Monday, April 28, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
संत समाज, सभी खाप, सरपंचों और प्रदेशवासी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर हरियाणा के युवा को सशक्त और मजबूत बनाने में दें योगदान – मुख्यमंत्री वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के आदर्शों के पालन का संकल्प लें आमजनः विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याणनये भारत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में है आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत- स्वास्थ्य मंत्री आरती रावहरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बंधाया विनय के परिवार को ढांढसमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर जिला पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपये व एक सदस्य को नौकरी देने की मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणागुरुग्राम को जलभराव से मुक्त करना केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है— राव नरबीर सिंह
Haryana

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के आदर्शों के पालन का संकल्प लें आमजनः विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

April 27, 2025 09:02 PM

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने आमजन से अपील की है कि वे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के स्मृति दिवस समारोह पर उनके आदर्शों की पालना का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी के कारण गढ़वाली समाज का विशेष स्थान है। इसे भविष्य में भी बनाए रखें।

 

विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण रविवार को करनाल में गढ़वाल सभा की ओर से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पेशावर कांड के स्मृति दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने कहा कि वीर चंद्र सिंह में देश भक्ति कूट-कूट कर भरी हुई थी। देश की माटी के प्रति उनका अटूट विश्वास था। आज स्मृति दिवस पर वे वीर चंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के साथ-साथ विश्व के अन्य देश भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। पहलगाम की घटना ने पूरी मानवता को झझकोर कर रख दिया है। पूरा विश्व घटना की निंदा कर रहा है।

 

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का व्यक्तित्व प्रेरणा देने वाला

 

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि वीर चंद्र सिंह का व्यक्तित्व प्रेरणा देने वाला है। उनके संदेश को जीवन में धारण करने की जरूरत है। आज हर नौजवान को देश के प्रति समर्पण का भाव बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्य समाज के लिए भी अच्छे होने चाहिए। वीर चंद्र सिंह ने ब्रिटिश हुकूमत का भारत के खिलाफ आदेश मानने से इंकार कर दिया था जिसके कारण न केवल उन्हें पदावनत किया गया बल्कि कठोर सजा भी सुनाई गई।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
संत समाज, सभी खाप, सरपंचों और प्रदेशवासी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर हरियाणा के युवा को सशक्त और मजबूत बनाने में दें योगदान – मुख्यमंत्री
नये भारत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में है आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत- स्वास्थ्य मंत्री आरती राव हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बंधाया विनय के परिवार को ढांढस मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर जिला पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपये व एक सदस्य को नौकरी देने की मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा गुरुग्राम को जलभराव से मुक्त करना केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है— राव नरबीर सिंह पंचायती राज व्यवस्था को सक्षम व जन उत्तरदायी बनाने के लिए निरंतर किए जा रहे हैं सुधार— विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम में युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी ने दी बधाई शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने किया बंधवाड़ी प्लांट का दौरा