Tuesday, September 17, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
5.21 लाख मतदाताओं के साथ बादशाहपुर हरियाणा का सबसे बड़ा विधानसभा हलका जबकि 1.58 लाख के साथ नारनौल सबसे छोटा कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है : अर्जुन राम मेघवालकांग्रेस के शासन में व्यापारी परेशान थे, हुड्डा गैंग से बचकर रहना नहीं तो दुविधाएं फिर खड़ी हो जाएंगी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लालराहुल गांधी ने मान लिया है कि हुड्डा जीत नहीं सकता, अगर हुड्डा का नाम घोषित किया तो कांग्रेस हार जाएगी : बिप्लब देबकर्नाटक: मंगलुरु में मस्जिद पर पत्थरबाजी, VHP के 5 कार्यकर्ता गिरफ्तारहरियाणा चुनाव: सिरसा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा वापस ले सकते हैं नामांकनपूर्व केंद्रीय गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम की पत्रकरावर्ताआरक्षण खत्म करने का राहुल गांधी का मंसूबा कभी पूरा नहीं होने देगी भाजपा : अशोक तंवर
 
Haryana

वंदे भारत ट्रेन भारत के तीव्र विकास की है गाथा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

July 29, 2024 08:28 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में तीव्र गति से विकास हुआ है और वंदे भारत जैसी ट्रेन इसका उदाहरण है। उनका सौभाग्य है कि आज वे वंदे भारत ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं।

        मुख्यमंत्री आज चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से अमृतसर-अजमेर वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

        मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ बोलकर देश कमजोर करने का कार्य किया है, जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत मजबूत हुआ है। कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के बारे पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले अपने 10 साल के कार्यकाल का हिसाब दें।

        उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में गरीब व्यक्ति की थानों में एफआईआर तक नहीं दर्ज होती थी। गरीबों को नौकरी नहीं मिलती थी, किसानों को फसल खराबे का उचित मुआवजा नहीं मिलता था और फसलों की एमएसपी भी नहीं मिलती थी। आज 14 फसलों की हरियाणा में एमएसपी पर खरीद होती है। गरीब से गरीब व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने पवित्र संविधान पर बड़ा झूठ बोलकर अपमान किया। रेलवे स्टेशन पहुंचने पर स्टेशन सुपरिंटेंडेंट डीके सिंह तथा संजीव कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और प्लेटफार्म तक उनकी अगुवाई की।  

        बार-बार दिल्ली में बैठकों के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों से कई योजनाओं पर चर्चाओं के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्री दिल्ली आते रहते हैं। हरियाणा में शीघ्र ही विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
5.21 लाख मतदाताओं के साथ बादशाहपुर हरियाणा का सबसे बड़ा विधानसभा हलका जबकि 1.58 लाख के साथ नारनौल सबसे छोटा
कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है : अर्जुन राम मेघवाल
कांग्रेस के शासन में व्यापारी परेशान थे, हुड्डा गैंग से बचकर रहना नहीं तो दुविधाएं फिर खड़ी हो जाएंगी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
राहुल गांधी ने मान लिया है कि हुड्डा जीत नहीं सकता, अगर हुड्डा का नाम घोषित किया तो कांग्रेस हार जाएगी : बिप्लब देब
हरियाणा चुनाव: सिरसा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा वापस ले सकते हैं नामांकन
पूर्व केंद्रीय गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम की पत्रकरावर्ता
आरक्षण खत्म करने का राहुल गांधी का मंसूबा कभी पूरा नहीं होने देगी भाजपा : अशोक तंवर
प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा : धर्मेन्द्र प्रधान
प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर हिसार के 90,000 लोगों को चक्कर कटवाने वाले को सबक सिखाने का सही समय
प्रदेश में भाजपा को एक और मौका मिलेगा तो सोहना-तावडू क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे:तेजपाल तंवर