Saturday, February 22, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
इंडिया इज द बेस्ट..भारत से खूबसूरत देश दुनिया में और कोई नहींट्रेसिंग पेपर पर काम शुरू करने वाली पश्चिम बंगाल की अंजूमनारा बेगम महिला सशक्तिकरण की बनी मिसालजाटुसाना-गुरावड़ा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित किए जाने की दिशा में होगा कार्य-राव नरबीर सिंहएफटूडीएफ से होगा प्रदेश के किसानों को सीधा लाभ--एफटूडीएफ से किसानों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान-कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदीप्रयागराज में महाकुंभ के लिए हरियाणा के विभिन्न शहरों से 21 फरवरी तक 595 बसों का संचालन किया, यात्रियों से भरी जा रही बसें : परिवहन मंत्री अनिल विजमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना, पहले की सरकारों में भाई- भतीजावाद, क्षेत्रवाद का था बोलबालाट्रिप्पल इंजन की सरकार बनाकर तीन गुणा तेज गति से होगा प्रदेश का विकास- नायब सिंह सैनीअशोक छाबड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार में मीडिया को-ऑर्डिनेटर नियुक्त
 
Haryana

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का आप पार्टी पर तंज "मेरा 40 साल का राजनीतिक तजुर्बा है कि जो रोता है वो खोता है

February 05, 2025 12:19 PM
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर तंज कसते हुए कहा कि "मेरा 40 साल का राजनीतिक तजुर्बा है कि जो रोता है वो खोता है। उन्होंने कहा कि मैने सुबह आतिशी को शिकायत करते हुए और रोते हुए सुना और देखा है, ऐसे लोग जीता नहीं करते, हारा करते है"। 
 
श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के बयान कि ये चुनाव नहीं बल्कि धर्म युद्ध है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।  
 
*"मैने अरविंद केजरीवाल का मुरझाया हुआ चेहरा देखा है, और वो स्वीकार कर चुके है कि वो हार रहे है" - विज*
 
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में आप की 55 सीट से ज्यादा आएंगी, के प्रश्न के उत्तर में अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि "मैने अरविंद केजरीवाल का मुरझाया हुआ चेहरा देखा है, और वो स्वीकार कर चुके है कि वो हार रहे है"।
 
*"हर व्यक्ति को कानून के तहत कार्यवाही करने का हक है" - विज*
 
 यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने को लेकर कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मामला दर्ज हुआ है जिसको लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि "हर व्यक्ति को कानून के तहत कार्यवाही करने का हक है, और जिस भी व्यक्ति ने यह कार्यवाही की होगी, कानून के तहत ही की होगी"।
 
*"हरियाणा में चारों तरफ कमल का फूल खिलेगा" - विज*
 
हरियाणा में एक बार फिर से नगर पालिका और नगर परिषद के चुनाव का बिगुल बज चुका है जिसको लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दावा किया कि "हरियाणा में चारों तरफ कमल का फूल खिलेगा"। 
 
*"हर बात का बतंगड़ बनाना विपक्ष की आदत होती है असलियत तो असलियत होती है" - विज*
 
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने कुंभ के मेले को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार सही जानकारी नहीं दे रही, के सवाल के जवाब में अनिल विज ने पलटवार करते हुए शायराना अंदाज में कहा कि "हर बात का बतंगड़ बनाना विपक्ष की आदत होती है असलियत तो असलियत होती है"। उन्होंने कहा कि हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और अधिकारियों ने एक एक जानकारी दी है।
 
*"अधिकारियों को रास्ता दिखाने के लिए परिवहन मंत्री रोड पर उतरा है और अधिकारी भी रोड पर उतरे" - विज*
 
पत्रकारों ने जब सवाल किया कि परिवहन मंत्री को खुद रोड पर उतरना पड़ा क्या अधिकारी काम नहीं करते, जिस पर अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "इसका एक दूसरा भी अर्थ निकाला जा सकता है। अधिकारियों को रास्ता दिखाने के लिए परिवहन मंत्री रोड पर उतरा है और अधिकारी भी रोड पर उतरे और जो भी अवैध रूप से और बिना कागज के वाहन चल रहे है उन सबको रोके और उनका चालन करें"।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
इंडिया इज द बेस्ट..भारत से खूबसूरत देश दुनिया में और कोई नहीं ट्रेसिंग पेपर पर काम शुरू करने वाली पश्चिम बंगाल की अंजूमनारा बेगम महिला सशक्तिकरण की बनी मिसाल जाटुसाना-गुरावड़ा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित किए जाने की दिशा में होगा कार्य-राव नरबीर सिंह एफटूडीएफ से होगा प्रदेश के किसानों को सीधा लाभ--एफटूडीएफ से किसानों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान-कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी प्रयागराज में महाकुंभ के लिए हरियाणा के विभिन्न शहरों से 21 फरवरी तक 595 बसों का संचालन किया, यात्रियों से भरी जा रही बसें : परिवहन मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना, पहले की सरकारों में भाई- भतीजावाद, क्षेत्रवाद का था बोलबाला ट्रिप्पल इंजन की सरकार बनाकर तीन गुणा तेज गति से होगा प्रदेश का विकास- नायब सिंह सैनी
अशोक छाबड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार में मीडिया को-ऑर्डिनेटर नियुक्त
चंडीगढ़:IAS अनुराग रस्तोगी बने हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव,आदेश जारी हुए
कैंसर पीड़ित पत्रकार अर्चना सेठी को एमडब्ल्यूबी ने दी 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद