Friday, May 03, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
मतदान प्रक्रिया में स्कूली बच्चों का भी होगा योगदान, हरियाणा में शुरू हुई नई पहलआयुष चिकित्सा अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितचुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवालचुनाव ड्यूटी के दौरान पोलिंग/सुरक्षा कर्मियों की मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता के मामले में परिवारजन को मिलेगी एक्सग्रेशिया सहायता – अनुराग अग्रवालसुल्तानपुर: राहुल गांधी से जुड़े मानहानि केस में टली सुनवाई, अब 14 मई को होगीपहले इस देश में दो संविधान चलते थे', गुजरात के आणंद में बोले PM मोदीदिल्ली शराब घोटाला: ED-CBI मामलों में के कविता की जमानत पर 6 मई को आ सकता है फैसलाअमेठी-रायबरेली से राहुल-प्रियंका के चुनाव लड़ने पर शाम तक हो सकता है ऐलान'- जयराम रमेश
Haryana

मानवता के कल्याण में रक्तदान पुण्य का कार्य : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा

April 19, 2024 04:34 PM

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा है कि मानवता के कल्याण के लिए रक्तदान करना बडे़ पुण्य का कार्य है। एक यूनिट रक्तदान करने से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है तथा रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती। प्रोफेसर सोमनाथ शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अम्बेडकर अध्ययन केन्द्र व दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में क्रश हॉल में आयोजित एकदिवसीय रक्तदान शिविर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ ने कहा कि मनुष्य को मानवता के कल्याण हेतु सामाजिक दायित्व का निवर्हन करते हुए रक्तदान अवश्य करना चाहिए ताकि आपदा में पड़े किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सके।



प्रोफेसर सोमनाथ ने कहा कि रक्तदान करने से स्वास्थ्य ठीक रहता है तथा इससे दिल की बीमारियों व स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित रहती है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि कई बार जरूरतमंद व्यक्ति के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है ऐसी स्थिति में रक्तदान के लिए लोगों को आगे आकर अपनी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। रक्तदान के दौरान एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टर्स व उनकी टीम ने विशेष भूमिका निभाई।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
मतदान प्रक्रिया में स्कूली बच्चों का भी होगा योगदान, हरियाणा में शुरू हुई नई पहल आयुष चिकित्सा अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल
चुनाव ड्यूटी के दौरान पोलिंग/सुरक्षा कर्मियों की मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता के मामले में परिवारजन को मिलेगी एक्सग्रेशिया सहायता – अनुराग अग्रवाल
आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखना है तो सभी बीजेपी को वोट दें- मुख्यमंत्री सैनी
पुंडरी "विजय संकल्प रैली" में गरजे मुख्यमंत्री नायब सैनी चुनाव ड्यूटी निष्ठापूर्वक निभाएं कर्मचारी व अधिकारी - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागों के प्रमुखों को विभागों के सभी कर्मचारियों का डेटा अपडेट करने के दिए दिशा निर्देश: मुख्य सचिव
हिसार से बीजेपी के उम्मीदवार रणजीत चौटाला में भरा नामांकन
सिरसा लोकसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा ने किया नामांकन