Wednesday, July 01, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
धन्यौड़ा बोरवेल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने देर शाम पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज, बोले - "बच्चे की जान बचाना पहली प्राथमिकताहरियाणा में पहली बार होगा राज्य स्तरीय फिल्म फेस्टिवल, 12 से 15 नवंबर तक सजेगा 'हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026'अनुराग रस्तोगी को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन,बतौर चीफ सेक्रेटरी लगातार दूसरा एक्सटेंशन मिला* *31 दिसंबर तक बने रहेंगे पद परअंबाला में 7 घंटे से बोरवेल में फंसा बच्चा: कैमरे में हाथ नजर आया; बारिश की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत, सेना ने टेंट लगायाराम मंदिर से चढ़ावे की चोरी निंदनीय, राजनीति करना ठीक नहीं- मायावतीजम्मू कश्मीरः कठुआ से एक ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, आतंकियों की मदद का आरोपचंडीगढ़: पुलिस विभाग में फिर हुआ बड़ा फेरबदल, कई जिलों के बदले इंस्पेक्टर लिस्ट जारीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के थोक व्यापारियों से किया सीधा संवाद, हरियाणा में विश्वस्तरीय मार्केट बनाने का दिया भरोसा
Entertainment

क्योंकि 80 हजार गाड़ियों ने ही लिए हैं आरएफआईडी टैग आज रात 12 बजे से बॉर्डरों पर लगेगी लंबी लाइनें

August 16, 2019 05:58 AM

COURTESY NBT AUG 16

क्योंकि 80 हजार गाड़ियों ने ही लिए हैं आरएफआईडी टैग
आज रात 12 बजे से बॉर्डरों पर लगेगी लंबी लाइनें

 

• कोई कमर्शल गाड़ी बिना RFID के दिल्ली में एंट्री करती है तो• पहले हफ्ते में उससे दोगुना टोल टैक्स और ईसीसी देना होगा• दूसरे हफ्ते में चार चार गुना टोल टैक्स और ईसीसी देना होगा• तीसरे हफ्ते में छह गुना टोल टैक्स और ईसीसी देना होगा


13 टोल की सभी लेन पर लागू
कहां-कहां मिल रहे हैं टैग
आज से ट्रकों के चालान शुरू
मानेसर सेक्टर-1, टिकरी बॉर्डर, बहादुरगढ़ न्यू बस स्टैंड, कोंडली, नैशनल हाईवे-1 पर इंडियन पेट्रोल पंप के पास, मोहन नगर, गाजियाबाद में आईटीएस कॉलेज, एनएच-24 ब्रिज, गाजियाबाद में यूपी गेट, एनएचएआई बदरपुर टोल।
ईपीसीए के चेयरमैन भूरे लाल के अनुसार, 13 टोल की सभी लेन पर इसे लागू कर दिया गया है। उम्मीद है कि अब दो से तीन दिनों में ही व्यवस्था सही हो जाएगी। ट्रक ऑपरेटरों और कमर्शल गाड़ियों को काफी समय दिया जा चुका है।

गौरतलब है कि एलजी अनिल बैजल ने 15 जुलाई को आरएफआईडी को लांच किया था, बावजूद इसके अब तक 80 हजार के करीब ही टैग बिके हैं। इस प्रोजेक्ट के अगले चरण में दस साल पुराने ट्रकों को दिल्ली में एंट्री से रोकने में आसानी मिलेगी। प्रदूषण कम होगा। टोल कंपनी टेक्सीडेल के सीईओ आकाश सिन्हा के अनुसार, बॉर्डरों पर टैग लेने के लिए अभी लंबी कतारें हैं, इससे कुछ जगहों पर जाम की शिकायतें हैं। अभी हमने व्यवस्था को काफी बढ़ा दिया है। आनेवाले दो से तीन दिनों में भीड़ अधिक बढ़ने की संभावना है। इसलिए पहले टैग के लिए 20 मशीनों के साथ लोग टोल पर लगाए गए थे, अब उनकी संख्या 80 के करीब कर दी गई है।
Poonam.Gaur@timesgroup.com

• नई दिल्ली : आरएफआईडी के बिना अब कोई कमर्शल गाड़ी दिल्ली में एंट्री नहीं कर सकेगी। आज रात से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। लेकिन अब तक सिर्फ 80 हजार के करीब गाड़ियों ने ही आरएफआईडी टैग लिए हैं। बॉर्डरों पर छह जगहों पर आरएफआईडी टैग देने की व्यवस्था की गई है। लेकिन इससे पहले टैग लेने के लिए लगी लाइनों से कई बॉर्डरों पर जाम बढ़ने लगा है। इसकी वजह से टैग कंपनी ने अतिरिक्त व्यवस्था भी की है।

ईपीसीए ने साफ किया है कि अगर कोई कमर्शल गाड़ी बिना आरएफआईडी के दिल्ली में एंट्री करती है तो पहले हफ्ते में उससे दोगुना टोल टैक्स और ईसीसी, दूसरे हफ्ते में चार चार गुना टोल टैक्स और ईसीसी और तीसरे हफ्ते में छह गुना टोल टैक्स और ईसीसी देना होगा। आरएफआईडी टैग 235 रुपये में लिया जा सकता है। शुक्रवार की रात से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी, जिसके बाद बॉर्डरों पर ट्रकों की भारी लाइनें लग सकती हैं। ईपीसीए के अनुमान के अनुसार, 50 से 60 पर्सेंट गाड़ियां बिना आरएफआईडी के आ सकती हैं। इसलिए दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं। यूपी के बॉडरों पर आठ और हरियाणा के बॉर्डरों पर 12 पुलिस टीमों को लगाने के लिए कहा गया है ताकि ट्रैफिक को मैनेज किया जा सके। आज रात 12 बजे से ट्रकों के चालान शुरू हो जाएंगे। साउथ एमसीडी ने ईपीसीए को जो रिपोर्ट दी है, उसके मुताबिक प्रतिदिन करीब 6 से 7 हजार टैग लिए जा रहे हैं। अभी तक करीब 80 हजार गाड़ियों ने टैग लिए हैं। इनमें से तीन हजार गाड़ियां ऐसी हैं, जो प्रतिदिन दो बार बॉर्डर क्रॉस करती हैं। दिल्ली में 13 एंट्री कुंडली, रजोकरी, टिकरी, आया नगर, कालिंदी कुंज, कापसहेड़ा, शाहदरा मेन, शाहदरा फ्लाइओवर, गाजीपुर, डीएनडी, बदरपुर-फरीदाबाद मेन, बदरपुर-फरीदाबाद फ्लाइओवर पर यह व्यवस्था लागू हो रही

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद
एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वस्थ होकर लौटे घर