Sunday, April 28, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
कांग्रेस के अनेक नेता कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे: नायब सैनीमनोहरलाल ने हुड्डा के “घर“ किलोई में कांग्रेस को कहा झूठ बेचने वाली पार्टीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आज रहेंगे कई कार्यक्रम,सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री यमुनानगर के रादौर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे दोपहर 2 बजे गुरुद्वारा सचखंड ईश्वर दरबार जुरासी पिहोवा (कुरुक्षेत्र) उदासीन ब्रह्म अखाड़ा साहिब || दोपहर 3:00 बजे || मांड़ी पिहोवा (कुरुक्षेत्र) और विजय संकल्प रैली शाम 6:00 बजे सेक्टर 16 पंचकूला में करेंगे सीएमPM मोदी आज बेलगावी, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और बागलकोट में रैलियों को संबोधित करेंगेउत्तराखंड: बारिश होने से काबू में आई जंगलों में लगी आगमहादेव बेटिंग ऐप केस: एक्टर साहिल खान को मुंबई पुलिस की SIT ने किया गिरफ्तारउत्तराखंड: भीमताल, रानीबाग, ज्योलीकोट सहित कई इलाकों के जंगलों में अभी भी जल रही आगदिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली का इस्तीफा
Chandigarh

परेड ग्राउंड में चार दिवसीय इन्स-आउट कल से,पंजाब के राज्यपाल करेंगे उदघाटन

September 14, 2023 08:38 PM

चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटैक्ट्स, फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफिजरेटिंग एंड एयर कंडशनिंग इंजीनियर्स (इशरे), द कॉन्फैडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डवेल्पर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से सैक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में नौवां चार दिवसीय इन्स एंड आउट शुक्रवार से आयोजित किया जा रहा है।

पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 18 सितंबर तक चलने वाले इनस-आउट में आयोजित प्रदर्शनी में भवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक सामग्री को प्रदर्शित करने के लिए सौ से अधिक स्टाल लगाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित चार दिवसीय इन्स एंड आउट का उदघाटन करेंगे। उदघाटन समारोह में पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष साकेत डालमिया अध्यक्षीय भाषण देंगे। उदघाटन समारोह में पीएचडी चंडीगढ़ चैप्टर के चेयर मधुसूदन विज तथा को चेयर सुव्रत खन्ना विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
पहले ही दिन शाम के समय आयोजित सम्मान समारोह में भवन निर्माण के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने वाले विभिन्न राज्यों के आर्किटैक्ट्स को सम्मानित किया जाएगा। भारती सूद के अनुसार दूसरे दिन 16 सितंबर को इंडियन फायर एंड सिक्योरिटी यात्रा एवं जलवायु अग्नि, विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा यहां चार दिनों तक विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों द्वारा अलग-अलग विषयों पर सेमिनार के दौरान शहर वासियों को आधुनिक भवन निर्माण तकनीक, फायर सेफ्टी, सुरक्षा, रियल एस्टेट, फर्नीशिंग, डैकोरेशन आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चार दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कोई ट्राईसिटी का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। भारती सूद ने बताया कि 18 सितंबर को इन्स-आउट के समापन कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।
पीएचडी चंडीगढ़ चैप्टर के चेयर मधुसूदन विज तथा को चेयर सुव्रत खन्ना ने बताया कि वास्तुकला के क्षेत्र में चंडीगढ़ की पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान है। इसी उद्देश्य के साथ चैंबर द्वारा पिछले आठ वर्षों से यह आयोजन करके हजारों लोगों को आधुनिक तकनीक तथा भवन निर्माण के क्षेत्र में हो रही शोध के बारे में जानकारी दी जाती है। विज ने बताया कि इस आयोजन में शहर वासियों के अलावा विभिन्न कालेजों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों के बच्चे भी भाग लेकर नई तकनीक के बारे में जानकारी लेते हैं।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Chandigarh News
विक्रम सिंह सैनी ओस्का के चंडीगढ़ कोर्डिनेटर नियुक्त
चंडीगढ़। चंडीगढ़ लोक सभा के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी घोषणा, मनीष तिवारी होंगे चंडीगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी,वर्तमान में आनंदपुर साहिब से हैं मनीष तिवारी कांग्रेस के वर्तमान सांसद
चंडीगढ़ से कटा किरण खैर का टिकट, संजय टंडन को बनाया उम्मीदवार,BJP ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट
AAP नेता संजय सिंह का आज चंडीगढ़ दौरे पर, पंजाब के पार्टी लीडर्स के साथ करेंगे बैठक Air इंडिया-विस्तारा विलय का आज मूल्यांकन करेगा NCLT, सितंबर 2023 में मिली थी मंजूरी चंडीगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, शराब घोटाले से जुड़े मामले में 20 जगहों पर छापेमारी
चंडीगढ़:चौथी योगासन खेल चैम्पियनशिप आयोजित
चंडीगढ़:प मेयर ने नगर निगम हाउस मीटिंग में फ्री 20 हजार लीटर पानी और मार्केट्स में फ्री पार्किंग का प्रस्ताव किया पास चंडीगढ़ मेयर चुनाव: BJP के कुलजीत संधू ने जीता सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव चंडीगढ़ मेयर चुनाव: सुनवाई से पहले रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट