Tuesday, September 17, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
5.21 लाख मतदाताओं के साथ बादशाहपुर हरियाणा का सबसे बड़ा विधानसभा हलका जबकि 1.58 लाख के साथ नारनौल सबसे छोटा कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है : अर्जुन राम मेघवालकांग्रेस के शासन में व्यापारी परेशान थे, हुड्डा गैंग से बचकर रहना नहीं तो दुविधाएं फिर खड़ी हो जाएंगी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लालराहुल गांधी ने मान लिया है कि हुड्डा जीत नहीं सकता, अगर हुड्डा का नाम घोषित किया तो कांग्रेस हार जाएगी : बिप्लब देबकर्नाटक: मंगलुरु में मस्जिद पर पत्थरबाजी, VHP के 5 कार्यकर्ता गिरफ्तारहरियाणा चुनाव: सिरसा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा वापस ले सकते हैं नामांकनपूर्व केंद्रीय गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम की पत्रकरावर्ताआरक्षण खत्म करने का राहुल गांधी का मंसूबा कभी पूरा नहीं होने देगी भाजपा : अशोक तंवर
 
Haryana

पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान को सन 1947-48, 1965, 1971 और 1999 में हुए युद्धों की हार की याद दिलाई

July 26, 2024 03:48 PM
हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पाकिस्तान को सन 1947-48, 1965, 1971 और 1999 में हुए युद्धों की हार की याद दिलाते हुए कहा कि ‘‘हमने इन तमाम युद्धांें में पाकिस्तान के दांत खट्टे किए हैं, लेकिन फिर से पाकिस्तान शोर मचा रहा है और समय आने पर पाकिस्तान का पक्का इंतजाम किया जाएगा’’।
 
श्री विज आज अंबाला में कारगिल विजय दिवस के अवसर शहीद मेजर योगेश गुप्ता मेमोरियल चौक पर पहुंचकर शहीद मेजर और कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।  
 
इस मौके पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जब से हमारे देश से अलग हुआ है और समय-समय पर अपनी हरकतें करता रहता है। श्री विज ने कहा कि पाकिस्तान के साथ 1965, 1971 युद्ध हुआ और 1999 मंे कारगिल का युद्ध हुआ। इन तमाम युद्धों में हमने पाकिस्तान के दांत खटटे किए हैं, लेकिन फिर से पाकिस्तान षोर मचा रहा है। इस मौके पर उन्होंने स्वयं लिखी पंक्तियां भी गुनगुनाई।
 
*श्री विज ने स्वयं लिखी पंक्तियां भी गुनगुनाई*
 
 ‘‘फिर से पाकिस्तान शोर मचा रहा है, यू ही अपना नाच नचा रहा है।
 ये टूटे-फूटे टेंकों के घर में शोर मचा रहा।।
 
 ‘‘क्या भूल गया वो मार जो सन 1965, 1971 और 1999 में कारगिल युद्ध में खाई थी।
 क्या उतरा नहीं बुखार, जो हिन्दीयों ने दिखाया था।।
 
 ‘‘चलो फिर से याद करा देंगें, इसका पक्का काम करा देंगे।
 रहे अपने ही घोसले में छुपकर, इसका ऐसा इंतजाम करा देंगें।।
 
*हमारे जवान कठिन परिस्थितियों में भी खडे होकर देश की रक्षा करते हैं- विज*
 
श्री विज ने कहा कि आज कारगिल विजय दिवस हैं और आज का दिन हमारे जवान कठिन परिस्थितियों में भी खडे होकर देष की रक्षा करते हैं और जिन जांबाजों ने देष की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए उनको श्रद्धांजलि देने का दिन हैं। ऐसा ही आज यहां पर मेजर योगेश गुप्ता, जिन्होंने देष की रक्षा करते हुए अपनी शहादत दी थी उनको पुष्पांजलि भेंट करके श्रद्धांजलि दी गई है।
 
*सीमाओं पर हमारे जवान दिन-रात सच्चे प्रहरी की तरह पहरा देते है- विज*
 
उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर बहुत ही कठिन हालात होते हैं और हमारे जवान वहां पर दिन-रात सच्चे प्रहरी की तरह पहरा देते है और तभी यहां पर हम अपने घरों में सो पाते हैं तथा अपने काम धंधे कर पाते हैं। इसलिए राष्ट्र को हमेशा ही इनको याद रखना चाहिए। 
 
इस अवसर पर शहीद मेजर योगेश गुप्ता के भाई विकास गुप्ता, बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, अजय बवेजा, विपिन खन्ना सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
5.21 लाख मतदाताओं के साथ बादशाहपुर हरियाणा का सबसे बड़ा विधानसभा हलका जबकि 1.58 लाख के साथ नारनौल सबसे छोटा
कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है : अर्जुन राम मेघवाल
कांग्रेस के शासन में व्यापारी परेशान थे, हुड्डा गैंग से बचकर रहना नहीं तो दुविधाएं फिर खड़ी हो जाएंगी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
राहुल गांधी ने मान लिया है कि हुड्डा जीत नहीं सकता, अगर हुड्डा का नाम घोषित किया तो कांग्रेस हार जाएगी : बिप्लब देब
हरियाणा चुनाव: सिरसा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा वापस ले सकते हैं नामांकन
पूर्व केंद्रीय गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम की पत्रकरावर्ता
आरक्षण खत्म करने का राहुल गांधी का मंसूबा कभी पूरा नहीं होने देगी भाजपा : अशोक तंवर
प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा : धर्मेन्द्र प्रधान
प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर हिसार के 90,000 लोगों को चक्कर कटवाने वाले को सबक सिखाने का सही समय
प्रदेश में भाजपा को एक और मौका मिलेगा तो सोहना-तावडू क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे:तेजपाल तंवर