Monday, September 16, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
5.21 लाख मतदाताओं के साथ बादशाहपुर हरियाणा का सबसे बड़ा विधानसभा हलका जबकि 1.58 लाख के साथ नारनौल सबसे छोटा कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है : अर्जुन राम मेघवालकांग्रेस के शासन में व्यापारी परेशान थे, हुड्डा गैंग से बचकर रहना नहीं तो दुविधाएं फिर खड़ी हो जाएंगी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लालराहुल गांधी ने मान लिया है कि हुड्डा जीत नहीं सकता, अगर हुड्डा का नाम घोषित किया तो कांग्रेस हार जाएगी : बिप्लब देबकर्नाटक: मंगलुरु में मस्जिद पर पत्थरबाजी, VHP के 5 कार्यकर्ता गिरफ्तारहरियाणा चुनाव: सिरसा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा वापस ले सकते हैं नामांकनपूर्व केंद्रीय गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम की पत्रकरावर्ताआरक्षण खत्म करने का राहुल गांधी का मंसूबा कभी पूरा नहीं होने देगी भाजपा : अशोक तंवर
 
Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली की नामांकन रैली और भव्य रोड शो में हिस्सा लिया

September 07, 2024 09:47 PM
भारतीय जनता पार्टी का जनता के आशीर्वाद से चुनाव अभियान निरंतर जारी है। शनिवार को टोहाना में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली की नामांकन रैली और भव्य रोड शो में हिस्सा लिया और उनका नामांकन दाखिल करवाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि टोहाना की जनता की जिस तरह की सहभागिता हुई है वो एक पैगाम है कि “सीएलयू गैंग“ के सपने एक बार फिर टूटने वाले हैं। भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस की भर्ती रोको गैंग द्वारा हर भर्ती में रोड़े अटकाए जाने के बावजूद उनसे 3 गुणा ज्यादा सरकारी नौकरी बिना खर्ची-बिना पर्ची के देने का काम हमारी सरकार ने किया है।
रोड शो के दौरान जगह-जगह मुख्यमंत्री नायब सैनी का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ता पूरे रास्ते जमकर भारत माता की जय और मोदी जिंदाबाद, नायब सैनी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। रोड शो के दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री का पगड़ी पहनाकर स्वागत और अभिनंदन भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मेरे सिर पर जो सम्मान की पगड़ी टोहाना वालों ने रखी है यह जनसेवा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान को मैं और बबली कभी कम नहीं होने देंगे।
टोहाना में रोड शो के दौरान उमड़े जनसैलाब से गदगद हुए सीएम सैनी ने कहा कि लोगों की भीड़ ने बता दिया है कि 8 अक्टूबर को फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जनता का प्यार और आशीर्वाद भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की हर विधानसभा में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। भाजपा सरकार द्वारा 10 वर्षों में कराए गए विकास कार्यो से हरियाणा की जनता खुश है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चुनाव में हरियाणा की जनता में उत्साह है और यह उत्साह बता रहा है कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशों में हरियाणा को विकसित राज्य बनाने के लिए आगे बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इन 10 वर्षों में गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं को सशक्त किया है। अब ये चारों वर्ग भाजपा के साथ है और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए आतुर है। रोड शो के उपरांत  मुख्यमंत्री विधिवत रूप से टोहाना विधानसभा से देवेंद्र बबली का नामांकन पत्र भरवाया।



Have something to say? Post your comment
More Haryana News
5.21 लाख मतदाताओं के साथ बादशाहपुर हरियाणा का सबसे बड़ा विधानसभा हलका जबकि 1.58 लाख के साथ नारनौल सबसे छोटा
कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है : अर्जुन राम मेघवाल
कांग्रेस के शासन में व्यापारी परेशान थे, हुड्डा गैंग से बचकर रहना नहीं तो दुविधाएं फिर खड़ी हो जाएंगी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
राहुल गांधी ने मान लिया है कि हुड्डा जीत नहीं सकता, अगर हुड्डा का नाम घोषित किया तो कांग्रेस हार जाएगी : बिप्लब देब
हरियाणा चुनाव: सिरसा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा वापस ले सकते हैं नामांकन
पूर्व केंद्रीय गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम की पत्रकरावर्ता
आरक्षण खत्म करने का राहुल गांधी का मंसूबा कभी पूरा नहीं होने देगी भाजपा : अशोक तंवर
प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा : धर्मेन्द्र प्रधान
प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर हिसार के 90,000 लोगों को चक्कर कटवाने वाले को सबक सिखाने का सही समय
प्रदेश में भाजपा को एक और मौका मिलेगा तो सोहना-तावडू क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे:तेजपाल तंवर