Wednesday, November 04, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• आज नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ ने सोनीपत स्थित कांग्रेस भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के सोनीपत जिला प्रभारी के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस की • सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर , केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए IAS राकेश गुप्ता केंद्र से जल्दी होंगें रिलीव, राकेश गुप्ता की केंद्र से रिलीविंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची , जल्दी ही हरियाणा में राकेश गुप्ता की होगी वापिसी हरियाणा सरकार में राकेश गुप्ता को मिलेगी अहम जिम्मेदारी • एसवीएसयू के कुलगुरु और कुलसचिव ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट • दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट, पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई • फ्रीस्टाइल कुश्ती की भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन मनीषा भनवाला ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात • अमित शाह के अंबाला आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने ली महत्वपूर्ण बैठक, गांधी ग्राउंड का किया निरीक्षण • विश्व चैंपियन मनीषा भानवाला से मिले खेल मंत्री गौरव गौतम, ऐतिहासिक स्वर्णिम उपलब्धि पर दी बधाई • हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Bachon Ke Liye

गलत कंटेंट खुद ही हट जाए, ऐसा सिस्टम बनाने के करीब फेसबुक

November 17, 2018 05:46 AM

COURTESY NBT NOV 17

गलत कंटेंट खुद ही हट जाए, ऐसा सिस्टम बनाने के करीब फेसबुक


कौन सी सामग्री हटाई जाए, यह बताने के लिए भी संस्था बनेगी अगले साल
बेहतरी की ओर• एपी, न्यू यॉर्क

 

फेसबुक ऐसा सिस्टम लाने जा रहा है कि उसके प्लेटफॉर्म पर यूजर किसी कंटेंट की शिकायत करे, उससे पहले ही वह हटा दिया जाए। यह कंटेंट नफरत भरे भाषण, ग्राफिक वायलेंस जिसमें किसी भी तरह के मीडिया में दिखाई जाने वाली बर्बर हिंसा शामिल है, कोई भी हो सकता है।

इसी तरह फेसबुक एक ऐसी स्वतंत्र संस्था भी बना रहा है जो इस पर नजर रखेगी कि सोशल नेटवर्किंग साइट से कौन सी सामग्री हटा दी जाए। फेसबुक के मुख्य कार्यकारी मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि आने वाले साल में एक स्वतंत्र संस्था बनाई जाएगी जो एक तरह से ‘ऊपरी अदालत’ की तरह काम करेगी जो सोशल नेटवर्क की ओर से कंटेंट हटाने के फैसले की अपीलों पर विचार करेगा। मेरा यह मानना है कि हमें अभिव्यक्ति की आजादी और सुरक्षा के बारे में कई फैसले खुद से नहीं करने चाहिए। इसी तरह आर्टिफिशल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर या यूजर की ओर से रिपोर्ट की गई पोस्ट की एक आंतरिक प्रणाली समीक्षा करती है जिसकी क्षमता बढ़ाई जा रही है।

इन पहलों का ऐलान ऐसे समय किया गया है, जब फेसबुक पर फर्जी खबरों से लेकर अमेरिका, म्यांमार, भारत और अन्य देशों में चुनावी हस्तक्षेप, हेट स्पीच और हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं।

Have something to say? Post your comment