Tuesday, September 17, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
5.21 लाख मतदाताओं के साथ बादशाहपुर हरियाणा का सबसे बड़ा विधानसभा हलका जबकि 1.58 लाख के साथ नारनौल सबसे छोटा कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है : अर्जुन राम मेघवालकांग्रेस के शासन में व्यापारी परेशान थे, हुड्डा गैंग से बचकर रहना नहीं तो दुविधाएं फिर खड़ी हो जाएंगी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लालराहुल गांधी ने मान लिया है कि हुड्डा जीत नहीं सकता, अगर हुड्डा का नाम घोषित किया तो कांग्रेस हार जाएगी : बिप्लब देबकर्नाटक: मंगलुरु में मस्जिद पर पत्थरबाजी, VHP के 5 कार्यकर्ता गिरफ्तारहरियाणा चुनाव: सिरसा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा वापस ले सकते हैं नामांकनपूर्व केंद्रीय गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम की पत्रकरावर्ताआरक्षण खत्म करने का राहुल गांधी का मंसूबा कभी पूरा नहीं होने देगी भाजपा : अशोक तंवर
 
Haryana

ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन अब 2 अगस्त 2024 को होगा

July 25, 2024 05:47 PM

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में विशेष समरी संशोधन कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। आयोग के दिशा निर्देशानुसार अब 1 जुलाई, 2024 को अर्हता तिथि मानकर नए वोट बनाए जाएंगे।

 

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार पूर्व- संशोधित गतिविधियां 25 जून से 1 अगस्त 2024 तक की जाएँगी। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 2 अगस्त 2024 को होगा।

 

श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि दावे एवं आपत्तियां 2 से 16 अगस्त 2024 तक दर्ज करवाई जा सकती हैं। दावे एवं आपत्तियों का निपटान 26 अगस्त तक किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा पोलिंग स्टेशन पर बीएलओ को उपस्थित रहने के लिए 3, 4, 10 व 11 अगस्त विशेष तिथियां जारी की गई हैं।

 

उन्होंने राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया है कि वे अपने बूथ लेवल एजेंटों को इन तिथियों में बीएलओ से संपर्क करने को कहें और वे पोलिंग स्टेशनों पर उपस्थित रहे। लोकतंत्र में मतदान ही सबसे बड़ा पहलू है। मतदाता सूची में नाम दर्ज हुए बिना कोई भी नागरिक अपना वोट नहीं डाल सकता इसलिए पात्र नागरिक अपना वोट अवश्य बनवाएं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 अगस्त 2024 को किया जाएगा।

 

उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी संबंधित बीएलओ, एईआरओ व अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। पहले संशोधित ड्राफ्ट मतदाता सूची 25 जुलाई को प्रकाशित की जानी थी। अब आयोग ने इस कार्यक्रम में संशोधन किया है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
5.21 लाख मतदाताओं के साथ बादशाहपुर हरियाणा का सबसे बड़ा विधानसभा हलका जबकि 1.58 लाख के साथ नारनौल सबसे छोटा
कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है : अर्जुन राम मेघवाल
कांग्रेस के शासन में व्यापारी परेशान थे, हुड्डा गैंग से बचकर रहना नहीं तो दुविधाएं फिर खड़ी हो जाएंगी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
राहुल गांधी ने मान लिया है कि हुड्डा जीत नहीं सकता, अगर हुड्डा का नाम घोषित किया तो कांग्रेस हार जाएगी : बिप्लब देब
हरियाणा चुनाव: सिरसा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा वापस ले सकते हैं नामांकन
पूर्व केंद्रीय गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम की पत्रकरावर्ता
आरक्षण खत्म करने का राहुल गांधी का मंसूबा कभी पूरा नहीं होने देगी भाजपा : अशोक तंवर
प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा : धर्मेन्द्र प्रधान
प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर हिसार के 90,000 लोगों को चक्कर कटवाने वाले को सबक सिखाने का सही समय
प्रदेश में भाजपा को एक और मौका मिलेगा तो सोहना-तावडू क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे:तेजपाल तंवर