Tuesday, September 17, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
5.21 लाख मतदाताओं के साथ बादशाहपुर हरियाणा का सबसे बड़ा विधानसभा हलका जबकि 1.58 लाख के साथ नारनौल सबसे छोटा कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है : अर्जुन राम मेघवालकांग्रेस के शासन में व्यापारी परेशान थे, हुड्डा गैंग से बचकर रहना नहीं तो दुविधाएं फिर खड़ी हो जाएंगी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लालराहुल गांधी ने मान लिया है कि हुड्डा जीत नहीं सकता, अगर हुड्डा का नाम घोषित किया तो कांग्रेस हार जाएगी : बिप्लब देबकर्नाटक: मंगलुरु में मस्जिद पर पत्थरबाजी, VHP के 5 कार्यकर्ता गिरफ्तारहरियाणा चुनाव: सिरसा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा वापस ले सकते हैं नामांकनपूर्व केंद्रीय गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम की पत्रकरावर्ताआरक्षण खत्म करने का राहुल गांधी का मंसूबा कभी पूरा नहीं होने देगी भाजपा : अशोक तंवर
 
Haryana

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की विशेष तैयारी, भाजपा के एससी नेता करेंगे प्रदेश भर में प्रवास

July 24, 2024 05:57 PM
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है। जीत में कमी न रहे इसको लेकर पार्टी रणनीति तैयार कर रही है। इसी कड़ी में पंच कमल पंचकूला में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक पटौदी सत्यप्रकाश जरावता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एससी मोर्चा के नेताओं के प्रदेश भर में प्रवास कार्यक्रम तय किए गए। संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने अनुसूचित जाति मोर्चा के नेताओं की प्रवास में ड्यूटी लगाई। सत्यप्रकाश जरावता ने बताया कि जिला 'पानीपत-फरीदाबाद में सांसद कृष्ण पंवार, हिसार-पलवल में बनवारी लाल, करनाल-भिवानी में बिशम्बर बाल्मीकि, गुरुग्राम- फतेहाबाद और रोहतक में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, झज्जर-महेंद्रगढ़-रेवाडी में भाजपा नेता अशोक तंवर, कैथल-पंचकुला-कुरुक्षेत्र में भाजपा नेता बन्तो कटारिया, यमुनानगर-अम्बाला में रामअवतार बाल्मीकि, सोनीपत में अमरनाथ सौदा, सिरसा में मक्खन सिंह, चरखी दादरी-नूहं में रतिया के पूर्व विधायक डॉ.रविंदर बलियाला तथा जींद में अशोक कटारिया प्रवास करेंगे। 
भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने बताया कि हरियाणा में अनुसूचित जाति मोर्चा समाज की भलाई के लिए काम कर रहा है और भारतीय जनता पार्टी का अनुसूचित जाति मोर्चा ही कांग्रेस के सवालों का जवाब देने के लिए सक्षम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जो दस साल का हिसाब-किताब मांग रहे है वो पहले भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सवालों के जवाब तो दे दें। 
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने बताया कि कांग्रेस अपने समय के कोई भी पांच काम गिनवाएं कि उन्होंने दलित समाज के लिए क्या काम किए हैं। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता खुले मंच पर कांग्रेस नेताओं से बहस के लिए तैयार है। जरावता ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कुमारी शैलजा जब केन्द्रीय मंत्री थी और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा हरियाणा में मुख्यमंत्री थे तो कुमारी शैलजा ने कहा था कि हरियाणा बलात्कार प्रदेश है। क्या कुमारी शैलजा पुन: हरियाणा को बलात्कार प्रदेश बनाना चाहती है या फिर दलित या महिला उत्पीडन का प्रदेश बनाना चाहती है ?
 बैठक में हरियाणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी और नवनियुक्त हरियाणा भाजपा प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम अवतार वाल्मीकि, पूर्व सांसद अशोक तंवर, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, प्रदेश उपाध्यक्ष बन्तो कटारिया, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पंचकुला प्रभारी रामपाल पाली व एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री अमरनाथ सौदा, एवं मक्खन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
5.21 लाख मतदाताओं के साथ बादशाहपुर हरियाणा का सबसे बड़ा विधानसभा हलका जबकि 1.58 लाख के साथ नारनौल सबसे छोटा
कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है : अर्जुन राम मेघवाल
कांग्रेस के शासन में व्यापारी परेशान थे, हुड्डा गैंग से बचकर रहना नहीं तो दुविधाएं फिर खड़ी हो जाएंगी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
राहुल गांधी ने मान लिया है कि हुड्डा जीत नहीं सकता, अगर हुड्डा का नाम घोषित किया तो कांग्रेस हार जाएगी : बिप्लब देब
हरियाणा चुनाव: सिरसा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा वापस ले सकते हैं नामांकन
पूर्व केंद्रीय गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम की पत्रकरावर्ता
आरक्षण खत्म करने का राहुल गांधी का मंसूबा कभी पूरा नहीं होने देगी भाजपा : अशोक तंवर
प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा : धर्मेन्द्र प्रधान
प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर हिसार के 90,000 लोगों को चक्कर कटवाने वाले को सबक सिखाने का सही समय
प्रदेश में भाजपा को एक और मौका मिलेगा तो सोहना-तावडू क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे:तेजपाल तंवर