Wednesday, April 02, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे राजीव जेटली को सीएम सैनी का मीडिया एडवाइजर नियुक्त किया गया, ACS अमित अग्रवाल ने ऑर्डर जारी कर दिएगुरुग्राम में 54 खतरनाक इमारतों पर प्रशासन की ढील, हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने जताई सख्त नाराजगीवक्फ संशोधन बिल पर कमेटी के सुधार कैबिनेट ने स्वीकार किए: अमित शाहवक्फ संशोधन बिल किसी धर्म के खिलाफ नहीं’, लोकसभा में किरेन रिजिजू ने कहावक्फ बोर्ड में 10 मुस्लिम सदस्य होंगे, जिनमें 2 महिला मेंबर जरूरी: किरेन रिजिजू4 अप्रैल को मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सैनी करेंगे कामधेनु गोशाला पिंजौर के सीबीजी प्लांट का उद्घाटनएक हफ्ते के अंदर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान संभव सूत्रहरियाणा के मुख्यमंत्री ने चण्डी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
 
Haryana

यमुनानगर मे 800 मेगावाट का नया थर्मल पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा : अनिल विज

April 01, 2025 06:25 PM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने  बताया कि यमुनानगर में 800 मेगावाट क्षमता का एक नया थर्मल पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही हिसार और पानीपत में भी थर्मल पावर प्लांट लगाए  जाएंगे।

वे आज यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी गर्मी  के मौसम को ध्यान में रखते हुए बिजली की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड कर दिया गया है, और फिर भी यदि कोई ट्रांसफार्मर खराब होता है तो उसे तुरंत बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता की जानकारी ऑनलाइन अपडेट की जाए।  

बिजली दरों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले आठ वर्षों से बिजली की दरों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली दरें हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन द्वारा तय की जाती हैं, और फिलहाल उनके पास दरें बढ़ाने का कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है।  

अवैध वाहनों की समस्या के प्रश्न पर परिवहन मंत्री ने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है, जिसे रोकने के लिए वह स्वयं कई बार सड़कों पर निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध वाहनों के संचालन पर सख्ती से रोक लगाई जाए और कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाए।

नशे को एक सामाजिक बीमारी करार देते हुए उन्होंने कहा कि इसे पूरी तरह समाप्त करने के लिए समाज के लोगों को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि नशे से ग्रस्त लोगों का मानसिक परिवर्तन ही इसका स्थायी समाधान हो सकता है।  

टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार टोल प्लाजा प्रणाली को अधिक सरल और प्रभावी बनाने पर विचार कर रही है। इसके तहत ऑटोमेटिक चिप लगाने की योजना है, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और टोल भुगतान की प्रक्रिया सुगम होगी। 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे राजीव जेटली को सीएम सैनी का मीडिया एडवाइजर नियुक्त किया गया, ACS अमित अग्रवाल ने ऑर्डर जारी कर दिए
गुरुग्राम में 54 खतरनाक इमारतों पर प्रशासन की ढील, हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने जताई सख्त नाराजगी
4 अप्रैल को मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सैनी करेंगे कामधेनु गोशाला पिंजौर के सीबीजी प्लांट का उद्घाटन एक हफ्ते के अंदर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान संभव सूत्र हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चण्डी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के हरियाणा दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गेहूं खरीद को लेकर सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 15 जून तक सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाये पूरा - मुख्यमंत्री पात्र लोग उठायें सरकारी योजनाओं का लाभ - हरविन्द्र कल्याण जलभराव वाले क्षेत्रों के पानी का उपयोग मछली पालन और झींगा उत्पादन के लिए करें : कृषि मंत्री