Wednesday, September 18, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा चुनाव: कांग्रेस कल अपना घोषणा पत्र जारी करेगीलेबनान पेजर धमाके: अब तक 8 की मौत, 2,750 जख्मीविधानसभा चुनाव में कुल 1031 उम्मीदवार, 930 पुरुष व 101 महिलाएं - मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवालभाजपा की डबल इंजन सरकार जो कुछ बोलती है वह पत्थर की लकीर है : नायब सैनीकांग्रेस पार्टी भाजपा के सामने नहीं, कांग्रेस नेता एक दूसरे के सामने लड़ रहे हैं : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहकांग्रेस दलित विरोधी पार्टी, दलितों का अपमान करना कांग्रेस का एजेंडा : ज्ञानचंद गुप्ताPM मोदी को सीएम योगी ने दी जन्मदिन की बधाईहरियाणा की लोहारू विधानसभा में आज जनसभा को संबोधित करेंगे गृहमंत्री अमित शाह
 
Haryana

चौधरी भजन लाल ने अपना पूरा जीवन हरियाणा के उत्थान के लिए न्योछावर किया : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

August 26, 2024 07:24 PM

कृष्ण जन्माष्टमी एवं गुरु जम्भेश्वर के 574वें जन्मोत्सव के उपलक्ष में बिश्नोई मंदिर में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रहे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिश्नोई समाज के रत्न चौधरी भजन लाल ने बिश्नोई समाज और हरियाणा के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर किया है। चौधरी भजन लाल ने बिश्नोई समाज को एकता के सूत्र में बांधकर आगे बढ़ाने का काम किया है और अब उस परंपरा को कुलदीप बिश्नोई आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान गुरु जम्भेश्वर का मानना था कि एक भी पेड़ काटना नहीं चाहिए, उन्होंने वन्य जीवों की रक्षा और उस समय समाज में फैले हुए नशे की कुरीति को समाप्त करने का काम किया है। गुरु जम्भेश्वर के बारे में बात करना सूर्य को दीपक दिखने के समान है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण में बढ़ती गर्मी को देखते हुए एक पेड़ मां के नाम से लगाने का संकल्प लिया था, उसे देखते हुए आज हरियाणा में भी हमे एक पेड़ गुरु जम्भेश्वर के नाम से लगाने का संकल्प लेना चाहिए और जब तक वह बड़ा नहीं होता उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश की छवि को बदलने का काम किया है। यह हमारे गुरुओं की तपस्या का परिणाम है कि आज हमारा देश विश्व के अन्य देशों में अग्रणी बनकर खड़ा है। हरियाणा सरकार में मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, विधायक विनोद भयाना, फतेहाबाद विधायक दुड़ाराम, रतिया विधायक लक्ष्मण नापा, पूर्व सांसद सुनिता दुग्गल, जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, मेघायल के डीजीपी एलआर बिश्नोई, पूर्व राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स, मेयर गौतम सरदाना, बिश्नोई समाज के प्रधान, पूर्व मंत्री छत्तरपाल आदि मौजूद रहे।

बिश्नोई समाज की मांगें 4 अक्टूबर के बाद जरूर पूरी होगी
नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज बिश्नोई समाज द्वारा कुछ मांगे रखी गई, जिन्हें आचार संहिता के चलते पूरा करना असंभव है, परंतु इन मांगों को 4 अक्तूबर के बाद पूरा करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार अवश्य करेगी। क्षेत्र में चौधरी भाजनलाल के नाम से निर्माणधीन भवन का लाभ भी समाज के लोगों के साथ 36 बिरादरी को भी अवश्य ही मिलेगा। गुरु जम्भेश्वर एक समाज के नहीं सर्व समाज के हैं, जिन्होंने समाज में फैली हुई कुरीतियों को समाप्त करने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया।

समारोह में कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है और नायब सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। हमारा गठबंधन भी रहा और मुझे मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ काम करने का मौका भी मिला। नायब सैनी बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं और चौधरी भजनलाल के बाद नायब सैनी ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो 24 घंटे जनता से मिलने के लिए तैयार रहते हैं। कुलदीप बिश्नोई ने नायब सैनी के सामने मांग रखी कि राजस्थान के मुख्यमंत्री से बात करके वहां हिरणों का शिकार करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनवाएं। बिश्नोई समाज के लोग हिरणों का शिकार करने वालों को पकड़ते हैं, लेकिन सख्त कानून नहीं होने के कारण वे छूट जाते हैं।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा चुनाव: कांग्रेस कल अपना घोषणा पत्र जारी करेगी विधानसभा चुनाव में कुल 1031 उम्मीदवार, 930 पुरुष व 101 महिलाएं - मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल
भाजपा की डबल इंजन सरकार जो कुछ बोलती है वह पत्थर की लकीर है : नायब सैनी
कांग्रेस पार्टी भाजपा के सामने नहीं, कांग्रेस नेता एक दूसरे के सामने लड़ रहे हैं : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
कांग्रेस दलित विरोधी पार्टी, दलितों का अपमान करना कांग्रेस का एजेंडा : ज्ञानचंद गुप्ता
हरियाणा की लोहारू विधानसभा में आज जनसभा को संबोधित करेंगे गृहमंत्री अमित शाह 5.21 लाख मतदाताओं के साथ बादशाहपुर हरियाणा का सबसे बड़ा विधानसभा हलका जबकि 1.58 लाख के साथ नारनौल सबसे छोटा
कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है : अर्जुन राम मेघवाल
कांग्रेस के शासन में व्यापारी परेशान थे, हुड्डा गैंग से बचकर रहना नहीं तो दुविधाएं फिर खड़ी हो जाएंगी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
राहुल गांधी ने मान लिया है कि हुड्डा जीत नहीं सकता, अगर हुड्डा का नाम घोषित किया तो कांग्रेस हार जाएगी : बिप्लब देब