Monday, February 03, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
आज बसंत पंचमी है और आज उमंग, जोश, संगीत, ज्ञान, झूम कर नाचने, गाने, हंसने और हंसाने का दिन - अनिल विजऊर्जा मंत्री अनिल विज का रोहतक में एक बिजली सेवा केंद्र पर औचक निरीक्षण, बिजली विभाग के अधिकारियों में हड़कंपनए जिले, तहसील, सब-तहसील के पुर्नगठन के संबंध में आगामी 4 फरवरी को होगी बैठकहरियाणा सरकार ने दिल्ली विधानसभा, 2025 के आम चुनाव (मतदान के दिन) सवेतन अवकाश की घोषणा कीमेहनत करने वालो की सफलता सुनिश्चित- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरीमहिलाओं को सशक्त बनाने में जुटी सरकार- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरीटांगरी बांध, (अंबाला कैंट ) को रामपुर-सरसेहड़ी की तरफ पक्का करने की शुरूआत की गई है, इससे टांगरी नदी का पानी शहर में नहीं आ सकेगा ” : श्री अनिल विजकेंद्रीय बजट से हरियाणा में भी होगा स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार : कुमारी आरती सिंह राव
 
Haryana

हरियाणा सरकार ने दिल्ली विधानसभा, 2025 के आम चुनाव (मतदान के दिन) सवेतन अवकाश की घोषणा की

February 02, 2025 05:07 PM

हरियाणा सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली विधानसभा 2025 के आम चुनाव के लिए मतदान के दिन 5 फरवरी, 2025 (बुधवार) को राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, बोर्ड और निगम आदि में कार्यरत उन कर्मचारियों को जो उक्त आम चुनाव में अपना वोट डालने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, के लिए सवेतन अवकाश/विशेष आकस्मिक अवकाश (सवेतन) की अधिसूचना के माध्यम से घोषणा की गई है।

            मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा में स्थित विभिन्न कारखानों, दुकानों और निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारी, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मतदाता के रूप में पंजीकृत भी धारा 135-बी के तहत सवैतनिक अवकाश के हकदार हैं।

क्रमांक -2025

*विकसित भारत के चार स्तंभों गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को मजबूत करेगा आम बजट- विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार*

*बजट में आगामी 25 वर्षों की विकास यात्रा को गति देने के लिए बुनियादी ढांचे, डिजिटल अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व रोजगार सृजन क्षेत्रों किया गया है फोकस*

*12 लाख तक की आय को आयकर सीमा से छूट देकर मध्यम वर्ग को भी मिली बड़ी राहत*

चंडीगढ़, 2 फरवरी-  हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए आम बजट को हर वर्ग के लिए कल्याणकारी बताते हुए कहा कि बजट में विकसित भारत के चार स्तंभों गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को मजबूत करने की झलक दिखी है। वहीं, 12 लाख रुपए तक की आमदनी में आयकर छूट से नौकरीपेशा मध्यम वर्ग को भी बड़ी राहत देने का काम किया गया है।

            श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरे कार्यकाल में आम बजट आमजन की बेहतरी, विकास को गति देने वाला और मध्यम वर्ग की वित्तीय क्षमता बढ़ाने की दिशा में पेश किया गया बजट है। उन्होंने कहा कि हर घर, नल से जल योजना को वर्ष 2028 तक बढ़ाने, महिला युवा उद्यमियों को 2 करोड़ रुपए तक का टर्म लोन, किसानों को क्रेडिट कार्ड लिमिट 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए किए जाने से हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करने का प्रयास सरकार ने किया है।

*हरियाणा बनेगा वैश्विक शिक्षा का केंद्र, एआई और आधुनिक स्किल्स का मिलेगा प्रशिक्षण*

            विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट में शिक्षा के क्षेत्र में आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपए के कुल परिव्यय से शिक्षा हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता संबंधी एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का जो प्रकल्प किया है, वो आधुनिक शिक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसी दिशा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार का भी संकल्प है कि हम हरियाणा को वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाएंगें, जो एआई और आधुनिक स्किल्स का प्रशिक्षण प्रदान करेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

            उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि प्रदेश के हर गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं का सुगमता से लाभ मिले। इसी दिशा में केंद्रीय बजट में कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज व समय पर कैंसर की पड़ताल सुनिश्चित करने के लिए न केवल कैंसर दवाइयों को ड्यूटी फ्री करते हुए उन्हें सस्ता किया गया है, बल्कि अगले तीन साल में हर जिला में कैंसर डे केयर को स्थापित करने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

            उन्होंने कहा कि बजट में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, सेल्फ हेल्प ग्रुप के सदस्यों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की ऋण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए “ग्रामीण क्रेडिट स्कोर” फ्रेमवर्क विकसित करने की योजना बनाई गई है जिससे उनके व्यापारों को बढ़ावा मिलेगा।

            श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है। यह बजट सभी वर्गों की आकांक्षाओं को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा। इस सर्वसमावेशी बजट में देश के आगामी 25 वर्षों की विकास यात्रा को गति देने के लिए बुनियादी ढांचे, डिजिटल अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रक्षा, रोजगार सृजन जैसे सभी क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है। यह बजट 140 करोड़ देशवासियों के कल्याण और भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला ऐतिहासिक बजट है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
आज बसंत पंचमी है और आज उमंग, जोश, संगीत, ज्ञान, झूम कर नाचने, गाने, हंसने और हंसाने का दिन - अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का रोहतक में एक बिजली सेवा केंद्र पर औचक निरीक्षण, बिजली विभाग के अधिकारियों में हड़कंप नए जिले, तहसील, सब-तहसील के पुर्नगठन के संबंध में आगामी 4 फरवरी को होगी बैठक मेहनत करने वालो की सफलता सुनिश्चित- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी महिलाओं को सशक्त बनाने में जुटी सरकार- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी
टांगरी बांध, (अंबाला कैंट ) को रामपुर-सरसेहड़ी की तरफ पक्का करने की शुरूआत की गई है, इससे टांगरी नदी का पानी शहर में नहीं आ सकेगा ” : श्री अनिल विज
केंद्रीय बजट से हरियाणा में भी होगा स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार : कुमारी आरती सिंह राव सय्याम मजूमदार की उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक –विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार कृषि मंत्री ने केंद्रीय बजट 2025-26 को किसानों के हित में बताया
बजट 2025-26 से देश विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी