Saturday, April 27, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
पंचकूला कोर्ट में करनाल से कांग्रेस के प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा को PO घोषित किया नैनीताल: जंगलों में लगी आग को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुलाई बैठकनैनीताल के जंगलों में लगी भीषण आग, धुएं से लोगों को सांस लेने में हो रही है परेशानीमुझे सक्रिय राजनीति में आना चाहिए...', अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले रॉबर्ट वाड्राआज गुजरात में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे गृह मंत्री अमित शाहजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई तीव्रतामानवता की सेवा के लिए रक्तदान सबसे बेहतर कार्यः निदेशक केके कटारियाअसम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह पंजाब के खडूर साहिब से लड़ेगा चुनाव
Haryana

भारत ने 128 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ कबड्डी में बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

March 24, 2024 08:06 PM

विश्व कबड्डी दिवस के अवसर  पर आज भारत ने 128 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ  गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर एक नया इतिहास रचा।  कबड्डी  खेल के क्षेत्र में यह नया इतिहास हरियाणा के पंचकूला ज़िला के  ताऊ  देवीलाल स्टेडियम में लिखा गया है।

इस आयोजन में हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।


गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास प्रातः 11 बजे गिनीज टीम के निर्णायकों की उपस्थिति में आरंभ हुआ और तीन घंटे के लगातार खेल के बाद, दोपहर 2 बजे 128 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ पूरा हुआ।  गिनीज निर्णायक, श्री स्वप्निल डांगरीकर ने इसकी घोषणा की। विश्व 
कबड्डी  दिवस समारोह का लक्ष्य इस वर्ष एक अनोखा आयोजन करना था, जिसके तहत कबड्डी प्रदर्शनी मैच में सर्वाधिक खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ  गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया गया। गिनीज ने रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 84 खिलाड़ियों के लिए बेंचमार्क निर्धारित किया था, जबकि आयोजकों ने 154 खिलाड़ियों के साथ नया रिकाॅर्ड बनाकर इस  चुनौती को स्वीकार किया।

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय को गिनीज टीम द्वारा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इसके उपरांत राज्यपाल ने हॉलिस्टिक इंटरनेशनल प्रवासी स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एचआईपीएसए) की अध्यक्षा श्रीमती कांथी डी सुरेश और विश्व कबड्डी के अध्यक्ष श्री अशोक दास को यह प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र सौंपा।

श्री दत्तात्रेय ने अपने संबोधन में हिपसा की अध्यक्षा सुश्री कांथी डी सुरेश के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारत के लिए कबड्डी के महत्व और इसे ओलंपिक खेलों में शामिल करवाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी।  

पंचकुला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में उत्साह से भरी दोनों टीमों-  टीम अर्जुन और टीम अभिमन्यु ने संयुक्त रूप से नया विश्व रिकॉर्ड बनाकर भारत का गौरव बढ़ाया। गिनीज रिकॉर्ड के लिए तकनीकी नियम गिनीज टीम और विश्व कबड्डी के सदस्यों द्वारा मिलकर तैयार किए गए। मैच की समयावधि और एक मानक मैच में दुनिया भर में पालन किए जाने वाले नियमों का पालन किया गया।

गौरतलब है कि विश्व कबड्डी दिवस वर्ष 2019 से हर साल 24 मार्च को मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व कबड्डी दिवस भारत में मनाया गया और इसके लिए ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला का चयन किया गया।  हिपसा द्वारा विश्व कबड्डी नामक संगठन के साथ मिलकर इस वर्ष का आयोजन संयुक्त रूप से किया गया। भारत और विशेष रूप से हरियाणा को इस आयोजन के लिए चुनने का एक मुख्य कारण विश्व स्तर पर कबड्डी को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में विश्व कबड्डी के विभिन्न सदस्य देशों से आये विदेशी प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।  

    इस कार्यक्रम में हरियाणा मानव संसाधन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. डी सुरेश भी उपस्थित रहे। हिपसा की अध्यक्ष सुश्री कांथी डी सुरेश ने मीडिया से बातचीत करते हुए  कहा कि यह सभी के लिए गर्व का क्षण है। भारत 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करने का इच्छुक है, यह गिनीज रिकॉर्ड विश्व मानचित्र पर कबड्डी के खेल को लाने की एक पहल है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए समर्पण, तैयारी और दृढ़ता की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि  कबड्डी प्रदर्शनी मैच में सबसे अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड आधिकारिक तौर पर पंचकूला में हिपसा और वर्ल्ड कबड्डी को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सचिव विश्व कबड्डी एसटी अरासू, उपायुक्त सुशील सारवान, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक, एसडीएम गौरव चौहान, सीईओ जिला परिषद गगनदीप सिंह, नायब तहसीलदार हरदेव सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।



Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
पंचकूला कोर्ट में करनाल से कांग्रेस के प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा को PO घोषित किया
मानवता की सेवा के लिए रक्तदान सबसे बेहतर कार्यः निदेशक केके कटारिया
हीटवेव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जाए-मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका