Thursday, September 19, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
कांग्रेस के घोषणापत्र को पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- "यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। रोहतक में 10:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संकल्प पत्र को करेंगे जारी।बेहतर गुरुग्राम बनाने निकला हूं, बेहतर गुरुग्राम बनाकर दूंगा: नवीन गोयलकांग्रेस गुरुग्राम की चारो विधान सभा का चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी:पंकज डाबर5 अक्टूबर को वोटिंग के बाद 8 अक्टूबर की दोपहर से पहले ही भाजपा हरियाणा से गायब हो जाएगी:वर्धन यादवकांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों की जमीन हड़पकर प्रॉपर्टी डीलिंग की : तेजपाल तंवरनौकरी बेचने वाले बयान से कांग्रेस का असली चेहरा सामने, कांग्रेसी कर रहे अपना घर भरने की बात: अशोक छाबड़ादिल्ली: 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं आतिशी
 
Haryana

कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है : अर्जुन राम मेघवाल

September 16, 2024 05:52 PM

 केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गुरुग्राम में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेरिका में बैठकर राहुल गांधी आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रहे हैं। श्री मेघवाल ने कहा कि राहुल गांधी का असली एजेंडा आरक्षण को समाप्त करना है। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लोगों को ठगा और डराया कि बीजेपी आ जाएगी तो संविधान खत्म कर देगी, आरक्षण खत्म कर देगी, लेकिन अब राहुल गांधी और कांग्रेस खुद ही आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। मेघवाल ने कहा कि जब तक भाजपा है आरक्षण को कोई छू नहीं सकता।
गुरुग्राम पार्टी कार्यालय गुरुकमल पहुंचने पर जिला अध्यक्ष कमल यादव और कार्यकर्ताओं ने अर्जुन राम मेघवाल का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कानून मंत्री ने प्रदेश पदाधिकारियों और जिला पदाधिकारियों से चुनाव पर चर्चा की और चुनाव में जीत के अंतर को बढ़ाने का मंत्र दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हरियाणा के विकास और तरक्की के लिए तीसरी बार भाजपा सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर को चुनाव होना है, समय भी कम है, इसलिए दिन राम मेहनत करें और गुरुग्राम जिला की चारों विधानसभाओं में कमल का फूल खिलाने के काम में जुट जाएं।
अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि चुनाव के समय लोगों को ठगने के लिए कांग्रेस भ्रम, झूठ और अफवाहों का नेरेटिव चलाती है। कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करना तथा मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की ही जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में देश और प्रदेश की तस्वीर और तकदीर को बदला है। 10 वर्षों में हुए परिवर्तन को लोग भी महसूस कर रहे हैं। हरियाणा में वर्तमान में माहौल भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने कहा हमें अपनी जीत के अंतर को बढ़ाना है, इसलिए हर बूथ पर कमल खिलाने के लक्ष्य को लेकर हरेक व्यक्ति से मिले और उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने अर्जुनराम मेघवाल को भरोसा देते हुए कहा कि इस बार गुरुग्राम जिला की चारों विधानसभाओं में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर कमल खिलाने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, जिला प्रभारी संदीप जोशी, जिला महामंत्री रामबीर भाटी, जिला मीडिया प्रमुख पवन यादव, बोधराज सीकरी, महेश चौहान, सह मीडिया प्रभारी राकेश राणा, प्रदेश और जिला के पदाधिकारी, सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी,विधानसभा प्रभारी व संयोजक, सभी मण्डलों के अध्यक्ष एवं उनकी टीम, विभाग के संयोजक और उनके सह संयोजक उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
कांग्रेस के घोषणापत्र को पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- "यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। रोहतक में 10:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संकल्प पत्र को करेंगे जारी।
बेहतर गुरुग्राम बनाने निकला हूं, बेहतर गुरुग्राम बनाकर दूंगा: नवीन गोयल
कांग्रेस गुरुग्राम की चारो विधान सभा का चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी:पंकज डाबर 5 अक्टूबर को वोटिंग के बाद 8 अक्टूबर की दोपहर से पहले ही भाजपा हरियाणा से गायब हो जाएगी:वर्धन यादव
कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों की जमीन हड़पकर प्रॉपर्टी डीलिंग की : तेजपाल तंवर
नौकरी बेचने वाले बयान से कांग्रेस का असली चेहरा सामने, कांग्रेसी कर रहे अपना घर भरने की बात: अशोक छाबड़ा
हरियाणा: चुनाव जीतने पर महिलाओं को हर महीने 2 हजार रु. देगी कांग्रेस, गारंटी पत्र में किया वादा,चंडीगढ़ में रिलीज होगा पूरा मेनिफेस्टो सूत्र: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणापत्र हरियाणा चुनाव: कांग्रेस कल अपना घोषणा पत्र जारी करेगी