Saturday, October 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन
Entertainment

दीप‍िका-रणवीर की शादी कन्फर्म, सिर्फ 30 मेहमानों को न्योता

August 14, 2018 03:06 PM

रणवीर सिंह-दीप‍िका पादुकोण 20 नवंबर को सात फेरे लेंगे. फिल्मफेयर की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक ये शादी इटली में होगी. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि - रणवीर और दीपिका की शादी से जुड़ी तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस ड्रीम वेड‍िंग में सिर्फ 30 मेहमान बुलाए जाएंगे. र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक दोनों ने शादी के लिए इटली में 'लेक कोमो' का वेन्यू फाइनल किया है.दीप‍िका-रणवीर से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पिछले साल इटली के टस्कनी में सीक्रेट वेडिंग की थी.एक रिपोर्ट में दीप‍िका के करीबी ने बताया,"दीप‍िका को इटली बहुत पसंद है,इस वजह से एक्ट्रेस ने यहां डेस्ट‍िनेशन वेड‍िंग प्लान की है."दीप‍िका-रणवीर की शादी की डेट फाइनल होते ही दोनों स्टार्स को बधाइयां भी मिलने लगी हैं. ल‍िस्ट में सबसे पहला नाम कबीर बेदी का है. उन्होंने ल‍िखा,Great couple! Great locale in Italy! Great event!  Wishing @RanveerOfficial and @deepikapadukone a wonderful wedding, and a lifetime of happiness कहा जा रहा है कि भारतीय मेहमानों की शादी के बाद मुंबई में जश्न मनाया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इटली में शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड र‍िसेप्शन रखा जाएगा.

वैसे दीपिका और रणवीर ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है. लेकिन दोनों की ट्यूनिंग हमेशा स्पेशल रिलेशनशिप की गवाह रही है. खबरों की मानें तो ये कपल 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहा है. "दीपवीर" के नाम से फैंस के बीच मशहूर कपल ने साथ में कई फिल्में की हैं. जिनमें गोलियों की रासलीला: रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत शामिल हैं.दीप‍िका-रणवीर की ड्रीम वेड‍िंग का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस बारे में स्टार्स की तरफ से कोई बयान नहीं अाया है. लेकिन इंडिया टुडे को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में रणवीर ने शादी के बारे में कहा था, "इन सब के बारे में मैं सोचता हूं. मैं जिंदगी और काम के बीच संतुलन रखने की कोशिश करता हूं. काम के साथ ये सब भी मेरे दिमाग में है."हाल ही में दोनों स्टार्स एक साथ छुट्टियां मनाने व‍िदेश पहुंचे थे. उनकी कई तस्वीरें सोशल मीड‍िया पर वायरल हो चुकी हैं.

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद