Thursday, September 19, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
गुरुग्राम में महरौली रोड पर जनसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार मोहित ग्रोवर व कांग्रेस के सीनियर नेता पंकज डाबर ने कहा कांग्रेस गुरुग्राम में संगठित है और चुनाव जीतेगीपूर्व गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली के प्रभावित युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामाहरियाणा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया 20 सूत्रीय 'संकल्प पत्र'गुरुग्राम का सच्चा साथी, सेवक बनकर करूंगा सेवा: नवीन गोयलबादशाहपुर विधान सभा में गूंज रहा है एक ही नाराकांग्रेस के घोषणापत्र को पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- "यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। रोहतक में 10:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संकल्प पत्र को करेंगे जारी।बेहतर गुरुग्राम बनाने निकला हूं, बेहतर गुरुग्राम बनाकर दूंगा: नवीन गोयल
 
Haryana

कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों की जमीन हड़पकर प्रॉपर्टी डीलिंग की : तेजपाल तंवर

September 18, 2024 07:01 PM
एक्स सूबे मेजर सतबीर शर्मा। तत्काल न्यूज (गुरुग्राम):

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का जब तक शासन रहा, केवल किसानों की जमीनों को हड़पा। आज भोला-भाला किसान कांग्रेस की ज्यादतियों को भूलकर कांग्रेस के बहकावे में आ गया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राज में अनेक जमीन घोटाले हुए और आज भी इन मामलों में केस चल रहे हैं। यह बात भाजपा के सोहना-तावडू विधानसभा से प्रत्याशी तेजपाल तंवर ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुशासन को केवल किसान भूला है। प्रदेश के लोगों को सब याद है। उन्होंने कहा कि वाड्रा को जमीन औने-पौने दामों में दिलाई गई और किसानों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में किसानों के साथ जमीन हड़पकर धोखे से बिल्डरों को बेची गई।

तेजपाल तंवर बुधवार को जोरासी, फतेहपुर, कालरपुरी, चुंधिका, ढिढारा व निजामपुर गांव में ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तावडू क्षेत्र के विकास में भाजपा ने कई बड़े विकास कार्य करवाए हैं। मेवात से मुंबई एक्सप्रेसवे, केएमपी एक्सप्रेसवे व फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। इसके अलावा सोहना रोड हाइवे से गुरुग्राम में पहुंचना आसान हो गयार है। इसके अलावा जल्द ही सोहना से फिरोजपुर झिरका तक सोहना हाइवे का निर्माण जल्द करवाया जाएगा। इससे राजस्थान की कनेक्टिविटी भी बेहतर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सोहना विधानसभा क्षेत्र काफी लंबा क्षेत्र है, लेकिन विकास के मामले में पिछड़ा नहीं रखा जाएगा। कांग्रेस लोगों को बरगलाकर वोट लेना चाहती है। लेकिन भाजपा ने हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्य करवाए। ऐसे में लोग कांग्रेस की नीतियों भलि भांति जानते हैं। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी और हमेशा सोहना की जनता का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक तेजपाल तंवर का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं व पगड़ी बांधकर सम्मान किया। वहीं इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पूरे दिन जमकर प्रचार किया। इसके अलावा डोर-टू-डोर कैंपेन भी चलाया। उन्होंने कहा कि जनता के विकास कार्यों में कोई कौर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
गुरुग्राम में महरौली रोड पर जनसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार मोहित ग्रोवर व कांग्रेस के सीनियर नेता पंकज डाबर ने कहा कांग्रेस गुरुग्राम में संगठित है और चुनाव जीतेगी
पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली के प्रभावित युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा
हरियाणा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया 20 सूत्रीय 'संकल्प पत्र'
गुरुग्राम का सच्चा साथी, सेवक बनकर करूंगा सेवा: नवीन गोयल
बादशाहपुर विधान सभा में गूंज रहा है एक ही नारा
कांग्रेस के घोषणापत्र को पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- "यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। रोहतक में 10:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संकल्प पत्र को करेंगे जारी।
बेहतर गुरुग्राम बनाने निकला हूं, बेहतर गुरुग्राम बनाकर दूंगा: नवीन गोयल
कांग्रेस गुरुग्राम की चारो विधान सभा का चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी:पंकज डाबर 5 अक्टूबर को वोटिंग के बाद 8 अक्टूबर की दोपहर से पहले ही भाजपा हरियाणा से गायब हो जाएगी:वर्धन यादव