Saturday, April 27, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
पंचकूला कोर्ट में करनाल से कांग्रेस के प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा को PO घोषित किया नैनीताल: जंगलों में लगी आग को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुलाई बैठकनैनीताल के जंगलों में लगी भीषण आग, धुएं से लोगों को सांस लेने में हो रही है परेशानीमुझे सक्रिय राजनीति में आना चाहिए...', अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले रॉबर्ट वाड्राआज गुजरात में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे गृह मंत्री अमित शाहजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई तीव्रतामानवता की सेवा के लिए रक्तदान सबसे बेहतर कार्यः निदेशक केके कटारियाअसम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह पंजाब के खडूर साहिब से लड़ेगा चुनाव
Haryana

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के जन्मदिन पर विशेष

October 22, 2023 11:21 PM

चंडीगढ़। बीजेपी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणापुंज हैं। उन्होंने रचनात्मकता के साथ ही कार्यकर्ताओं में राष्ट्र भक्ति की अवधारणा को स्थापित किया है। श्री धनखड़ के नेतृत्व में हरियाणा में संगठन का विस्तार हुआ। वे सूत्रवत बातों के जरिए अपने विचार को रखते हैं। सामूहिक निर्णय प्रक्रिया, जहां कम वहां हम जैसे अनेक संगठन सूत्रों को स्थापित करते हैं। साधारण कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनको अचंभित करते हैं। गुणवत्तापूर्ण व व्यवहारिक कार्यों में विश्वास रखने वाले प्रदेश अध्यक्ष सबके बीच में घुल मिलकर रहते हैं। विद्यार्थी परिषद से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक की इस यात्रा में ओम प्रकाश धनखड़ ने अपने कार्यों से पार्टी को संगठनात्मक रूप से हरियाणा में शिखर तक पहुंचाया है।

ओम प्रकाश धनखड़ के कुशल नेतृत्व में भाजपा हरियाणा के घर-घर तक पहुंच गई है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। यह रीढ़ और अधिक मजबूत हो इसके लिए धनखड़ निरंतर प्रयासरत हैं। धनखड़ के नेतृत्व में भाजपा संगठन जनता और सरकार के बीच एक सेतू की तरह काम करते हुए मोदी सरकार और मनोहर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा रहा है। धनखड़ के लगभग साढ़े तीन साल की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि भाजपा के पन्ना प्रमुख हर घर संवाद करते हुए निरंतर पार्टी के कार्यों को गति दे रहे हैं। इन साढ़े तीन वर्षों में कार्यकर्ताओं और प्रदेश अध्यक्ष के बीच का रिश्ता इतना मजबूत हुआ है कि धनखड़ कार्यकर्ताओं के दिल की धड़कन बन गए हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी, कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ धनखड़ विनम्र रहते हुए पार्टी के लक्ष्यों को सुगमता से कार्यकर्ताओं के माध्यम से धरातल पर फलीभूत कर रहे हैं।
आज 23 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का जन्म दिन है। उनके जन्मदिन को कार्यकर्ता उत्सव की तरह मनाने में जुटे हैं। कार्यकर्ताओं का मन मगन हो रहा है। बीजेपी हरियाणा के मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा कहते हैं कि धनखड़ का व्यक्तित्व ही ऐसा है कि उनके आह्वान पर कार्यकर्ता पार्टी के काम को आगे बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के काम करवाने में भी अपना योगदान दे रहे हैं। अगर किसी को बीपीएल कार्ड, चिरायु कार्ड, बनवाने में परेशानी आ रही है तो भी सभी पन्ना प्रमुख व कार्यकर्ता ठीक कराने में उनकी मदद  कर रहे हैं। अगर यह कहा जाए कि  धनखड़ के मार्गदर्शन में जनता का दिल जीता जा रहा है तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।

*कार्यकर्ताओं की दिल में बसते हैं धनखड़*

प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ पार्टी व पार्टी के कामों के लिए कितने समर्पित हैं इसका उदाहरण वे समय-समय पर कार्यकर्ताओं को यादगार पल प्रदान करते देते रहते हैं, जिन्हें वे कभी नहीं भूल पाते। धनखड़ कार्यकर्ताओं से फोन मिलाकर बोलते हैं मैं ओम प्रकाश धनखड़ बोल रहा हूं, कार्यकर्ता अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं। कई बार तो कार्यकर्ताओं को एक पल के लिए विश्वास ही नहीं होता कि वे स्वयं प्रदेश अध्यक्ष से बात कर रहे हैं। धनखड़ जब खुले मंच से बोलते हैं कि हमारे कार्यकर्ता देवतुल्य हैं, तो कार्यकर्ताओं में सकारात्मक उर्जा का संचार तो होता ही है साथ ही उनके एक इशारे मात्र से वे तन-मन से पार्टी के कार्यों में जुट जाते हैं।

*संगठन को सर्वाेपरि मानकर काम करने की प्रेरणा देते हैं धनखड़*

डा. संजय शर्मा बताते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने पांच लाख कार्यकर्ताओं का लक्ष्य तय किया है। पन्ना प्रमुखों की लगभग साढ़े 3 लाख की टीम बन गई है। नवम्बर तक संभावना है कि पन्ना प्रमुखों की संख्या हरियाणा में 4 लाख तक पहुंच जाएगी। क्योंकि अब तक 90 में से 75 विधानसभाओं में पन्ना प्रमुख सम्मेलन हो चुके हैं। 19786 बूथों पर पहले त्रिदेव नियुक्त करना और फिर उनके सम्मेलन करने का सिलसिला धनखड़ ने जारी रखा।
बैठकों के जरिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी ताकत पहचानने और  संगठन को सर्वाेपरि मानकर काम करने की प्रेरणा देते हैं। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए टास्क भी धनखड़ के नेतृत्व में पूरे किए गए। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता सेवादार बनकर सेवा का कार्य कर रहे हैं। पन्ना प्रमुख हर बूथ पर 15-15 घरों तक पहुंचकर उनकी सहायता कर रहे हैं।

औमप्रकाश धनखड़ सुधार, विकास यानि तमसो माँ ज्योर्तिगमय के एक सतत आंदोलन का नाम है । जो काम हाथ मे लिया अपना पूर्णांक देते हुये आगे बढ़ाया । हज़ारों लोगों की प्रेरणा का स्रोत बने है। सतत सक्रिय है । कार्यकर्ता और पार्टी मानती है कि उनके जीवन का सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाक़ी है ।लाखों कार्यकर्ता आज लोकप्रिय व्यक्तित्व व जनप्रिय नेता प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ को उनके जन्मदिन पर भाजपा परिवार की ओर से शुभकामनाएं और उनकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना  कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
पंचकूला कोर्ट में करनाल से कांग्रेस के प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा को PO घोषित किया
मानवता की सेवा के लिए रक्तदान सबसे बेहतर कार्यः निदेशक केके कटारिया
हीटवेव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जाए-मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका