Tuesday, April 30, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के संसदीय क्षेत्रों के सभी उम्मीदवारों को चुनाव के दौरान हरियाणा बनाओ अभियान के मुद्दों का सामना करना पड़ेगा : रणधीर सिंह बधरान हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता का बयान, रणजीत चौटाला का इस्तीफा मंजूर कियाT20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन 15 दिग्गजों को मिली जगहचुनाव प्रचार में सुरक्षा वाहन को छोड़कर 10 से ज्यादा वाहनों के काफिले के चलने की नहीं होगी अनुमतिहरियाणा शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम घोषितगुरुग्राम STF और दिल्ली पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, लॉरेंस गैंग के 2 शूटर गिरफ्तारउत्तराखंड: बारिश से बुझी कुमाऊं इलाके के जंगलों में लगी आगCISF के हवाले होगी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा, रिपोर्ट तैयार
Haryana

हकृवि की उन्नत तकनीकों व नवाचारों से कांगो गणराज्य के किसानों को मिलेगा लाभ: प्रो. बी.आर. काम्बोज

April 16, 2024 06:14 PM

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार की उन्नत कृषि तकनीकों, शोध कार्यों व नवाचारों का कांगो गणराज्य के किसानों को भी लाभ मिलेगा। इसी कड़ी में कांगो गणराज्य के राजदूत वाबेंगा कालेबो थियो के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज से मुलाकात की। इस बैठक में हकृवि के अधिकारियों सहित हरियाणा के प्रगतिशील किसान भी उपस्थित रहे।


कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को विश्वविद्यालय द्वारा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे शोध कार्यों एवं उन्नत किस्म के बीजों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल को बासमती चावल एवं मक्का की खेती में खासतौर पर सहयोग देने पर चर्चा हुई।  बैठक में सदस्यों ने कृषि क्षेत्र में निवेश करने के लिए विशेष रूप से केन्द्रीय कृषि अनुसंधान और कृषि व्यवसाय से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों को स्थापित करने में रूचि दिखाई। उन्होंने कहा कि चावल उत्पादन के लिए संसाधनों का पता लगाने और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की सुविधा के लिए हरियाणा के प्रगतिशील किसानों एवं कांगो के बीच सहयोग बढ़ाने हेतु विस्तार से बातचीत की गई।


कांगो गणराज्य के राजदूत वाबेंगा कालेबो थियो ने बताया कि प्रतिनिधि मंडलों के मध्य हुई बैठक से अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने, वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों एवं किसानों से जुड़े विभिन्न महत्वाकांक्षी कार्यों को गति मिलेगी। विश्वविद्यालय की उन्नत तकनीकों व नवाचारों से कांगो गणराज्य की कृषि संबंधित तकनीकों व उपकरणों में काफी सुधार आएगा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर शिक्षा अधिष्ठाता डॉ. केडी शर्मा ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों बारे विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा के संसदीय क्षेत्रों के सभी उम्मीदवारों को चुनाव के दौरान हरियाणा बनाओ अभियान के मुद्दों का सामना करना पड़ेगा : रणधीर सिंह बधरान
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता का बयान, रणजीत चौटाला का इस्तीफा मंजूर किया T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन 15 दिग्गजों को मिली जगह चुनाव प्रचार में सुरक्षा वाहन को छोड़कर 10 से ज्यादा वाहनों के काफिले के चलने की नहीं होगी अनुमति गुरुग्राम STF और दिल्ली पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, लॉरेंस गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार
चुनाव पर्व पर उम्र दराज मोहरली देवी व विधा देवी बूथों पर जाकर ही डालेगी वोट
कांग्रेस में आज हरियाणा में कई लोग शामिल हुए,निशान सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए
गुरुग्राम बीजेपी प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने किया नामांकन,मुख्यमंत्री नायब सैनी और कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल भी रहे मौजूद।
मीडिया के लिए राजनैतिक दल अपने घोषणा पत्रों में 40 हजार प्रति माह पेंशन व अन्य वायदे करे--एम डब्ल्यू बी
जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर ही विश्वास, कांग्रेस झूठ का पुलिंदाः नायब सैनी