Friday, September 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज प्रातः सेवा संकल्प अभियान के तहत अम्बाला शहर में आयोजित नमो मैराथन के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिष्टाचार भेंटवार्ता की*अम्बाला:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशे के विरुद्ध यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान , आज भगवान विश्वकर्मा जयंती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सेवा दिवस के पावन अवसर पर शुरू होगा 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना' का दूसरा चरणअनिल विज के हाथों दिवंगत पत्रकार राजेश जैन के परिवार को एम डब्लूयु बी द्वारा मिलेगा 10 लाख का बीमा लाभसवा करोड़ दीये जलाकर हरियाणा देगा पीएम मोदी को आशीर्वाद : डॉ. अर्चना गुप्ताहरियाणा विकास, रोजगार और जनकल्याण में आगे बढ़ रहा, पंजाब को भी चाहिए पारदर्शी और विकासोन्मुख सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीआशीर्वाद के दीयों’ से जगमग होंगे पर्यटन, सहकारिता, विरासत स्थल और जेल परिसर : डॉ. अरविंद शर्माप्रदेशभर में आज दिखेगा सेवा का संकल्प, होंगे अनेक जन कल्याणकारी कार्यक्रम
Entertainment

हॉउसफुल 4" का अगला गाना "द भूत सॉन्ग" कल होगा रिलीज!

October 15, 2019 12:46 PM

फ़िल्म "हॉउसफुल 4"  से हालही में रिलीज हुए गीत "शैतान का साला" के साथ तहलका मचाने के बाद, अब निर्माता फ़िल्म से एक ओर गाना रिलीज करने के लिए तैयार है। फ़िल्म का अगला गाना "द भूत सॉन्ग" कल रिलीज होने के लिए तैयार है।

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कल रिलीज होने वाले इस गाने का पोस्टर साझा कर लिखा है, "अब ये गाना भूल से भी आपका पीछा नहीं छोड़ेगा। हॉउसफुल 4 का नया गाना कल देखना मत भूलिएगा। #TheBhootSong"

फ़िल्म के मज़ेदार ट्रेलर और अब तक रिलीज हुए गानों को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है जिसके बाद अब फ़िल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार है।

हाउसफुल 4 आपको भ्रमित करने के लिए जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है जो आपको हँसी से लोटपोट करते हुए 2019 की चमक के साथ 1419 की भव्यता से रूबरू करवाएगी।

यह एक मल्टी-पीरियड ड्रामा फ़िल्म है, जहाँ हम कलाकारों को उनके वर्तमान जीवन में देखेंगे, जो उनके 600 साल पहले के जीवन का पुनर्जन्म होगा। अभिनेता अक्षय कुमार फ़िल्म में बाला और हैरी के किरदार में, बंगडु महाराज और रॉय के रूप में रितेश देशमुख, धरमपुत्र और मैक्स के रूप में बॉबी देओल, राजकुमारी मधु और कृति के रूप में कृति सेनन, राजकुमारी माला और पूजा के रूप में पूजा हेगड़े तथा राजकुमारी मीना और नेहा के रूप में कृति खरबंदा नज़र आएंगी। चंकी पंडे, जॉनी लीवर, बोमन ईरानी और राणा दगुबती भी फ़िल्म का हिस्सा हैं।

"हाउसफुल 4" साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है तथा फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 25 अक्टूबर 2019 की दिवाली रिलीज के साथ हँसी के पटाख़े फोड़ने के लिए तैयार है।  

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद
एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वस्थ होकर लौटे घर