Sunday, June 28, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रदेश में फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 15 IPS और 21 HPS अधिकरियो के हुए तबादले, एवं नियुक्ति के आदेश किए जारी।हरियाणा में 7 IAS सहित 18 अफसरों के तबादलेः मोनिका बनीं रोहतक कमिश्नर, हिसार, गुरुग्राम में भी बदलावमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोजगारपरक शिक्षा, आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता सुधार और बेहतर आधारभूत सुविधाओं पर दिया जोर ग्रुप-डी कर्मचारियों को लेकर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसलाआईएएस और एचसीएस अधिकारी करेंगे नालों के सफाई कार्यों का निरीक्षण कर्मचारियों के तबादलों में बढ़ेगी पारदर्शिता, मेरिट आधारित होगा सिस्टमलोकतंत्र की रक्षा के लिए दिया गया हर बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री ने लाडवा-बाबैन मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की तत्काल सहायता की
Bachon Ke Liye

घर घर की कहानी

May 14, 2014 11:36 AM

कई बार छोटे-छोटे बच्चे भी ऐसी बात कर जाते हैं कि जिसे सुनकर बड़े भी अवाक रह जाएं और सोचने लग जाएं । ऐसा ही कुछ दूसरी कक्षा में पढ़ रही खुशी ने अपने पापा से कह दिया ।

             स्कूल की छुट्टी थी  । आज स्कूल तो जाना नहीं था । खुशी को याद था कि उदित ने कल शाम स्कूल का दिया काम पूरा नहीं किया है । सुबह उठते ही आंख मलते हुए खुशी अपने से तीन साल बड़े भाई उदित के पास पहुंची और कहने लगी – उदित, मम्मी आफिस जाते हुए कह कर गई है कि कल शाम को जो पाठ मैडम ने दिया था उसे याद कर लेना । उसके पापा भी भाई-बहन की बात सुन रहे थे । उदित ने  हामीं भरते हुए कहा कि ठीक है ।

        उदित जैसे ही कमरे से बाहर निकला खुशी ने पापा के कान में बताया - मम्मी ने कुछ भी नहीं कहा है । वो तो मैंने इसलिए उसे कहा था कि अगर याद नहीं करेगा तो शाम को मम्मी गुस्से से उसे डांट लगाएगी । सुनकर पापा का मन  बेटी के प्रति स्नेह से भर उठा कि डांट से बचाने के लिए उसने कितनी समझदारी और सरल ढंग से अपने भाई को काम याद दिला दिया ।

    चन्द्र प्रकाश बुद्धिराजा

Have something to say? Post your comment