Thursday, September 19, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
कांग्रेस के घोषणापत्र को पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- "यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। रोहतक में 10:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संकल्प पत्र को करेंगे जारी।बेहतर गुरुग्राम बनाने निकला हूं, बेहतर गुरुग्राम बनाकर दूंगा: नवीन गोयलकांग्रेस गुरुग्राम की चारो विधान सभा का चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी:पंकज डाबर5 अक्टूबर को वोटिंग के बाद 8 अक्टूबर की दोपहर से पहले ही भाजपा हरियाणा से गायब हो जाएगी:वर्धन यादवकांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों की जमीन हड़पकर प्रॉपर्टी डीलिंग की : तेजपाल तंवरनौकरी बेचने वाले बयान से कांग्रेस का असली चेहरा सामने, कांग्रेसी कर रहे अपना घर भरने की बात: अशोक छाबड़ादिल्ली: 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं आतिशी
 
Haryana

5.21 लाख मतदाताओं के साथ बादशाहपुर हरियाणा का सबसे बड़ा विधानसभा हलका जबकि 1.58 लाख के साथ नारनौल सबसे छोटा

September 16, 2024 08:37 PM
चंडीगढ़- अगले माह 5 अक्टूबर को 15वी हरियाणा विधानसभा आम चुनाव  के लिए निर्धारित मतदान में  प्रदेश के 22 जिलों के कुल  90 विधानसभा हलकों में  केवल एक-एक विधानसभा हलका ऐसा है जहाँ  मतदाता संख्या पांच लाख एवं चार लाख से उपर है जबकि  तीन विधानसभा सीटें ऐसी   हैं जहाँ मतदाताओ की संख्या तीन-तीन  लाख से ऊपर है.
 
पंजाब एवं हरियाणा  हाईकोर्ट के एडवोकेट एवं चुनावी विश्लेषक   हेमंत कुमार ( 9416887788) ने भारतीय  चुनाव आयोग से विधानसभा हलकेवार  मतदाता संख्या मार्फ़त जारी  आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर बताया कि बीती  12 सितम्बर तक प्रदेश में सभी 90 विधानसभा हलकों में   मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 4 लाख  63 हजार 567 है जिसमें से जनरल मतदाताओ की संख्या 2 करोड़ 3 लाख  54 हजार 350 जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 1 लाख 9 हजार 217 है. वही प्रदेश भर में 467 ट्रांसजेंडर मतदाता‌ जबकि  दिव्यांग मतदाताओं की  कुल संख्या 1 लाख 49 हज़ार 142  एवं  ओवरसीज मतदाताओं की संख्या 794 है.
 
हेमंत ने बताया कि 6 मई, 2024 को अर्थात  18वी लोकसभा आम चुनाव से ठीक पहले हरियाणा प्रदेश में  मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 1 लाख  87 हजार 91 थी. इस कारण बीते चार माह में हरियाणा में 2.76 लाख मतदाता बढ़ गये हैं. वहीं इसी  वर्ष 1 जनवरी 2024 की योग्यता तिथि के आधार   22 जनवरी 2024 को प्रकाशित आंकड़ों अनुसार  हरियाणा में कुल 1 करोड़ 98 लाख 34 हजार 602 मतदाता थे अर्थात गत करीब आठ माह में हरियाणा में करीब 6.29 लाख मतदाता बढ़ गये हैं. 
 
गुडगाँव जिले की बादशाहपुर  विधानसभा  सीट  मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से प्रदेश सबसे बड़ी है जहाँ  मतदाताओ की संख्या 5 लाख 21  हज़ार 798   है जबकि गुडगाँव  विधानसभा  हलके में 4 लाख 43 हज़ार 593 मतदाता  है.  फरीदाबाद की तिगाओं में 3 लाख 74 हज़ार 745 मतदाता, बड़कल  में 3 लाख 32 हज़ार 243 जबकि फरीदाबाद एन.आई.टी. में 3 लाख 21 हज़ार 461 मतदाता हैं. 
 
महेंद्रगढ़ ज़िले के नारनौल विधानसभा सीट   में प्रदेश में सबसे कम अर्थात 1 लाख 58  हज़ार 673  मतदाता  हैं जो प्रदेश के सबसे बड़े  बादशाहपुर वि.स. हलके के एक तिहाई से भी  कम बनते हैं. 
 
 प्रदेश के 22 जिलो में सबसे अधिक मतदाता फरीदाबाद जिले  में  17 लाख 96 हज़ार 440  जबकि सबसे कम चरखी दादरी जिले में 4 लाख 14 हज़ार 174 हैं. 
 
 एडवोकेट  हेमंत ने यह भी  बताया कि  लोक प्रतिनिधित्व कानून के अंतर्गत  किसी प्रदेश में चुनावो की अधिसूचना जारी होने के उपरान्त उम्मीदवारों द्वारा नामांकन भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाती है जो  एक सप्ताह तक चलती है. इसी प्रक्रिया में  अंतिम दिन जिस प्रकार दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किये जा सकते हैं, इसी प्रकार उसी तिथि तक मतदाता सूचियों में भी नए नाम डाले जा सकते है. ऐसा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950   की धारा 23 (3 ) के अनुसार किया जाता है. उन्होंने    इस सम्बन्ध में माननीय सुप्रीम कोर्ट के जुलाई, 1977 के एक  निर्णय- नरेंद्र माड़ीवालापा खेनी बनाम माणिकराव पाटिल  का हवाला भी दिया जिसमें कोर्ट द्वारा इस  कानूनी व्यवस्था को  दोहराया गया था हालाकि हेमंत को   आर.टी.आई. मार्फ़त जानकारी प्राप्त हुई  कि भारतीय चुनाव आयोग के वर्ष 2009 में जारी निर्देशानुसार  सभी राज्यों  के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रशासनिक  कारणों की वजह से उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल  तिथि की अंतिम तिथि  से दस दिन पहले तक ही नये मतदाताओ को अपने को रजिस्टर करने का अवसर प्रदान करते है.  इस प्रकार हरियाणा में उक्त मतदाताओ का कुल  आंकड़ा वास्तव  में 2 सितम्बर 2024 तक का  है हालांकि उसे  12  सितम्बर  2024 तक अर्थात उम्मीदवारों द्वारा नामांकन करने की अंतिम दिन तक   दर्शाया गया है.   


Have something to say? Post your comment
More Haryana News
कांग्रेस के घोषणापत्र को पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- "यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। रोहतक में 10:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संकल्प पत्र को करेंगे जारी।
बेहतर गुरुग्राम बनाने निकला हूं, बेहतर गुरुग्राम बनाकर दूंगा: नवीन गोयल
कांग्रेस गुरुग्राम की चारो विधान सभा का चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी:पंकज डाबर 5 अक्टूबर को वोटिंग के बाद 8 अक्टूबर की दोपहर से पहले ही भाजपा हरियाणा से गायब हो जाएगी:वर्धन यादव
कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों की जमीन हड़पकर प्रॉपर्टी डीलिंग की : तेजपाल तंवर
नौकरी बेचने वाले बयान से कांग्रेस का असली चेहरा सामने, कांग्रेसी कर रहे अपना घर भरने की बात: अशोक छाबड़ा
हरियाणा: चुनाव जीतने पर महिलाओं को हर महीने 2 हजार रु. देगी कांग्रेस, गारंटी पत्र में किया वादा,चंडीगढ़ में रिलीज होगा पूरा मेनिफेस्टो सूत्र: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणापत्र हरियाणा चुनाव: कांग्रेस कल अपना घोषणा पत्र जारी करेगी