Tuesday, May 21, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
23 मई से 26 मई तक हरियाणा के सभी राजकीय और प्राइवेट विद्यालयों में सभी कक्षाओं के लिए अवकाश रहेगाचंडीगढ़ के स्कूलों में कल से छुट्टियां : कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के सभी स्कूलों का पहले समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे किया गया थाः लेकिन बिगड़ी स्थिति में कल से ही छुट्टियां कर दी।भाजपा ने हर वर्ग के विकास किया, प्रदेश से भ्रष्टाचार खत्म हुआ : मनेाहर लाल23 मई को सिरसा आएंगी प्रियंका गांधी,कुमारी सैलजा के लिए करेंगी रोड शो,रोड शो के रूट की प्लानिंग में जुटी टीम सैलजाहरियाणा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रोहतक में रोड शो कियापीएम मोदी ने राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलिबिहार के सारण में चुनाव के बाद हिंसा, दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में 1 की मौत और 2 लोग घायलपुणे हिट एंड रन केस: आरोपी नाबालिग ने जिस बार में की थी पार्टी उसके मालिक और मैनेजर गिरफ्तार
Haryana

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी जनता : नायब सिंह सैनी

April 30, 2024 10:22 PM

प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 10 सालों में हमारा देश बहुत शक्तिशाली हुआ है। शक्तिशाली होने पर देश समर्थ होता है, समर्थ होने से समृद्धि आने लगती है। यह समृद्धि ही है कि  भारत आज दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। 2024 में मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। इसका मतलब हर नागरिक के जीवन में परिवर्तन होगा, प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी। इसके लिए हरियाणा प्रदेश की सभी 10 सीटों पर कमल खिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल को भारी मतों से जिताने का काम करें।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सिंह सैनी ने मंगलवार को करनाल में आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत की। नायब सिंह सैनी आईटीआई चौक स्थित अमृतधारा अस्पताल में शहर के डाक्टरों के साथ चर्चा की। इसके बाद सेक्टर-13 में संदीप गुप्ता, नेहरू पैलेस मार्किट में व्यापार मंडल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा व कपड़ा मार्किट के प्रधान योगेश भुगड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भी शिरकत की।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मनोहर लाल ने हरियाणा में जिस तरह से विकास की गंगा बहाई है, उससे तस्वीर साफ है कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजय हासिल करके देश की सबसे बड़ी पंचायत में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीसरी बार जन-जन के प्रिय नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के अनेकों प्रोजेक्ट पर हरियाणा में काम हुआ है। भाजपा की सरकार ने जनता की हर उस कठिनाई को दूर करने का प्रयास किया है, जो पिछली सरकारें के समय में वर्षों से लंबित थी। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि भारत देश को आगे बढ़ाने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए प्रदेश की जनता सभी 10 सीटें नरेंद्र मोदी की झोली में डालने का काम करेगी। मनोहर लाल करनाल लोकसभा से प्रचंड मतों से विजयी होकर लोकसभा में जाएंगे। करनाल के विकास को गति देने के लिए उप चुनाव में भी जनता कमल खिलाएगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद, संजय बठला, निवर्तमान मेयर रेनू बाला गुप्ता, शशिपाल मेहता, कृष्ण लाल तनेजा, अमित खुराना, अजीत चावला, अशोक अरोड़ा, कृष्ण गर्ग, नीरज उप्पल, भगावन दास अग्घी, रवि चानना सहित अन्य मौजूद रहे।

बॉक्स
कर्मठ कार्यकर्ता की दुकान पर रूकवाया काफिला, पीया जूस


अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान जब मुख्यमंत्री का काफिला नेहरू पैलेस मार्केट से निकला तो घंटाघर चौक के पास भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता अजय कुमार के अजय जूस कॉर्नर पर मुख्यमंत्री ने काफिला रूकवाया और यहां जूस का आनंद लिया। आस-पास दुकानदारों से बातचीत की और आह्वान किया कि देश के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
23 मई से 26 मई तक हरियाणा के सभी राजकीय और प्राइवेट विद्यालयों में सभी कक्षाओं के लिए अवकाश रहेगा
भाजपा ने हर वर्ग के विकास किया, प्रदेश से भ्रष्टाचार खत्म हुआ : मनेाहर लाल
हरियाणा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रोहतक में रोड शो किया
हरियाणा में JJP विधायक ने कांग्रेस को समर्थन दिया, देवेंद्र बबली बोले- कुमारी सैलजा का साथ देंगे, समर्थकों की राय के बाद फैसला
मैंने हरियाणा की रोटी खाई, धाकड़ सरकार चलाईः नरेन्द्र मोदी
अंबाला:अपने संबोधन में पूर्व मंत्री अनिल विज ने पूर्व मंत्री खट्टर को कहा मनोहरलाल त्यागी !! बंतो कटारिया हुई भावुक !! रतन लाल कटारिया की पूर्ण तिथि पर आयोजित हुई अंबाला में विजय संकल्प रैली में कुछ देर में प्रधानमंत्री मोदी करेगे शिरकत। नूंह के तावडू के समीप केएमपी एक्सप्रेस वे पर श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी आग,8 लोगों की हुई मौत,12 लोग गंभीर रूप से घायल
चंडीगढ़ :1 जून से 30 जून तक होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 जुलाई को पहले की तरह ही लगेंगे स्कूल,शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश, सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में होगा लागू
स्व. रतनलाल कटारिया की पहली पुण्य तिथि पर अंबाला में पीएम मोदी रैली को करेंगे सबोधित : ज्ञानचंद गुप्ता
करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धुआंधार प्रचार अभियान, कार्यकर्ताओं से आम वोटर तक से अपने अंदाज में संपर्क किया