Tuesday, April 30, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के संसदीय क्षेत्रों के सभी उम्मीदवारों को चुनाव के दौरान हरियाणा बनाओ अभियान के मुद्दों का सामना करना पड़ेगा : रणधीर सिंह बधरान हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता का बयान, रणजीत चौटाला का इस्तीफा मंजूर कियाT20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन 15 दिग्गजों को मिली जगहचुनाव प्रचार में सुरक्षा वाहन को छोड़कर 10 से ज्यादा वाहनों के काफिले के चलने की नहीं होगी अनुमतिहरियाणा शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम घोषितगुरुग्राम STF और दिल्ली पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, लॉरेंस गैंग के 2 शूटर गिरफ्तारउत्तराखंड: बारिश से बुझी कुमाऊं इलाके के जंगलों में लगी आगCISF के हवाले होगी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा, रिपोर्ट तैयार
Haryana

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संस्कृति और संस्कार का संरक्षण किया है : नायब सैनी

April 17, 2024 05:30 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संस्कृति और संस्कार का संरक्षण किया है। पिछली सरकारों के दौरान संस्कृति और संस्कार विलुप्त हो रहे थे। आज हमें अपनी संस्कृति पर गौरव महसूस हो रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ, कांशी विश्वनाथ, सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ है। 140 करोड़ लोगों के लिए गर्व की बात है कि 500 सालों के बाद राम लला भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हुए। श्री सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों के हित में काम करने वाली सरकार है। मजबूती से देश के आगे बढ़ाने वाली सरकार है।  बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी फरीदाबाद लोकसभा की पलवल विधानसभा में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। यहां श्री सैनी ने राम नवमी पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। विजय संकल्प रैली को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी संबोधित किया।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि देश की जनता इस बार नरेंद्र मोदी को 400 पार सीटें देने का संकल्प ले चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। श्री सैनी ने कहा कि मोदी सरकार 10 वर्षों में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सपने को साकार कर रही है।
कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए नायब सैनी ने कहा कि न्याय की बात कहने वाली कांग्रेस ने महिलाओं के साथ अन्याय किया है। कांग्रेस ने महिलाओं को वोट के लिए इस्तेमाल किया। महिलाओं को अधिकार देने की बात आती थी कांग्रेस अपना हाथ खींच लेती थी। नायब सैनी ने कहा कि देश में अबकी बार 400 पार का नारा गूंज रहा है तो फरीदाबाद लोकसभा में अबकी बार कृष्णपाल गुर्जर को 10 लाख पार वोटों से जीतकार दिल्ली भेजने का नारा जनता में गूंज रहा है। श्री सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 सालों में देश को एक नई दिशा देने का काम किया है। लोगों के जीवन को सुगम और सरल बनाने तथा सुविधाएं पहुंचाने का काम किया है।
नायब सैनी ने कहा कि लोगों को सुरक्षित रखना मोदी सरकार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि इन दस सालों में सड़कों, रेलवे, एयर कनेक्टिविटी वर्ल्ड क्लास की हुई है। देश ने विकास के नये आयाम को छूआ है। मोदी सरकार ने समस्याओं का समाधान किया है। हर व्यक्ति का सम्मान बढ़ा है। दुनिया के अदंर भारत का गौरव बढ़ा है।
नायब सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 सालों में किसानों के खातों में 3 लाख करोड़ रुपये सीधे भेजने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दिन रात देश की सेवा में लगे रहे हैं। गरीब लोगों को बीमारी की टेंशन ना रहे इसके लिए मोदी सरकार ने 5 लाख रुपये तक के ईलाज की गारंटी गरीबों को दी है। मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। मोदी के 10 साल के नेतृत्व में अब बार्डर पर पत्थरबाज दिखाई नहीं देते।
नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल देश पर शासन किया, लेकिन लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने से वंचित रखा। कांग्रेस के समय गैस का सिलेंडर लेने के लिए भी तीन-तीन दिनों तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ता था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों को निशुल्क गैस सिलेंडर दिया, हर घर नल से जल देकर महिलाओं का जीवन सरल बनाया।
श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस झूठ का सहारा लेकर लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धारा-370 को हटाने के पक्ष में कभी नहीं थी। कांग्रेस ने तो अब भी अपने घोषणा पत्र में धारा 370 पर विचार करने की बात कही है। नायब सैनी ने कहा कि मोदी सरकार  का लक्ष्य देश का विकास करना है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है जिसमें हम सभी की भूमिका होनी चाहिए। श्री सैनी ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व है और इस बार देश की जनता 400 से अधिक सीटें देकर प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने भी 10 की 10 लोकसभाओं में कमल खिलाकर मोदी जी के पास भेजने का निर्णय ले लिया है।


