Thursday, September 19, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
कांग्रेस के घोषणापत्र को पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- "यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। रोहतक में 10:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संकल्प पत्र को करेंगे जारी।बेहतर गुरुग्राम बनाने निकला हूं, बेहतर गुरुग्राम बनाकर दूंगा: नवीन गोयलकांग्रेस गुरुग्राम की चारो विधान सभा का चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी:पंकज डाबर5 अक्टूबर को वोटिंग के बाद 8 अक्टूबर की दोपहर से पहले ही भाजपा हरियाणा से गायब हो जाएगी:वर्धन यादवकांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों की जमीन हड़पकर प्रॉपर्टी डीलिंग की : तेजपाल तंवरनौकरी बेचने वाले बयान से कांग्रेस का असली चेहरा सामने, कांग्रेसी कर रहे अपना घर भरने की बात: अशोक छाबड़ादिल्ली: 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं आतिशी
 
Haryana

प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा : धर्मेन्द्र प्रधान

September 15, 2024 05:14 PM

चंडीगढ़ 15 सितंबर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि प्रदेश की जनता हरियाणा में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने केे लिए पूरी तरह से तैयार है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा करवाए गए विकास कार्यो के आधार पर जनता ने तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का मन बनाया है। 5 अक्तूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव होगा। भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान रविवार को करनाल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेतृत्व 90 के 90 विधानसभाओं में जाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है और हरियाणा के मुख्यमंत्री का चेहरा नायब सैनी ही हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पिछले दस सालों में किसानों, महिलाओं, युवाओं के हित में कार्य किए गए हैं। हर वर्ग को ध्यान में रखकर भाजपा आगे बढ़ रहा है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है। प्रदेश का आर्थिक विकास हो या प्रदेश के वंचित वर्गो की बात हो हर एक क्षेत्र में भाजपा सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। नायब सिंह सैनी की सरकार ने प्रदेश में उत्पादित फसलों पर एमएसपी दिया है, प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची के नौकरियां दी गई। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने सामने आ रहा है। कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस आने पर आरक्षण समाप्त करेंगे। पिछडे लोगों के खिलाफ जो उनकी मानसिक स्थिति है वे उसे बार बार प्रकट करते हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि हरियाणा की जनता भाजपा को ही जिताएगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
कांग्रेस के घोषणापत्र को पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- "यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। रोहतक में 10:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संकल्प पत्र को करेंगे जारी।
बेहतर गुरुग्राम बनाने निकला हूं, बेहतर गुरुग्राम बनाकर दूंगा: नवीन गोयल
कांग्रेस गुरुग्राम की चारो विधान सभा का चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी:पंकज डाबर 5 अक्टूबर को वोटिंग के बाद 8 अक्टूबर की दोपहर से पहले ही भाजपा हरियाणा से गायब हो जाएगी:वर्धन यादव
कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों की जमीन हड़पकर प्रॉपर्टी डीलिंग की : तेजपाल तंवर
नौकरी बेचने वाले बयान से कांग्रेस का असली चेहरा सामने, कांग्रेसी कर रहे अपना घर भरने की बात: अशोक छाबड़ा
हरियाणा: चुनाव जीतने पर महिलाओं को हर महीने 2 हजार रु. देगी कांग्रेस, गारंटी पत्र में किया वादा,चंडीगढ़ में रिलीज होगा पूरा मेनिफेस्टो सूत्र: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणापत्र हरियाणा चुनाव: कांग्रेस कल अपना घोषणा पत्र जारी करेगी