Tuesday, September 17, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
5.21 लाख मतदाताओं के साथ बादशाहपुर हरियाणा का सबसे बड़ा विधानसभा हलका जबकि 1.58 लाख के साथ नारनौल सबसे छोटा कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है : अर्जुन राम मेघवालकांग्रेस के शासन में व्यापारी परेशान थे, हुड्डा गैंग से बचकर रहना नहीं तो दुविधाएं फिर खड़ी हो जाएंगी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लालराहुल गांधी ने मान लिया है कि हुड्डा जीत नहीं सकता, अगर हुड्डा का नाम घोषित किया तो कांग्रेस हार जाएगी : बिप्लब देबकर्नाटक: मंगलुरु में मस्जिद पर पत्थरबाजी, VHP के 5 कार्यकर्ता गिरफ्तारहरियाणा चुनाव: सिरसा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा वापस ले सकते हैं नामांकनपूर्व केंद्रीय गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम की पत्रकरावर्ताआरक्षण खत्म करने का राहुल गांधी का मंसूबा कभी पूरा नहीं होने देगी भाजपा : अशोक तंवर
 
Haryana

नायब सैनी के अनुभव और ऊर्जा के समावेशी नेतृत्व में जीत दर्ज करेगी भाजपाः डा. पूनिया

July 23, 2024 06:30 PM
हरियाणा भाजपा प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की ऊर्जा तथा पूर्व सीएम मनोहर लाल का अनुभव और कार्यकर्ताओं का परिश्रम व जनता के समर्थन से तीसरी बार हरियाणा में कमल खिलेगा। श्री पूनिया ने कहा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उस मिथक को तोड़ा है जो लोग कहते थे कि हरियाणा में कभी भाजपा की सरकार नहीं बन सकती। लोकसभा चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की और कांग्रेस द्वारा फैलाए गए झूठे दावों को धराशाही किया। डा. पूनिया मंगलवार को पंचकूला पार्टी कार्यालय पंचकमल में संगठनात्मक बैठकों के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस द्वारा फैलाई गई झूठ और प्रतिकूलता के बावजूद भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 44 विधानसभाओं में बढ़त हासिल की है। हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम और हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के दावों की हवा निकाली। श्री पूनिया ने कहा कि संगठन को और अधिक धारदार बनाने के लिए निरंतर बैठकें हो रही हैं, शक्ति केंद्र, मंडल स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी युग में सोशल मीडिया एक बड़ा हथियार उसे भी धार देने का काम किया जा रहा है।  प्रदेश प्रभारी ने कहा कि प्रदेश में विधानसभावार सीटों पर चर्चा हुई है, सकारात्मक फीडबैक मिला है जिसके दम पर हम विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। 
पत्रकार द्वारा पूछे गए एक सवाल पर श्री पूनिया ने कहा कि राजनीति में बदलाव समय की मांग होती है। परिवार व समाज में ऊर्जा और अनुभव का मिश्रण होता है। मनोहर सरकार ने हरियाणा में बुनियादी विकास के लिए बेहतरीन काम किया। पार्टी नेतृत्व ने निर्णय लिया और ऊर्जा के तौर पर नायब सैनी मुख्यमंत्री बनें। मुख्यमंत्री नायब सैनी रात दो-दो बजे तक लोगों से मिलते हैं उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। हरियाणा के जनमानस, सामान्य व्यक्ति व निम्न मध्यम वर्गीय लोगों को इसी तरह का नेतृत्व चाहिए था, जिसे पार्टी ने पूरा किया। नायब सैनी की ऊर्जा और मनोहर लाल का अनुभव तथा पार्टी के 36 बिरादरी के नेतृत्व का नायब सैनी समावेशी नतृत्व है जिसका हरियाणा में सकारात्मक असर पड़ा है।
बैठकों के बारे में पूछे गए सवाल पर बोलते हुए डा. पूनिया ने कहा कि बैठकों में कई मुद्दों पर चर्चा होती है। हम इलेक्शन मोड़ पर काम कर रहे हैं। ग्रास रूठ पर संगठन को और अधिक मजबूती दी जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी जनहित में अहम फैसले ले रहे हैं जिन्हें जनता तक पहुंचाने का काम हमारे कार्यकर्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता का पूरा समर्थन भाजपा के साथ है, इसलिए विधानसभा चुनाव हम पूर्ण बहुमत के साथ जीतेंगे और नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
5.21 लाख मतदाताओं के साथ बादशाहपुर हरियाणा का सबसे बड़ा विधानसभा हलका जबकि 1.58 लाख के साथ नारनौल सबसे छोटा
कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है : अर्जुन राम मेघवाल
कांग्रेस के शासन में व्यापारी परेशान थे, हुड्डा गैंग से बचकर रहना नहीं तो दुविधाएं फिर खड़ी हो जाएंगी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
राहुल गांधी ने मान लिया है कि हुड्डा जीत नहीं सकता, अगर हुड्डा का नाम घोषित किया तो कांग्रेस हार जाएगी : बिप्लब देब
हरियाणा चुनाव: सिरसा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा वापस ले सकते हैं नामांकन
पूर्व केंद्रीय गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम की पत्रकरावर्ता
आरक्षण खत्म करने का राहुल गांधी का मंसूबा कभी पूरा नहीं होने देगी भाजपा : अशोक तंवर
प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा : धर्मेन्द्र प्रधान
प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर हिसार के 90,000 लोगों को चक्कर कटवाने वाले को सबक सिखाने का सही समय
प्रदेश में भाजपा को एक और मौका मिलेगा तो सोहना-तावडू क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे:तेजपाल तंवर