Wednesday, October 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• चंडीगढ़ के सेक्टर 2 के हाउस नंबर 50, पंजाब सीएम के कैंप ऑफिस में सीबीआई की छापेमारी ,पंजाब में CBI की बड़ी कार्रवाई कोठी नंबर 50 में CBI की रेड CM ऑफिस पर भी CBI की रेड , पंजाब कैंप ऑफिस में भी जांच जारी, पंजाब में कई ठिकानों पर CBI की कार्रवाई ,घारांचो में भी CBI की रेड • एशियन गेम्स में जोरदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का हरियाणा के खेल मंत्री ने किया जोरदार स्वागत • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने SING FORUM में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात • एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 32 पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी बधाई • गुरुग्राम में होगी विकसित भारत संकल्प सभा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे • सही अवसर मिलें तो विशेष जरूरतों वाले बच्चे चुनौतियों को ताकत में बदल सकते हैं: आयुक्त एवं सचिव श्री के.एम. पांडुरंग • असम के घिलमारा में नाव पलटी, तीन लोगों की मौत • भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर, CM योगी का बड़ा ऐलान
Entertainment

दीपिका पादुकोण की चैरिटी पहल 'क्लोसेट' से "विंटर एडिट" कल होगा लॉन्च!

November 06, 2019 01:59 PM

बॉलीवुड दिवा दीपिका पादुकोण असल मायनो में एक इन्नोवेटर है। एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री होने से लेकर एक निर्माता होने के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने तक, दीपिका एक साथ कई भूमिका अदा कर रही हैं। अभिनेत्री ने हमेशा डिप्रेशन से जुड़े अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की हैं और साथ ही मानसिक बीमारी के विषय को नष्ट करने का लगातार प्रयास किया है। दीपिका द्वारा शुरू किया गया 'लिव लव लाफ" फाउंडेशन मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करता है और बीमारी से लड़ने में मदद करता है। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने दिल के करीब पहल के लिए 'क्लोसेट' की शुरुआत की है जिससे एकत्र की गई आय टीएलएलएलएफ के लिए उपयोग की जाती है।

2 सफल एडिट लॉन्च करने के बाद, जहां रिकॉर्ड समय में सब कुछ पल भर में बिक गया था, दिवा एक बार फिर अपने अगले एडिट के साथ तैयार है। दीपिका अपने विंटर कलेक्शन का अनावरण करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जिसे "विंटर एडिट" का नाम दिया है, जो उनके परफ़ेक्ट स्टाइल स्टेटमेंट को परिभाषित करता है। 

विशेष आरामदायक स्वेटर, नीट ड्रेस, शॉल, स्नग बूट, स्मार्ट जैकेट, पी कोट और भी बहुत कुछ इस "विंटर एडिट" में उपलब्ध होगा। इस बार का कलेक्शन मुख्य रूप से सर्दियों के कपड़ों पर ध्यान केंद्रित करेगा जो तापमान में गिरावट के वक़्त काम आएंगे। दीपिका अक्सर स्टाइल और कम्फर्ट को एक साथ ले कर चलती है और अभिनेत्री ने हमेशा कंफर्टेबल और फ़ैशनेबल कपड़ो के प्रति अपनी विशिष्टता के बारे में बात की है।

यह पूरा कलेक्शन 7 नवंबर 2019 से उपलब्ध होगा। तो आप भी दीपिका के स्टायलिश कपड़ो को अपना बनाने के लिए तैयार हो जाइए!

फिल्मों की बात करें तो, दीपिका जल्द मेघना गुलज़ार की 'छपाक' में नज़र आएंगी, जो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। इसके अलावा, वह कबीर खान की '83' में भी दिखाई देंगी। दीपिका इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका निभा रही है। दीपिका अपने दोनों आगामी प्रोजेक्ट 'छपाक' और '83 में बतौर निर्माता भी भागदौड़ संभाल रही है। 

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद
एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वस्थ होकर लौटे घर