Saturday, February 22, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
अशोक छाबड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार में मीडिया को-ऑर्डिनेटर नियुक्तमशीनें लग चुक हैं, यमुना साफ होकर रहेगी: मोहन सिंह बिष्टप्रयागराज: 58 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं अब तक त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नानमहाशिवरात्रि स्नान को लेकर रेलवे अलर्ट, क्राउड कंट्रोल के लिए प्रमुख स्टेशनों पर बनाए होल्डिंग एरियापीएम मोदी आज भारत मंडपम में SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का करेंगे उद्घाटन दिल्ली सरकार में विभागों का बंटवारा, आशीष सूद को गृह मंत्रालयदिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी चैम्पियंस ट्रॉफी: भारतीय टीम ने पहला मैच जीता, बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया
 
Haryana

अवैध खनन में संलिप्त 324 वाहनों को किया जब्त

February 14, 2025 12:34 PM
चंडीगढ़: हरियाणा का खान एवं भूविज्ञान विभाग अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठा रहा है। राज्य में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से विभाग ने कई सख्त उपाय लागू किए हैं। प्रशासन ने खनन स्थलों पर नियमित निरीक्षण और निगरानी बढ़ा दी है। ड्रोन और अन्य आधुनिक तकनीकों का भी उपयोग किया जा रहा है ताकि अवैध गतिविधियों का पता लगाया जा सके। अवैध खनन में शामिल वाहनों को भी जब्त किया जा रहा है। इसके अलावा, अवैध खननकारियों के खिलाफ ना केवल एफआईआर दर्ज की जा रही है बल्कि उनसे जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है। 
 
विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार की जा रही निगरानी और ठोस कार्रवाई के चलते राज्य में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है। जनवरी माह से लेकर अब तक जिला स्तर पर अधिकारियों ने विशेष जांच अभियान चलाया, जिसके तहत 3,950 स्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अवैध खनन में संलिप्त 324 वाहनों को जब्त किया गया, जिससे करीब 1.37 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
 
यमुनानगर जिला के भगवापुर गांव में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि लगभग 2 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से बोल्डर, ग्रेवल, रेत और साधारण मिट्टी का खनन किया गया था। इसके लिए विभाग ने ₹65,37,732 का जुर्माना लगाया और 11 फरवरी 2025 को एफआईआर दर्ज करवाई।
 
खनन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य में हर जिले में नियमित जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। यमुनानगर जिला में जनवरी और फरवरी (10 फरवरी तक) के दौरान कुल 123 वाहन अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर जब्त किए गए और 116 एफआईआर दर्ज की गईं।
 
खनन विभाग के उच्चाधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और किसी भी नियम का उल्लंघन होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग अवैध खनन पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए तत्पर है, जिससे प्राकृतिक संसाधनों का न्यायोचित दोहन सुनिश्चित हो और राज्य को राजस्व हानि न हो।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
अशोक छाबड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार में मीडिया को-ऑर्डिनेटर नियुक्त
चंडीगढ़:IAS अनुराग रस्तोगी बने हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव,आदेश जारी हुए
कैंसर पीड़ित पत्रकार अर्चना सेठी को एमडब्ल्यूबी ने दी 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद
ज्ञानेश कुमार देश के मुख्य चुनाव आयुक्त बने* *इसके साथ ही IAS डॉ विवेक जोशी भारत के चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए* ज्ञानेश कुमार और डॉ विवेक जोशी की नियुक्ति के आदेश हुए जारी डॉ विवेक जोशी के चुनाव आयुक्त बनने के बाद अब हरियाणा में जल्द होगी नए मुख्य सचिव की नियुक्ति IAS अनुराग रस्तोगी हरियाणा के नए मुख्य सचिव होंगें - सूत्र हरियाणा में मधुमक्खी पालन पर दिया जा रहा ज़ोर : श्याम सिंह राणा,कहा ,वर्ष 2030 तक 15,500 मीट्रिक टन शहद के उत्पादन का है लक्ष्य* - *मधुमक्खी पालन नीति बनाने वाला हरियाणा पहला राज्य*
हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण आज चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित हरियाणा निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए
सोनीपत की अदालत ने यमुना में जहर वाले दावे पर अरविंद केजरीवाल को किया तलब प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लोन लेकर शुरू किया कारोबार, आज दूसरों को दे रही रोजगार देशी विदेशी पर्यटकों के लिए अरावली की वादियों में सजा है शिल्प मेला
कृषि ट्रैक्टरों के सीएमवीआर प्रमाणीकरण का सर्टिफिकेट अब हिसार के उत्तरी क्षेत्र फार्म मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान से भी मिलेगा, उत्तर भारत में कृषि जगत से जुड़े निर्माताओं को मिलेगा सीधा लाभ – मुख्यमंत्री