Saturday, February 22, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
अशोक छाबड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार में मीडिया को-ऑर्डिनेटर नियुक्तमशीनें लग चुक हैं, यमुना साफ होकर रहेगी: मोहन सिंह बिष्टप्रयागराज: 58 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं अब तक त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नानमहाशिवरात्रि स्नान को लेकर रेलवे अलर्ट, क्राउड कंट्रोल के लिए प्रमुख स्टेशनों पर बनाए होल्डिंग एरियापीएम मोदी आज भारत मंडपम में SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का करेंगे उद्घाटन दिल्ली सरकार में विभागों का बंटवारा, आशीष सूद को गृह मंत्रालयदिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी चैम्पियंस ट्रॉफी: भारतीय टीम ने पहला मैच जीता, बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया
 
Haryana

अशोक छाबड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार में मीडिया को-ऑर्डिनेटर नियुक्त

February 22, 2025 08:00 AM

भारतीय जनता पार्टी की मनोहर लाल सरकार में मीडिया को-ऑर्डिनेटर का दायित्व संभालने वाले जींद के अशोक छाबड़ा को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। अशोक छाबड़ा को मुख्यमंत्री का मीडिया को-ऑर्डिनेटर लगाया गया है। इन्फॉर्मेशन पब्लिक रिलेशन एंड लैंग्वेज डिपार्टमेंट के कमिश्नर और हरियाणा सरकार में सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को इस संबंध में एक पत्र जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि अशोक छाबड़ा की नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू है और उसके बारे में संबंधित सभी अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। बता दें कि अशोक छाबड़ा को पहले भी कई अहम जिम्मेदारी मिल चुकी हैं। 

अशोक छाबड़ा की पारिवारिक पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की है। राम मंदिर के अयोध्या आंदोलन में जेल जाने वाले अशोक छाबड़ा ने संघ की प्रचार विभाग की प्रांत टोली में लंबे समय काम किया है। भाजपा की जींद जिला युवा मोर्चा इकाई के अध्यक्ष रह चुके अशोक छाबड़ा परिवार की सामाजिक व राजनीतिक स्थिति जींद विधानसभा में मजबूत है।

अशोक छाबड़ा को मनोहर सरकार में मीडिया कोऑर्डिनेटर का दायित्व दिया गया था। उन्होंने प्रदेश में पार्टी के राज्य स्तरीय कार्यक्रमों व रैलियों में भी मीडिया प्रबंधन की दृष्टि से अपने दायित्व पर रहकर सरकार और संगठन के लिये काम किया। अशोक छाबड़ा को लोकसभा चुनाव से पहले संगठन में प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी का नया दायित्व मिला। लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय (रोहतक) को केंद्र मानकर एक महीने तक रोहतक के मीडिया सेंटर में रहकर मीडिया प्रबंधन का काम किया।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
चंडीगढ़:IAS अनुराग रस्तोगी बने हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव,आदेश जारी हुए
कैंसर पीड़ित पत्रकार अर्चना सेठी को एमडब्ल्यूबी ने दी 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद
ज्ञानेश कुमार देश के मुख्य चुनाव आयुक्त बने* *इसके साथ ही IAS डॉ विवेक जोशी भारत के चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए* ज्ञानेश कुमार और डॉ विवेक जोशी की नियुक्ति के आदेश हुए जारी डॉ विवेक जोशी के चुनाव आयुक्त बनने के बाद अब हरियाणा में जल्द होगी नए मुख्य सचिव की नियुक्ति IAS अनुराग रस्तोगी हरियाणा के नए मुख्य सचिव होंगें - सूत्र हरियाणा में मधुमक्खी पालन पर दिया जा रहा ज़ोर : श्याम सिंह राणा,कहा ,वर्ष 2030 तक 15,500 मीट्रिक टन शहद के उत्पादन का है लक्ष्य* - *मधुमक्खी पालन नीति बनाने वाला हरियाणा पहला राज्य*
हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण आज चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित हरियाणा निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए
सोनीपत की अदालत ने यमुना में जहर वाले दावे पर अरविंद केजरीवाल को किया तलब प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लोन लेकर शुरू किया कारोबार, आज दूसरों को दे रही रोजगार देशी विदेशी पर्यटकों के लिए अरावली की वादियों में सजा है शिल्प मेला
कृषि ट्रैक्टरों के सीएमवीआर प्रमाणीकरण का सर्टिफिकेट अब हिसार के उत्तरी क्षेत्र फार्म मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान से भी मिलेगा, उत्तर भारत में कृषि जगत से जुड़े निर्माताओं को मिलेगा सीधा लाभ – मुख्यमंत्री
कैंसर से बचाव के लिए हरियाणा में व्यापक स्तर पर प्रयास जारी - नायब सिंह सैनी