हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ट्रिप्पल इंजन की सरकार बनने के बाद प्रदेश में तीन गुणा तेज गति के साथ विकास किया जाएगा। सरकार ने हर गांव, हर शहर को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का काम किया, जिसके कारण ही प्रदेश के नागरिकों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है और इसी की बदौलत जनता का निकाय चुनावों में भी आर्शीवाद मिलेगा।
मुख्यमंत्री शनिवार को कुरुक्षेत्र के थानेसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजन को संबोधित कर रहे थे।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश और प्रदेश के लोगों ने देखा है कि डबल इंजन सरकार ने पूरे हरियाणा को विकास की ऊंचाईयों तक पहुंचाया और अब समय आ गया है तीसरे इंजन को जोडने का। नगर निकायों में भी जनता के आर्शीवाद से स्थानीय सरकार बनेगी। प्रदेश के लोग विपक्ष के झूठ को समझ चुके हैं और अब वे किसी के बहकावे और लालच में आने वाले नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने के उद्देश्य से काम कर रही है। इस प्रदेश के हर क्षेत्र का विकास हो और हर नागरिक का उत्थान हो, इस उद्देश्य को लेकर ही योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया जा रहा है। सरकार ने आमजन की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए समाधान शिविर लगाने का काम किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने 100 दिन पूरा करने से पहले अनेकों छोटी और बडी योजनाओं को अमलीजामा पहनाकर नागरिकों को बडी राहत देने का काम किया। यह सरकार हर रोज विकास के मार्ग पर तेजी के साथ आगे बढ़ रही है।
क्रमांक - 2025
*जनता के आशीर्वाद से हरियाणा में ट्रिपल इंजन की बनेगी मजबूत सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*
*मुख्यमंत्री ने यमुनानगर में आयोजित कार्यक्रम में की शिकरत*
चंडीगढ़, 22 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है और ट्रिपल इंजन की मजबूत सरकार हरियाणा में बनने जा रही है। राज्य सरकार ने हमेशा विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। सरकार हर वर्ग के हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री आज यमुनानगर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजन को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्राचीन देवी मंदिर तथा श्री खेड़ा महाराज जी के चरणों में शीश नवाया व आमजन की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास’और ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के मूलमंत्र पर चलते हुए समस्त हरियाणा और प्रत्येक हरियाणवी की तरक्की और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी तरह निकाय चुनावों के बाद प्रदेश में तीन गुणा गति से विकास होगा।
कार्यकम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से संतुष्ट है। निकाय चुनाव में भाजपा को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है, इसलिए इन चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और हरियाणा में ट्रिपल इंजन की मजबूत सरकार बनेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी सरकार बनने से जहां एक ओर विकास की गति तेज होगी, वहीं सरकार की योजनाओें का लोगों को सीधा लाभ भी मिलेगा।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री कंवरपाल गुर्जर, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।