Sunday, February 23, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
इंडिया इज द बेस्ट..भारत से खूबसूरत देश दुनिया में और कोई नहींट्रेसिंग पेपर पर काम शुरू करने वाली पश्चिम बंगाल की अंजूमनारा बेगम महिला सशक्तिकरण की बनी मिसालजाटुसाना-गुरावड़ा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित किए जाने की दिशा में होगा कार्य-राव नरबीर सिंहएफटूडीएफ से होगा प्रदेश के किसानों को सीधा लाभ--एफटूडीएफ से किसानों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान-कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदीप्रयागराज में महाकुंभ के लिए हरियाणा के विभिन्न शहरों से 21 फरवरी तक 595 बसों का संचालन किया, यात्रियों से भरी जा रही बसें : परिवहन मंत्री अनिल विजमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना, पहले की सरकारों में भाई- भतीजावाद, क्षेत्रवाद का था बोलबालाट्रिप्पल इंजन की सरकार बनाकर तीन गुणा तेज गति से होगा प्रदेश का विकास- नायब सिंह सैनीअशोक छाबड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार में मीडिया को-ऑर्डिनेटर नियुक्त
 
Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना, पहले की सरकारों में भाई- भतीजावाद, क्षेत्रवाद का था बोलबाला

February 22, 2025 10:42 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद का बोलबाला था। जिस क्षेत्र का सीएम होता था वहीं पर विकास कार्य होते थे और अन्य क्षेत्रों में विकास कोसों दूर था। भाजपा सरकार ने इस प्रथा को जड़ से खत्म करने का काम किया है। वर्तमान सरकार हर क्षेत्र का समान रूप से विकास सुलनिश्चित कर रही है। विकास का पहिया प्रदेश में चारों तरफ तेजी से चल रहा है। कोई भी क्षेत्र अब विकास से अछूता नहीं है। सड़कों का जाल बिछाने का काम किया जा रहा है।

          मुख्यमंत्री शनिवार को जिला अंबाला में बराड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे।

          श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्यों को करवाने का काम कर रही है। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को उनकी योग्यता अनुरूप नौकरी मिली है। युवाओं का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

          उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है उसे हमें मिलकर पूरा करना है। आज केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा लोगों को मिल रहा है। लोगों का जीवन सुखमय हुआ है, उन्हें अब अपने कार्यों के लिए लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। ऑनलाईन प्रक्रिया से कार्यों में पारदर्शिता आई है तथा लोगों को समय रहते योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में संकल्प पत्र की घोषणाओं को पूरा करने का काम किया है। आज सरकारी अस्पतालों व निजी संस्थानों में डायलसिस की मुफ्त सुविधा मिल रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए भी निरंतर कार्य किए गए हैं।

          उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृत संकल्प है। किसानों के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का निर्णय लेने वाला हरियाणा पहला राज्य है। इसके साथ-साथ किसानों की फसलों की अदायगी भी समय अवधि के तहत सीधा उनके खातों में की जा रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व गरीब लोगों को उनके घर बनाने के सपने को भी पूरा करने का काम किया जा रहा है। योजना के मुताबिक पात्र 15230 लाभार्थियों को 30 गज के प्लाट उपलब्ध करवाए गए हैं।

क्रमांक - 2025

*देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जल्द बनाई जाएगी राष्ट्रीय समिति- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान*

*केन्द्रीय कृषि मंत्री ने किया कुरूक्षेत्र के गांव कैंथला में प्राकृतिक खेती व गुरुकुल कुरुक्षेत्र का किया अवलोकन*

*केन्द्रीय मंत्री ने गुड़ बनाने की प्रक्रिया को देखा, चखा गुड का स्वाद*

चण्डीगढ़, 22 फरवरी-   केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की एक समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति के जरिए देश के किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अगर देश के किसान प्राकृतिक खेती को सही तरीके से अपनाएंगे तो निश्चित ही किसानों को ना केवल अच्छी आय होगी अपितु धरती की उपजाऊ शक्ति को भी बचाया जा सकेगा। इसके साथ ही नागरिकों को बिना दवाई और पेस्टिसाइड के सब्जियां, अनाज और फल मिल पाएगा।

          केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जिला कुरूक्षेत्र के गांव कैंथला में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की देखरेख में की जा रही प्राकृतिक खेती का अवलोकन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र का अवलोकन किया। यहां पर देशी नस्ल की गायों की गौशाला, गोबर गैस प्लांट, गुुरुकुल के होस्टल और अन्य संस्थानों का बारीकी से अवलोकन किया और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री को गुरुकुल की प्रगति और उपलब्धियों को विस्तार के साथ रखा। इसके उपरांत केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने गांव कैंथला में की जा रही प्राकृतिक खेती का अवलोकन किया।

          केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कैंथला प्राकृतिक खेती के फार्म हाउस पर गेहूं, गन्ने की फसल के साथ-साथ सब्जियों और फलदार पौधों को देखा और आश्चर्य चकित रह गए। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने गुड बनाने की प्रक्रिया को देखा और ताजे गुड का स्वाद भी चखा। इन तमाम अहम विषयों को देखने के बाद केन्द्रीय कृषि मंत्री ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य डा. देवव्रत के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुरुकुल के खेतों में प्राकृतिक खेती के व्यवाहरिक तरीके को देखकर एक सुखद एहसास हुआ। आज के युग में कैमिकल, फर्टिलाइजर के ज्यादा प्रयोग से धरती की उर्वरा शक्ति खत्म हो गई है और मित्र कीट भी मर रहे है। इस धरती से उत्पादित फल, सब्जियों के कारण कई रोगों ने जन्म ले लिया है। अगर स्थिति नहीं बदली तो देश की भावी पीढ़ी माफ नहीं करेगी।

          उन्होंने कहा कि अब सही समय है कि प्राकृतिक खेती को अपनाया जाए। इस प्राकृतिक खेती को धीरे-धीरे अपनाकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। किसानों की धारना गलत है कि प्राकृतिक खेती को अपनाने से उत्पाद घटता है, लेकिन अगर सही तरीके से प्राकृतिक खेती को अपनाया जाए तो उत्पाद के साथ-साथ अन्न की गुणवत्ता और धरती भी बच जाएगी। इस खेती के साथ एक साथ कई फसले ली जा सकती है इसका अद्भुत प्रयोग गांव कैंथला के फार्म में देखने को मिला है। यहां की फसलों का रंग देखकर पुराने जमाने की यादें ताजा हो गई है। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि देश के किसानों को गांव कैंथला को प्राकृतिक खेती के मॉडल को जरूर देखना चाहिए।

          उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती के मिशन को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस मिशन को सफल बनाने के लिए गुजरात के राज्यपाल आचार्य डा. देवव्रत सराहनीय कार्य कर रहे है। आज किसानों को एक या दो एकड़ से प्राकृतिक खेती को शुरू करना चाहिए, लेकिन इसके लिए प्रशिक्षण लेना जरूरी है। प्रशिक्षण लेने के बाद ही प्राकृतिक खेती को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस फार्म हाउस पर हजारों लोग विजिट कर रहे है और पूरे देश में यह फार्म हाउस एक प्राकृतिक खेती के मॉडल के रूप में पहचान बना चुका है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
इंडिया इज द बेस्ट..भारत से खूबसूरत देश दुनिया में और कोई नहीं ट्रेसिंग पेपर पर काम शुरू करने वाली पश्चिम बंगाल की अंजूमनारा बेगम महिला सशक्तिकरण की बनी मिसाल जाटुसाना-गुरावड़ा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित किए जाने की दिशा में होगा कार्य-राव नरबीर सिंह एफटूडीएफ से होगा प्रदेश के किसानों को सीधा लाभ--एफटूडीएफ से किसानों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान-कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी प्रयागराज में महाकुंभ के लिए हरियाणा के विभिन्न शहरों से 21 फरवरी तक 595 बसों का संचालन किया, यात्रियों से भरी जा रही बसें : परिवहन मंत्री अनिल विज ट्रिप्पल इंजन की सरकार बनाकर तीन गुणा तेज गति से होगा प्रदेश का विकास- नायब सिंह सैनी
अशोक छाबड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार में मीडिया को-ऑर्डिनेटर नियुक्त
चंडीगढ़:IAS अनुराग रस्तोगी बने हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव,आदेश जारी हुए
कैंसर पीड़ित पत्रकार अर्चना सेठी को एमडब्ल्यूबी ने दी 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद
ज्ञानेश कुमार देश के मुख्य चुनाव आयुक्त बने* *इसके साथ ही IAS डॉ विवेक जोशी भारत के चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए* ज्ञानेश कुमार और डॉ विवेक जोशी की नियुक्ति के आदेश हुए जारी डॉ विवेक जोशी के चुनाव आयुक्त बनने के बाद अब हरियाणा में जल्द होगी नए मुख्य सचिव की नियुक्ति IAS अनुराग रस्तोगी हरियाणा के नए मुख्य सचिव होंगें - सूत्र