Tuesday, September 17, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
5.21 लाख मतदाताओं के साथ बादशाहपुर हरियाणा का सबसे बड़ा विधानसभा हलका जबकि 1.58 लाख के साथ नारनौल सबसे छोटा कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है : अर्जुन राम मेघवालकांग्रेस के शासन में व्यापारी परेशान थे, हुड्डा गैंग से बचकर रहना नहीं तो दुविधाएं फिर खड़ी हो जाएंगी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लालराहुल गांधी ने मान लिया है कि हुड्डा जीत नहीं सकता, अगर हुड्डा का नाम घोषित किया तो कांग्रेस हार जाएगी : बिप्लब देबकर्नाटक: मंगलुरु में मस्जिद पर पत्थरबाजी, VHP के 5 कार्यकर्ता गिरफ्तारहरियाणा चुनाव: सिरसा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा वापस ले सकते हैं नामांकनपूर्व केंद्रीय गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम की पत्रकरावर्ताआरक्षण खत्म करने का राहुल गांधी का मंसूबा कभी पूरा नहीं होने देगी भाजपा : अशोक तंवर
 
Haryana

ताऊ देवी लाल खेल परिसर में हो रहा है शारीरिक मापदंड परीक्षा का आयोजन

July 25, 2024 05:45 PM

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि दूसरे चरण की पीएमटी परीक्षा पंचकूला के ताऊ देवी लाल खेल परिसर में 27 जुलाई तक चलेगी। इसके तहत हर दिन 5000 उम्मीदवारों की शारीरिक मापदंड परीक्षा का आयोजन होगा, जिनकी सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

 

श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि 16 जुलाई को 2000 उम्मीदवारों का शारीरिक मापदंड परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से इसकी संख्या बढ़ाते हुए अब प्रतिदिन 5000 उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए बुलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा महिला उम्मीदवारों की पीएमटी परीक्षा का आयोजन का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।

 

पंचकूला के ताऊ देवी लाल खेल परिसर में पीएमटी परीक्षा के लिए आए उम्मीदवारों की भारी भीड़ को देखकर मानो ऐसा प्रतीत होता है कि युवा हरियाणा पुलिस में सेवा करने के लिए उत्साहित हैं।

 

आयोग के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम चरण में 1000 महिला पुलिस सिपाही (सामान्य ड्यूटी) के पदों के लिए पीएमटी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के जीरकपुर के सिंहपुरा बस स्टैंड से ताऊ देवी लाल खेल परिसर तक आने-जाने की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज की तरफ से विशेष बस व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पंचकूला के देवी नगर की तरफ इंडियन ऑयल पंप के नजदीक पार्किंग व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पीने के पानी के टैंकर व मोबाइल टॉयलेट भी लगाए गए हैं।        

       

उल्लेखनीय है कि पीएमटी परीक्षा के दौरान हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह प्रबंधों का स्वयं जायजा लेते हैं और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देते हैं।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
5.21 लाख मतदाताओं के साथ बादशाहपुर हरियाणा का सबसे बड़ा विधानसभा हलका जबकि 1.58 लाख के साथ नारनौल सबसे छोटा
कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है : अर्जुन राम मेघवाल
कांग्रेस के शासन में व्यापारी परेशान थे, हुड्डा गैंग से बचकर रहना नहीं तो दुविधाएं फिर खड़ी हो जाएंगी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
राहुल गांधी ने मान लिया है कि हुड्डा जीत नहीं सकता, अगर हुड्डा का नाम घोषित किया तो कांग्रेस हार जाएगी : बिप्लब देब
हरियाणा चुनाव: सिरसा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा वापस ले सकते हैं नामांकन
पूर्व केंद्रीय गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम की पत्रकरावर्ता
आरक्षण खत्म करने का राहुल गांधी का मंसूबा कभी पूरा नहीं होने देगी भाजपा : अशोक तंवर
प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा : धर्मेन्द्र प्रधान
प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर हिसार के 90,000 लोगों को चक्कर कटवाने वाले को सबक सिखाने का सही समय
प्रदेश में भाजपा को एक और मौका मिलेगा तो सोहना-तावडू क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे:तेजपाल तंवर