Tuesday, September 17, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
5.21 लाख मतदाताओं के साथ बादशाहपुर हरियाणा का सबसे बड़ा विधानसभा हलका जबकि 1.58 लाख के साथ नारनौल सबसे छोटा कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है : अर्जुन राम मेघवालकांग्रेस के शासन में व्यापारी परेशान थे, हुड्डा गैंग से बचकर रहना नहीं तो दुविधाएं फिर खड़ी हो जाएंगी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लालराहुल गांधी ने मान लिया है कि हुड्डा जीत नहीं सकता, अगर हुड्डा का नाम घोषित किया तो कांग्रेस हार जाएगी : बिप्लब देबकर्नाटक: मंगलुरु में मस्जिद पर पत्थरबाजी, VHP के 5 कार्यकर्ता गिरफ्तारहरियाणा चुनाव: सिरसा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा वापस ले सकते हैं नामांकनपूर्व केंद्रीय गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम की पत्रकरावर्ताआरक्षण खत्म करने का राहुल गांधी का मंसूबा कभी पूरा नहीं होने देगी भाजपा : अशोक तंवर
 
Haryana

मनोहर राज में धौलकपड़िया दलाल गिरोह का हुआ खात्मा : सुदेश कटारिया

August 03, 2024 06:12 PM

मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया को-आर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साढ़े 9 साल के कार्यकाल में धौलकपड़िया दलाल गिरोह का खात्मा हुआ, जबकि पूर्व की सरकारों में धौलकपड़िया गिरोह पूरी तरह हावी रहता था। चंडीगढ़ सिविल सचिवालय से लेकर मंत्री और विधायक इस गिरोह में घिरे रहते थे। मगर पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इस पुराने ढर्रे को बदलते हुए सबका साथ-सबका विकास का नारा दिया और धौलकपड़िया दलाल गैंग की दुकानदारी पर ताला लगा दिया।

कटारिया ने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों में पर्ची-खर्ची, भाई-भतीजावाद और क्षेत्रवाद हावी रहता था। मगर भाजपा ने 10 साल के कार्यकाल में मिशन मेरिट के आधार पर होनहार व योग्य गरीब युवाओं का सरकारी नौकरी लगने के सपने को साकार किया है।

सुदेश कटारिया जिला कैथल के बरटा गांव में आयोजित डॉ. बीआर अंबेडकर जागृति समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर बरटा भीमराव अंबेडकर सोसायटी के पदाधिकारियों ने सुदेश कटारिया का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। खास बात यह रही कि जब मुख्यातिथि कटारिया दलित सम्मेलन में पहुंचे तो पंडाल जयभीम और सुदेश कटारिया के जयकारों से गूंज उठा और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इसके साथ ही राजनीति संत पूर्व मुख्यमंत्री की कार्यशैली की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया को-आर्डिनेटर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साढ़े 9 साल पहले जब प्रदेश की कमान संभाली तो उस समय क्षेत्रवाद, भ्रष्टाचार, जातिवाद और पर्ची-खर्ची का सिस्टम हावी थी। उन्होंने हरियाणा एक-हरियाणवी एक का नारा देते हुए पुरानी चल रही आ रही रिवायत को न केवल बदला, बल्कि देशभर में सफल मुख्यमंत्री के तौर पर सुशासन की मिसाल पेश की। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा साढ़े 9 साल में लिए गए जनहितैषी फैसलों का दूसरे राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं। मनोहर लाल के ड्रीम प्रोजेक्ट परिवार पहचान पत्र को दूसरे राज्यों के मंत्री व अधिकारी आकर गहनता के साथ अध्ययन कर रहे हैं। इसके साथ ही देशभर में स्पोर्ट्स पालिसी भी मिसाल है। मनोहर लाल ने खेलों को ग्रामीण अंचल तक पहुंचाया। व्यायामशालाओं और खेल नर्सरियों के जरिये युवा प्रतिभावान खिलाड़ियों को तराशा जा रहा है।

 

 

 साढ़े 7 हजार टीजीटी को मिली बिना पर्ची व खर्ची नौकरी

मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया को-आर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने नवनियुकत साढ़े 7 हजार टीजीटी को बधाई देते हुए कहा कि मनोहर लाल के मेरिट मिशन पर होनहार, पढ़े लिखे और योग्य युवाओं को नौकरी मिली। पिछले 10 वर्षों में 141000 युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची के काबिलियत के आधार पर प्रदान की सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस अपने 10 साल के कार्यकाल में हुई भर्तियों का हिसाब दे, कितने गरीब युवाओं को नौकरी दी और कितनों को क्षेत्रवाद, भाईभतीजावाद और जाति के आधार पर नौकरी मिली।  

 

 

कांग्रेस राज में दलितों को नौकरी नहीं अत्याचार मिले

मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया को-आर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राज में दलितों को नौकरी नहीं अत्याचार मिले। कांग्रेस के 10 साल के शासन में दलितों पर हुए अत्याचार किसी से छिपे नहीं हैं। आज कांग्रेस संविधान बदलने के नाम दलितों को गुमराह कर रही है। मगर लोकसभा चुनाव में दलित कांग्रेस के षड्यंत्र को अच्छी तरह समझ चुके हैं कि संविधान निर्माता एवं दलितों के रक्षक डॉ. भीमराव अंबडेकर को कांग्रेस ने न केवल अपमानित करने का काम किया, बल्कि उनके संविधान के साथ छेड़छाड़ कर भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन भी किया। इस बार दलित कांग्रेस को वोट की चोट से करारा जवाब देने के लिए तैयार है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
5.21 लाख मतदाताओं के साथ बादशाहपुर हरियाणा का सबसे बड़ा विधानसभा हलका जबकि 1.58 लाख के साथ नारनौल सबसे छोटा
कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है : अर्जुन राम मेघवाल
कांग्रेस के शासन में व्यापारी परेशान थे, हुड्डा गैंग से बचकर रहना नहीं तो दुविधाएं फिर खड़ी हो जाएंगी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
राहुल गांधी ने मान लिया है कि हुड्डा जीत नहीं सकता, अगर हुड्डा का नाम घोषित किया तो कांग्रेस हार जाएगी : बिप्लब देब
हरियाणा चुनाव: सिरसा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा वापस ले सकते हैं नामांकन
पूर्व केंद्रीय गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम की पत्रकरावर्ता
आरक्षण खत्म करने का राहुल गांधी का मंसूबा कभी पूरा नहीं होने देगी भाजपा : अशोक तंवर
प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा : धर्मेन्द्र प्रधान
प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर हिसार के 90,000 लोगों को चक्कर कटवाने वाले को सबक सिखाने का सही समय
प्रदेश में भाजपा को एक और मौका मिलेगा तो सोहना-तावडू क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे:तेजपाल तंवर