Sunday, February 23, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
इंडिया इज द बेस्ट..भारत से खूबसूरत देश दुनिया में और कोई नहींट्रेसिंग पेपर पर काम शुरू करने वाली पश्चिम बंगाल की अंजूमनारा बेगम महिला सशक्तिकरण की बनी मिसालजाटुसाना-गुरावड़ा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित किए जाने की दिशा में होगा कार्य-राव नरबीर सिंहएफटूडीएफ से होगा प्रदेश के किसानों को सीधा लाभ--एफटूडीएफ से किसानों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान-कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदीप्रयागराज में महाकुंभ के लिए हरियाणा के विभिन्न शहरों से 21 फरवरी तक 595 बसों का संचालन किया, यात्रियों से भरी जा रही बसें : परिवहन मंत्री अनिल विजमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना, पहले की सरकारों में भाई- भतीजावाद, क्षेत्रवाद का था बोलबालाट्रिप्पल इंजन की सरकार बनाकर तीन गुणा तेज गति से होगा प्रदेश का विकास- नायब सिंह सैनीअशोक छाबड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार में मीडिया को-ऑर्डिनेटर नियुक्त
 
Haryana

अशोक छाबड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार में मीडिया को-ऑर्डिनेटर नियुक्त

February 22, 2025 08:00 AM

भारतीय जनता पार्टी की मनोहर लाल सरकार में मीडिया को-ऑर्डिनेटर का दायित्व संभालने वाले जींद के अशोक छाबड़ा को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। अशोक छाबड़ा को मुख्यमंत्री का मीडिया को-ऑर्डिनेटर लगाया गया है। इन्फॉर्मेशन पब्लिक रिलेशन एंड लैंग्वेज डिपार्टमेंट के कमिश्नर और हरियाणा सरकार में सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को इस संबंध में एक पत्र जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि अशोक छाबड़ा की नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू है और उसके बारे में संबंधित सभी अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। बता दें कि अशोक छाबड़ा को पहले भी कई अहम जिम्मेदारी मिल चुकी हैं। 

अशोक छाबड़ा की पारिवारिक पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की है। राम मंदिर के अयोध्या आंदोलन में जेल जाने वाले अशोक छाबड़ा ने संघ की प्रचार विभाग की प्रांत टोली में लंबे समय काम किया है। भाजपा की जींद जिला युवा मोर्चा इकाई के अध्यक्ष रह चुके अशोक छाबड़ा परिवार की सामाजिक व राजनीतिक स्थिति जींद विधानसभा में मजबूत है।

अशोक छाबड़ा को मनोहर सरकार में मीडिया कोऑर्डिनेटर का दायित्व दिया गया था। उन्होंने प्रदेश में पार्टी के राज्य स्तरीय कार्यक्रमों व रैलियों में भी मीडिया प्रबंधन की दृष्टि से अपने दायित्व पर रहकर सरकार और संगठन के लिये काम किया। अशोक छाबड़ा को लोकसभा चुनाव से पहले संगठन में प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी का नया दायित्व मिला। लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय (रोहतक) को केंद्र मानकर एक महीने तक रोहतक के मीडिया सेंटर में रहकर मीडिया प्रबंधन का काम किया।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
इंडिया इज द बेस्ट..भारत से खूबसूरत देश दुनिया में और कोई नहीं ट्रेसिंग पेपर पर काम शुरू करने वाली पश्चिम बंगाल की अंजूमनारा बेगम महिला सशक्तिकरण की बनी मिसाल जाटुसाना-गुरावड़ा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित किए जाने की दिशा में होगा कार्य-राव नरबीर सिंह एफटूडीएफ से होगा प्रदेश के किसानों को सीधा लाभ--एफटूडीएफ से किसानों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान-कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी प्रयागराज में महाकुंभ के लिए हरियाणा के विभिन्न शहरों से 21 फरवरी तक 595 बसों का संचालन किया, यात्रियों से भरी जा रही बसें : परिवहन मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना, पहले की सरकारों में भाई- भतीजावाद, क्षेत्रवाद का था बोलबाला ट्रिप्पल इंजन की सरकार बनाकर तीन गुणा तेज गति से होगा प्रदेश का विकास- नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़:IAS अनुराग रस्तोगी बने हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव,आदेश जारी हुए
कैंसर पीड़ित पत्रकार अर्चना सेठी को एमडब्ल्यूबी ने दी 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद
ज्ञानेश कुमार देश के मुख्य चुनाव आयुक्त बने* *इसके साथ ही IAS डॉ विवेक जोशी भारत के चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए* ज्ञानेश कुमार और डॉ विवेक जोशी की नियुक्ति के आदेश हुए जारी डॉ विवेक जोशी के चुनाव आयुक्त बनने के बाद अब हरियाणा में जल्द होगी नए मुख्य सचिव की नियुक्ति IAS अनुराग रस्तोगी हरियाणा के नए मुख्य सचिव होंगें - सूत्र