Tuesday, April 01, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
एक हफ्ते के अंदर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान संभव सूत्रहरियाणा के मुख्यमंत्री ने चण्डी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वादमुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के हरियाणा दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा कीगेहूं खरीद को लेकर सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी15 जून तक सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाये पूरा - मुख्यमंत्री यमुनानगर मे 800 मेगावाट का नया थर्मल पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा : अनिल विजपात्र लोग उठायें सरकारी योजनाओं का लाभ - हरविन्द्र कल्याणजलभराव वाले क्षेत्रों के पानी का उपयोग मछली पालन और झींगा उत्पादन के लिए करें : कृषि मंत्री
 
Haryana

यह धाकड़ हरियाणा का धाकड़ बजट - मुख्यमंत्री

March 27, 2025 08:46 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2025-26 का बजट हरियाणा की जनता से सुझाव लेकर, उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर और उनकी तकलीफों को समझकर उनके विकास  और कल्याण के लिए बनाया गया है। पिछले 11 वर्षों  की विकास यात्रा को इस बजट के माध्यम से तीन गुना रफ़्तार दी गई है। इस बजट में हरियाणा को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए 11 मुख्य बिंदु प्रस्तुत किये गये  हैं।

 

मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

 

वर्ष 2025-26 के बजट को धाकड़ हरियाणा का धाकड़ बजट बताते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इन 11 मुख्य बिंदुओं में डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर बनाना, 2000 करोड़ रुपए का स्टार्टअप्स के लिए फंड ऑफ फंड्स बनाने की योजना, नशे के विरुद्ध "संकल्प" प्राधिकरण का गठन, मिशन हरियाणा 2047 के लिए टास्कफोर्स का गठन, नकली बीज और कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ बिल, गांवों में महिला चौपाल बनाने की शुरुआत, हर जिले में एक गो अभ्यारण बनाने की घोषणा, अनाधिकृत औद्योगिक कालोनियों को नियमित करना, हर जिले में एक राजकीय मॉडल महाविद्यालय बनाने की घोषणा, दिव्यांगजन कोष का गठन करना और सभी दिव्यांगों के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा, महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत करना शामिल है। उन्होंने कहा कि बजट के यह 11 कदम प्रदेश को एक नई दिशा और गति देंगे। यह बजट विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित  हरियाणा का बजट है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट केवल बजट नहीं होता है बल्कि प्रदेश की जनता के विश्वास, विकास और उनके जीवन को बेहतर करने वाले बदलाव का विचार   होता है।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में 11 के अंक को शुभ माना जाता है। मैं हरियाणा की जनता को नमन करता हूँ, जिन्होंने मुझे 11वें मुख्य सेवक के रूप में हरियाणा की सेवा करने का और हमारी सरकार के 11 वें बजट को प्रस्तुत करने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और श्री मनोहर लाल के अथक प्रयासों से हरियाणा ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर आधारित है।

 

मुख्यमंत्री ने सदन को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हम इस बजट की हर एक घोषणा को शब्दशः पूरा करेंगे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
एक हफ्ते के अंदर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान संभव सूत्र हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चण्डी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के हरियाणा दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गेहूं खरीद को लेकर सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 15 जून तक सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाये पूरा - मुख्यमंत्री यमुनानगर मे 800 मेगावाट का नया थर्मल पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा : अनिल विज पात्र लोग उठायें सरकारी योजनाओं का लाभ - हरविन्द्र कल्याण जलभराव वाले क्षेत्रों के पानी का उपयोग मछली पालन और झींगा उत्पादन के लिए करें : कृषि मंत्री हरियाणा राज्य कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात रोहतक में होगा दो दिवसीय "हरियाणा फिल्म महोत्सव"