गरीब के चेहरे पर मुस्कान मोदी जी की नीतियों के कारण आई है : कृष्णपाल गुर्जर

भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास और अन्त्योदय के मूल मंत्र पर चल बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया है। मोदी जी को गरीब की चिंता है, आज गरीब के चेहरे पर मुस्कान मोदी जी की नीतियों के कारण आई है। देश की जनता अच्छे से जानती है कि भाजपा और मोदी जी ही देश के गरीब, युवा, महिला और किसान का  भला कर सकते हैं, इसलिए देश की जनता ने मोदी जी को को मत देने का पक्का मन बना लिया है।
श्री गुर्जर ने कहा कि देश में मोदी की लहर है और जनता के आशीर्वाद के दम पर 400 सीटों पर कमल खिलाएंगे और तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। आज पूरे देश में गरीब, किसान, युवा, महिला सबकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी में आस्था है। मोदी जी ने देश की पूरी दुनिया में देश का डंका बजाया है।  उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को टूटते और अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण होते देख रहे हैं, यही बदलता हुआ भारत है।
श्री गुर्जर ने कहा कि 2014 के पहले और बाद का भारत आप लोग देख रहे हैं। पहले भारत को विश्व में किस नजर से देखा जाता था और आज 2014 के बाद विश्व का भारत के प्रति नजरिया बदल गया है।  मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। देश के विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि चाहे सड़कों की बात हो, चाहे रेलवे की बात,  चाहे एयर कनेक्टिविटी की बात हो,  हेल्थ की बात हो, नए एम्स और आई आई टी आई,  आई एम, बनाने की बात हो, देश ने नए आयामों को छुआ है।  
श्री गुर्जर ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश की भाजपा सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। पहले भारत 3 लाख करोड़ के मोबाइल फ़ोन आयात करता था, आज लाखो करोड़ के निर्यात करता है। गरीब, महिला, अन्नदाता और युवा का कल्याण मोदी जी की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पहली बार देश का नेतृत्व एक ऐसे नेता के हाथ में हैं, जिनका लोहा पूरा विश्व मानता है। पूरे विश्व में सर्वाधिक लोकप्रियता की बात हो या देश के हर गरीब की चिंता करने की बात हो, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदैव अग्रणी रहते हैं।

जितना रिकॉर्ड तोड़ विकास करवाया उतने रिकॉर्ड तोड़ वोट मिलेंगे : दीपक मंगला

भाजपा विधायक एवं विजय संकल्प रैली के आयोजक दीपक मंगला ने कहा कि भाजपा ने पलवल में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करवाया है। मनोहर लाल और कृष्ण पाल गुर्जर की जोड़ी ने इतना विकास करवाया है कि लोग आज काम गिनते -गिनते थक जाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रेल के क्षेत्र में पलवल को अनेक सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा कि आज पलवल में विकास की कोई कमी नहीं है और आने वाले लोकसभा चुनाव में पलवल में भाजपा के वोट की भी कोई कमी नहीं रहने वाली।

इस मौके पर पलवल की जनसभा में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर, मंत्री मूलचंद शर्मा, आयोजक दीपक मंगला के साथ-साथ होडल के विधायक जगदीश नायर, हथीन के विधायक प्रवीण डागर, पृथला के विधायक नयनपाल रावत, पार्टी के जिला अध्यक्ष, लोकसभा की प्रभारी जीएल शर्मा, नगर परिषद प्रधान यशपाल, पूर्व विधायक रामरतन, अजय गोयल, सुभाष गहलोत, मनोज बामल, गौरव गौतम, वेदपाल दीक्षित, अजय बोहरा आदि भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा के संसदीय क्षेत्रों के सभी उम्मीदवारों को चुनाव के दौरान हरियाणा बनाओ अभियान के मुद्दों का सामना करना पड़ेगा : रणधीर सिंह बधरान
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता का बयान, रणजीत चौटाला का इस्तीफा मंजूर किया T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन 15 दिग्गजों को मिली जगह चुनाव प्रचार में सुरक्षा वाहन को छोड़कर 10 से ज्यादा वाहनों के काफिले के चलने की नहीं होगी अनुमति गुरुग्राम STF और दिल्ली पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, लॉरेंस गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार
चुनाव पर्व पर उम्र दराज मोहरली देवी व विधा देवी बूथों पर जाकर ही डालेगी वोट
कांग्रेस में आज हरियाणा में कई लोग शामिल हुए,निशान सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए
गुरुग्राम बीजेपी प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने किया नामांकन,मुख्यमंत्री नायब सैनी और कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल भी रहे मौजूद।
मीडिया के लिए राजनैतिक दल अपने घोषणा पत्रों में 40 हजार प्रति माह पेंशन व अन्य वायदे करे--एम डब्ल्यू बी
जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर ही विश्वास, कांग्रेस झूठ का पुलिंदाः नायब सैनी