Wednesday, February 19, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
कैंसर पीड़ित पत्रकार अर्चना सेठी को एमडब्ल्यूबी ने दी 1 लाख रुपए की आर्थिक मददज्ञानेश कुमार देश के मुख्य चुनाव आयुक्त बने* *इसके साथ ही IAS डॉ विवेक जोशी भारत के चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए* ज्ञानेश कुमार और डॉ विवेक जोशी की नियुक्ति के आदेश हुए जारी डॉ विवेक जोशी के चुनाव आयुक्त बनने के बाद अब हरियाणा में जल्द होगी नए मुख्य सचिव की नियुक्ति IAS अनुराग रस्तोगी हरियाणा के नए मुख्य सचिव होंगें - सूत्रदिल्ली-केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने किया दिल्ली के खैबर पास पर बने 1 MW सोलर प्लांट का उद्घाटन।* *दिल्ली के मेट्रो भवन से रिमोट के जरिये किया उदघाटन।* *दिल्ली मेट्रो की तरफ से खैबरपास पर लगाया गया है सोलर प्लांट।* *ग्रीन मोबिलिटी और एनर्जी एफ्फीसेंसी के विजन के तहत दिल्ली मेट्रो ने लगाया ये प्लांट।*महाकुंभ: आज करीब 36 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकीभगदड़ के बाद NDLS पर बढ़ी सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर CRPF और RPF के जवान तैनातहैदराबाद हाउस में कतर के अमीर शेख तमीम से PM मोदी ने की मुलाकातमुंबई: हर्षवर्द्धन सपकाल ने ली महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथमहाकुंभ: रविवार को 380 ट्रेनों से प्रयागराज पहुंचे 12 लाख श्रद्धालु, रेलवे ने दी जानकारी
 
Haryana

कैंसर पीड़ित पत्रकार अर्चना सेठी को एमडब्ल्यूबी ने दी 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद

February 18, 2025 05:20 PM
मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन के द्वारा कैंसर रोग पीड़िता अर्चना सेठी (चंडीगढ़) को एक लाख रुपए की आर्थिक मदद तथा दो अन्य पत्रकारों अनिल कुमार (हिसार) व सीमा मेहता (अंबाला) के परिजनों को उपचार के लिए क्रमश: 25 व 20 हजार रुपए की आर्थिक मदद की गई है। एसोसिएशन के उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी, कोषाध्यक्ष तरुण कपूर, प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन चोपड़ा तथा अन्य पदाधिकारियों में राकेश गुप्ता, थानेश्वर शर्मा व कोमल रमोला ने सामूहिक रूप से इन्हें आर्थिक राशि के चैक वितरित किए। अधिक बीमार होने के कारण अर्चना सेठी खुद चैक ग्रहण करने नहीं पहुंच पाई। इसलिए एसोसिएशन की ओर से प्रेस क्लब चंडीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर बाजवा के माध्यम से उन्हें एक लाख रुपए की राशि का चैक भेजा गया। इस दौरान मीडिया वेलबिंग एसोसिएसन के राजीव ऋषि, राजकुमार शर्मा, सीमा शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। 
इस अवसर पर एसोसिएशन के उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने कहा कि मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन पत्रकारों के कल्याण तथा बीमारी की अवस्था में निष्पक्ष भाव से सहायता करने वाली एकमात्र ऐसी संस्था है, जो पत्रकारों के हितों की सकारात्मक लड़ाई लड़ने के साथ उनके परिजनों को भी किसी भी विपदा में आर्थिक मदद करने में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी एमडब्ल्यूबी के द्वारा कईं पत्रकारों की आर्थिक मदद दी गई है, जिसके चलते कईं, कैंसर पीड़ित, किडनी ट्रांसप्लांट व अन्य कईं रोगों से पीड़ित मीडिया कर्मियों की देवदूत के रूप में मदद की गई है। उन्होंने एमडब्ल्यूबी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि यह संगठन इसी प्रकार से पत्रकार कल्याण के लिए कार्य करता रहे। 
धरणी ने कहा कि चाहे पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल हो या फिर हरियाणा के मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पत्रकार कल्याण के लिए कार्य करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। हरियाणा के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी के पिछले 10 सालों के शासन में सबसे अधिक पत्रकार जगत के कल्याण हेतू कार्य किए गए हैं, जिसमें पत्रकारों की सेवानिवृति पर पेंशन लगाए जाना भी भाजपा की ही देन है। उन्होंने कहा कि समय-समय मीडिया वेलबिंग की ओर से उठाई गई मांगों पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल व वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों की दो बड़ी मांगो को पूरा करने का काम किया है। इनमें किसी भी पत्रकार पर एफआईआर दर्ज होने पर उनकों मिलने वाली पेंशन और अन्य सुविधाएं बंद हो जाती थी और परिवार में एक से अधिक पत्रकार होने पर केवल एक को ही सरकार की ओर से पेंशन दी जाती थी, जिसे सरकार ने मीडिया वेलबिंग की मांग पर खत्म करन का काम किया है। अब पत्रकार पर एफआईआर दर्ज होने पर आरोप सिद्ध होने तक उसे सभी सरकारी सुविधाएं पूर्व की तरह से मिलती है। साथ ही परिवार में दो पत्रकारों के होने पर दोनों को ही पेंशन भी दी जाने का प्रावधान किया गया है। 
चंद्रशेखर धरणी ने कहा कि एमडब्ल्यूबी की ओर से पीड़ित पत्रकारों की लगातार आर्थिक सहायता की जा रही है। पत्रकारों की मदद के लिए बनी तीन सदस्यीय कमेटी की ओर से उक्त पत्रकारों को सहायता देने के लिए सहानुभूति पूर्वक विचार किया गया। इस पर एसोसिएशन की ओर से नियमानुसार उनकी मदद की गई है। इससे पूर्व भी एसोसिएशन की ओर से गंभीर व असाध्य रोगों से जूझ रहे प्रदेश के कईं पत्रकार साथियों की आर्थिक मदद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि एमडब्ल्यूबी उत्तर भारत का एकमात्र ऐसा संगठन है, जोकि बिना किसी भेदभाव के उनके संगठन से नहीं जुड़ा होने के बावजूद भी सभी पत्रकरों की आर्थिक मदद करती है। इसके साथ ही पत्रकारों की 10-10 लाख रुपए की टर्म इंश्योरेंस व दुर्घटना पॉलिसी बिना किसी पत्रकारों से कोई शुल्क लिए करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि हाल ही में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के हाथों भी एमडब्ल्यूबी की ओर से विधानसभा सचिवालय में कईं पत्रकार साथियों को उनकी बीमारी के चलते इलाज के लिए आर्थिक मदद दिलाई गई थी।


