Thursday, September 19, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली के प्रभावित युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामाहरियाणा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया 20 सूत्रीय 'संकल्प पत्र'गुरुग्राम का सच्चा साथी, सेवक बनकर करूंगा सेवा: नवीन गोयलबादशाहपुर विधान सभा में गूंज रहा है एक ही नाराकांग्रेस के घोषणापत्र को पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- "यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। रोहतक में 10:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संकल्प पत्र को करेंगे जारी।बेहतर गुरुग्राम बनाने निकला हूं, बेहतर गुरुग्राम बनाकर दूंगा: नवीन गोयलकांग्रेस गुरुग्राम की चारो विधान सभा का चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी:पंकज डाबर
 
Haryana

विधानसभा चुनाव में कुल 1031 उम्मीदवार, 930 पुरुष व 101 महिलाएं - मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल

September 17, 2024 09:26 PM

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटो पर 5 अक्तूबर को होने वाले आम चुनाव के लिए कुल 1031 उम्मीदवार है जिसमें से 930 पुरूष व 101 महिला उम्मीदवार चुनाव लड रही है।

 

उन्होंने बताया कि इन उम्मीदवारों में से 462 निर्दलीय उम्मीदवार भी है जिसमें से 421 पुरुष व 41 महिला प्रत्याशी शामिल है।

 

*******

 

 

 

 

 


5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 1031 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव - मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल

 

1559 उम्मीदवारों ने दाखिल किया था नामांकन, जांच में 1221 उम्मीदवारों के नामांकन पाये गए थे सही

 

1221 उम्मीदवारों में से 190 उम्मीदवारों ने वापिस लिए नामांकन

 

चंडीगढ़, 16 सितंबर - हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि 5 अक्तूबर को हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटो पर होने वाले आम चुनाव के लिए 1559 उम्मीदवारों ने 1746 नामांकन पत्र भरे थे। इनमें से जांच के दौरान 1221 प्रत्याशियों की उम्मीदवारी सही पाई व 338 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए।

 

श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार 5 सितम्बर से 12 सितम्बर तक नामांकन पत्र भर सकते थे। 13 सितम्बर को नामांकन पत्रों की जांच की गई और 16 सितम्बर, 2024 तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापिस ले सकते थे। 16 सितम्बर तक कुल 190 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापिस लिए गए। इसी प्रकार अब विधानसभा चुनाव-2024 के लिए कुल 1031 उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2014 में 1351 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था जबकि 2019 के विधानसभा चुनाव में यह संख्या 1169 उम्मीदवारों की थी।

 

प्रदेश में 190 उम्मीदवारों ने नामांकन लिए वापिस

 

उन्होंने कहा कि पंचकूला जिला से 5 उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस लिए है। इसी प्रकार, अम्बाला जिला से 4, यमुनानगर जिला से 5, कुरूक्षेत्र जिला से 15, कैथल जिला से 15, करनाल जिला से 10, पानीपत जिला से 6, सोनीपत जिला से 7, जींद जिला से 13, फतेहाबाद जिला में 6, सिरसा जिला से 12, हिसार जिला से 23, दादरी जिला से 3, भिवानी जिला से 13, रोहतक जिला से 4, झज्जर जिला से 9, महेंद्रगढ़ जिला से 9, रेवाडी जिला से 3, गुरूग्राम जिला से 15, नूंह जिला से 2, पलवल जिला से 4 और फरीदाबाद जिला से 7 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापिस लिए हैं।

 

 विधानसभा चुनाव के लिए कुल उम्मीदवार 1031

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि सभी 22 जिलों में जांच प्रक्रिया पूरी होने व नामांकन वापिस लेने के बाद पंचकूला जिला में 17 उम्मीदवार शेष बचे हैं। इसी प्रकार, अम्बाला जिला से 39, यमुनानगर जिला से 40, कुरूक्षेत्र जिला से 43, कैथल जिला से 53, करनाल जिला से 55, पानीपत से 36, सोनीपत जिला से 65, जींद जिला से 72, फतेहाबाद जिला में 40, सिरसा जिला से 54, हिसार जिला से 89, दादरी जिला से 33, भिवानी जिला से 56, रोहतक जिला से 56, झज्जर जिला से 42, महेंद्रगढ़ जिला से 37, रेवाडी जिला से 39, गुरूग्राम जिला से 47, नूंह जिला से 21, पलवल जिला से 33 और फरीदाबाद से 64 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है।

 

90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान 5 अक्टूबर 2024 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक

 

श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की गई तथा संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा उन्हें चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मतदान 5 अक्तूबर 2024 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित किया गया है तथा मतगणना 8 अक्तूबर, 2024 को होगी और चुनाव परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिए जाऐंगे।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली के प्रभावित युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा
हरियाणा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया 20 सूत्रीय 'संकल्प पत्र'
गुरुग्राम का सच्चा साथी, सेवक बनकर करूंगा सेवा: नवीन गोयल
बादशाहपुर विधान सभा में गूंज रहा है एक ही नारा
कांग्रेस के घोषणापत्र को पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- "यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। रोहतक में 10:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संकल्प पत्र को करेंगे जारी।
बेहतर गुरुग्राम बनाने निकला हूं, बेहतर गुरुग्राम बनाकर दूंगा: नवीन गोयल
कांग्रेस गुरुग्राम की चारो विधान सभा का चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी:पंकज डाबर 5 अक्टूबर को वोटिंग के बाद 8 अक्टूबर की दोपहर से पहले ही भाजपा हरियाणा से गायब हो जाएगी:वर्धन यादव
कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों की जमीन हड़पकर प्रॉपर्टी डीलिंग की : तेजपाल तंवर