगावी, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और बागलकोट में रैलियों को संबोधित करेंगेउत्तराखंड: बारिश होने से काबू में आई जंगलों में लगी आगमहादेव बेटिंग ऐप केस: एक्टर साहिल खान को मुंबई पुलिस की SIT ने किया गिरफ्तारउत्तराखंड: भीमताल, रानीबाग, ज्योलीकोट सहित कई इलाकों के जंगलों में अभी भी जल रही आगदिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली का इस्तीफा मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभकांग्रेस का सुपड़ा साफ करने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल
Dharam Karam

दशहरा : सत्य और वीरता का प्रतीक

October 21, 2015 04:23 PM

विजयादशमी या दशहरा केवल एक पर्व मात्र नहीं है। यह प्रतीक है कई सारी बातों का। सच, साहस, अच्छाई, बुराई, निःस्वार्थ सहायता, मित्रता, वीरता और सबसे बढ़कर दंभ जैसे अलग-अलग भले-बुरे तत्वों का प्रतीक। जहां भले प्रतीकों की बुरे प्रतीकों पर विजय हुई और हर युग के लिए इस आदर्श वाक्य को सीख की तरह लेने की परंपरा बनाई गई।इसलिए किसी भी युग में अच्छाई की बुराई पर जीत का वाक्य हर वक्त लागू होता है और प्रतिभाशाली होते हुए भी दंभ के कारण बुराई के रास्ते पर जा निकले रावण का प्रतीकात्मक नाश आज भी किया जाता है। इस मूल वाक्य के अलावा इस पर्व को सामाजिक रूप से मेल-जोल का तथा विजय की खुशी मनाने का प्रतीक भी बना लिया गया। वहीं युद्ध के कारण इसे शस्त्र पूजा से भी जोड़ा गया। इस तरह यह पर्व रावण के दहन से लेकर शस्त्र पूजन और शमी के पत्ते बांटने तक कई रूपों में सामने आता है। आश्विन माह की दशमी के दिन मनाए जाने वाले दशहरे के पूर्व समापन होता है, नौ दिवसीय मातृशक्ति के पर्व नवरात्रि का।  दशहरे के रावण दहन के लिए कई दिनों पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं और रावण की भव्य प्रतिकृति बनाने की होड़-सी लग जाती है। फिर दशहरे के दिन लोगों का हुजूम अपने आसपास के किसी सार्वजनिक रावण दहन स्थल पर एकत्र होता है जहां आतिशबाजी के बाद नियत समय पर रावण तथा उसके मित्र-रिश्तेदारों के भी तैयार पुतले जलाए जाते हैं तथा लोग विजयी भाव से घर लौटते हैं। कुछ स्थानों पर इसी दिन घर लौटने के पश्चात अपने परिचितों तथा रिश्तेदारों के घर शमी के पत्तों के साथ शुभकामनाएं देने जाते हैं। मिलने वाले को शमी के पत्ते देकर उसके घर में सुख-समृद्धि तथा खुशियां आने की कामना की जाती है। मुद्दा यह है कि हम इन त्योहारों पर सिर्फ परंपरा निभाते हैं या वाकई इनसे जुड़े संदेशों को भी जीवन में उतारते हैं।इसके अलावा इस दिन घरों में अथवा संस्थानों में शस्त्र पूजा भी की जाती है ताकि बल में और वृद्धि हो तथा संकट के समय वे शस्त्र रक्षा हेतु काम आ सकें। कई जगहों पर दशहरे के अगले दिन 'बासी दशहरा मिलन' की परंपरा भी है। इसके पीछे मूल उद्देश्य अपने मित्रों, रिश्तेदारों व परिचितों के साथ मिलकर बैठना और अच्छा समय बिताना होता है। 

Have something to say? Post your comment
 
 
More Dharam Karam News