Have something to say? Post your comment
More Haryana News
ज्ञानेश कुमार देश के मुख्य चुनाव आयुक्त बने* *इसके साथ ही IAS डॉ विवेक जोशी भारत के चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए* ज्ञानेश कुमार और डॉ विवेक जोशी की नियुक्ति के आदेश हुए जारी डॉ विवेक जोशी के चुनाव आयुक्त बनने के बाद अब हरियाणा में जल्द होगी नए मुख्य सचिव की नियुक्ति IAS अनुराग रस्तोगी हरियाणा के नए मुख्य सचिव होंगें - सूत्र हरियाणा में मधुमक्खी पालन पर दिया जा रहा ज़ोर : श्याम सिंह राणा,कहा ,वर्ष 2030 तक 15,500 मीट्रिक टन शहद के उत्पादन का है लक्ष्य* - *मधुमक्खी पालन नीति बनाने वाला हरियाणा पहला राज्य*
हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण आज चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित हरियाणा निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए
सोनीपत की अदालत ने यमुना में जहर वाले दावे पर अरविंद केजरीवाल को किया तलब प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लोन लेकर शुरू किया कारोबार, आज दूसरों को दे रही रोजगार देशी विदेशी पर्यटकों के लिए अरावली की वादियों में सजा है शिल्प मेला
कृषि ट्रैक्टरों के सीएमवीआर प्रमाणीकरण का सर्टिफिकेट अब हिसार के उत्तरी क्षेत्र फार्म मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान से भी मिलेगा, उत्तर भारत में कृषि जगत से जुड़े निर्माताओं को मिलेगा सीधा लाभ – मुख्यमंत्री
कैंसर से बचाव के लिए हरियाणा में व्यापक स्तर पर प्रयास जारी - नायब सिंह सैनी भाजपा के सबसे बड़े नेता अनिल विज को बड़ा झटका, अंबाला छावनी में भाजपा संगठन कर रहा बड़ी बैठक मंडल के अध्यक्ष ले सकते हैं कोई बड़ा फैसला। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर हरियाणा के करनाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के काफिले की वजह से एक्सीडेंट,मोहन लाल बड़ौली सुरक्षित