Saturday, February 22, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
इंडिया इज द बेस्ट..भारत से खूबसूरत देश दुनिया में और कोई नहींट्रेसिंग पेपर पर काम शुरू करने वाली पश्चिम बंगाल की अंजूमनारा बेगम महिला सशक्तिकरण की बनी मिसालजाटुसाना-गुरावड़ा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित किए जाने की दिशा में होगा कार्य-राव नरबीर सिंहएफटूडीएफ से होगा प्रदेश के किसानों को सीधा लाभ--एफटूडीएफ से किसानों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान-कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदीप्रयागराज में महाकुंभ के लिए हरियाणा के विभिन्न शहरों से 21 फरवरी तक 595 बसों का संचालन किया, यात्रियों से भरी जा रही बसें : परिवहन मंत्री अनिल विजमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना, पहले की सरकारों में भाई- भतीजावाद, क्षेत्रवाद का था बोलबालाट्रिप्पल इंजन की सरकार बनाकर तीन गुणा तेज गति से होगा प्रदेश का विकास- नायब सिंह सैनीअशोक छाबड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार में मीडिया को-ऑर्डिनेटर नियुक्त
 
Haryana

पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार ने आर्ट गैलरी का किया अवलोकन

February 13, 2025 07:14 PM

कला के क्षेत्र में महारत हासिल कर रही जयपुर की प्रसिद्ध लघु चित्रकार सावित्री शर्मा इन दिनों सूरजकुंड मेला परिसर में चल रही छः दिवसीय लघु चित्रकला कार्यशाला में अपनी अनूठी कला का सराहनीय प्रदर्शन कर रही हैं। इस कार्यशाला में देशभर से आए कलाकार अपनी-अपनी चित्रकला शैलियों को प्रस्तुत कर रहे हैं, लेकिन सावित्री शर्मा की कला और उनकी चित्रकारी की बारीकिया पर्यटकों का बरबस ही ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

 

पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक श्री सुनील कुमार ने आर्ट गैलरी में प्रदर्शित की गई विभिन्न चित्रकलाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने यहां प्रदर्शित की गई सभी चित्रकलाओं की प्रशंसा करते हुए चित्रकारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा सूरजकुंड शिल्प मेला कलाकारों को बेहतर मंच प्रदान कर रहा है।

 

उल्लेखनीय है कि कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा और पर्यटन निगम के संयुक्त तत्वावधान में लघु चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में चित्रकार सावित्री शर्मा द्वारा बनाए जा रहे चित्रों में भारतीय शास्त्रीय संगीत की अनूठी परंपरा को दर्शाया गया है। विशेष रूप से उनका एक चित्र ‘राग-रागिनी’ की परिकल्पना पर आधारित है। यह चित्र भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और उसे आधुनिक युग के कला प्रेमियों तक पहुंचाने का एक प्रयास है।

 

सावित्री शर्मा की चित्रकला की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे इस चित्र को बनाने में प्राकृतिक रंगों का प्रयोग कर पारंपरिक विधियों का पालन किया गया है, जिससे यह न केवल सुंदर बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है।

 

लघु चित्रकला कार्यशाला में मौजूद कला एवं संस्कृति अधिकारी रेणु हुड्डा ने बताया कि कार्यशाला के अंतिम दिन 14 फरवरी को प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा बनाई गई अद्भुत कृतियों का प्रदर्शन होगा। यह प्रदर्शनी, कला के प्रति उत्साही लोगों, कलाकारों और कला के क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए एक अद्वितीय अनुभव होगा।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
इंडिया इज द बेस्ट..भारत से खूबसूरत देश दुनिया में और कोई नहीं ट्रेसिंग पेपर पर काम शुरू करने वाली पश्चिम बंगाल की अंजूमनारा बेगम महिला सशक्तिकरण की बनी मिसाल जाटुसाना-गुरावड़ा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित किए जाने की दिशा में होगा कार्य-राव नरबीर सिंह एफटूडीएफ से होगा प्रदेश के किसानों को सीधा लाभ--एफटूडीएफ से किसानों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान-कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी प्रयागराज में महाकुंभ के लिए हरियाणा के विभिन्न शहरों से 21 फरवरी तक 595 बसों का संचालन किया, यात्रियों से भरी जा रही बसें : परिवहन मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना, पहले की सरकारों में भाई- भतीजावाद, क्षेत्रवाद का था बोलबाला ट्रिप्पल इंजन की सरकार बनाकर तीन गुणा तेज गति से होगा प्रदेश का विकास- नायब सिंह सैनी
अशोक छाबड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार में मीडिया को-ऑर्डिनेटर नियुक्त
चंडीगढ़:IAS अनुराग रस्तोगी बने हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव,आदेश जारी हुए
कैंसर पीड़ित पत्रकार अर्चना सेठी को एमडब्ल्यूबी ने दी 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद