Sunday, September 06, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
जेलों की सुरक्षा से समझौता नहीं, आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी पहरेदारी : डॉ. अरविंद शर्मायुवा शक्ति के संकल्प से नशामुक्त बनेगा हरियाणा: श्री नायब सिंह सैनीहरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों को दीर्घकालिक जॉब सिक्योरिटी, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता प्रदान करने की व्यापक पहल कीहलका बवानी खेड़ा के विकास के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल खोल कर की धन वर्षाडबल इंजन सरकार तिगुनी गति से करवा रही हरियाणा का विकास: मुख्यमंत्रीआर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आधुनिक आईटी कौशल से जोड़ने की दिशा में हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन तथा 25 वर्ष जनसेवा के पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा सेवा ही संकल्प अभियान' प्रदेश भर में आयोजित होंगे जनसेवा के कार्यक्रम — मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ प्रचारक एवं समाजसेवी जगदीश मित्तल के निधन पर जताया शोक
Entertainment

शिल्पा शेट्‌टी बोलीं- मेरी मां नहीं चाहती थीं वह खेलें या डांस करें

September 06, 2018 07:05 AM

COURTESY DAINIK BHASKAR SEPT 6


शिल्पा शेट्‌टी बोलीं- मेरी मां नहीं चाहती थीं वह खेलें या डांस करें

अनिल बंसल | सोनीपत

 

अपनी अदाकारी एवं दिलकश अदाओं से सिने प्रेमियों के दिल पर राज करने वाली शिल्पा शेट्टी आज जिस मुकाम पर है वहां बिल्कुल नहीं होती, क्योंकि उनकी मां चाहती ही नहीं थी कि वह कोई खेल अथवा अभिनय आदि गतिविधियों में भाग ले।
उन्होंने तो बकायदा इस पर रोक भी लगा दी थी ये भी कहा था कि इसका कुछ नहीं हो सकता। जिसके चलते कई दिनों तक शिल्पा स्कूल भी नहीं गई वह तो उनके स्कूल प्रिंसिपल उनके घर पहुंचे और कहा कि शिल्पा को स्कूल भेजंे उनकी एजुकेशन की गारंटी उनकी है। मां को दिए विश्वास की बदौलत शिल्पा का स्कूल जाना शुरू हुआ। उनके लिए दाे घंटे की अतिरिक्त कक्षाएं लगाई। तब कमाल यह हुआ कि उन्होंने वालीबॉल में तो मेडल जीते ही साथ ही पढ़ाई में भी कक्षा आठवीं में 74 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके बाद तो मां ने भी निरंतर प्रोत्साहन दिया और खेलों के साथ अन्य गतिविधियों में वे खुद उनके साथ होती। शिक्षक दिवस पर अपनी जिंदगी के इस बेहद खास हिस्से का खुलासा बुधवार को फिल्म फेयर अवाॅर्ड जीत चुकी शिल्पा शेट्टी ने सोनीपत के लिटिल एंजेल स्कूल में किया। उन्होंने कहा कि बच्चे के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभागिता भी बेहद जरूरी है, क्योंकि यह नहीं पता कि आने वाले समय में वह किस क्षेत्र में नाम चमकाए।
अदाकारा से बातचीत
शिक्षक दिवस पर अपनी जिंदगी की कई बातों का खुलासा ने किया सोनीपत के लिटिल एंजेल स्कूल के कार्यक्रम में पहुंची अिभनेत्री शिल्पा शेट्‌टी
मुंबई में हरियाणवी कलाकारों का पूरा सम्मान
शिल्पा ने कहा कि मुंबई में हरियाणवी कलाकारों को बेहद सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है, तथा व्यक्तिगत रूप से वे क्षेत्रीय सिनेमा का बहुत सम्मान करती हैं क्योंकि उन्होंने खुद कन्नड, तेलगू व तमिल फिल्मों में भी अभिनय किया है।
बस अच्छे ऑफर का इंतजार
मौजूदा समय में सिर्फ टीवी पर जज की भूमिका में नजर आ रही शिल्पा ने कहा कि उन्होंने फिल्मों से कोई संन्यास नहीं लिया है बल्कि एक अच्छे किरदार की तलाश है वह मिलेगा तो जरूर बड़े पर्दे पर वापसी करूंगी।
आईपीएल में अभी वापसी नहीं : आईपीएल में राजस्थान राॅयल्य से लंबे समय तक जुड़ी रही शिल्पा शेट्टी ने कहा कि वह मुझे बहुत पसंद है तथा दिल के भी करीब है और जब टीम को बाहर किया गया तब झटका भी लगा था, लेकिन अगले सत्र में वापसी होगी, ऐसा अभी कुछ नहीं सोचा, क्योंकि अभी कई और प्राजेक्ट में व्यवस्त हैं।
चिटिंग न सेहत से अच्छी न ही साथी से
उम्र के 40 साल बाद भी जवां दिख रही शिल्पा ने अपनी फिटनेस के राज को खोलते हुए कहा कि चिटिंग न तो सेहत के लिए अच्छी है और ना ही अपने हमसफर से। देश को माॅडर्न योगा देने वाली शिल्पा ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी सेहत के बारे में जानकारी होती है उसके लिए क्या सही है और क्या गलत। ऐसे में अगर वह अवेयर नहीं होता तो वह अपने शरीर के साथ चीटिंग कर धोखा दे रहा है जोकि गलत है। इसी प्रकार अपने साथी के साथ भी चिटिंग करना उसकी और अपनी जिंदगी खराब करने के समान है

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद
एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वस्थ होकर लौटे घर