हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिये। शिक्षित लोगों को अनपढ़ व गरीबों की फार्म भरने इत्यादि में मदद करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।
श्री हरविन्द्र कल्याण आज जिला करनाल के घरौंडा हलका के सोहाना, शेखपुरा जागीर, नगला फार्म और नगला मेघा गांवों आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
श्री कल्याण ने गांवों में लोगों की समस्यायें सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके निपटान के निर्देश दिये। उन्होंने सुहाना से नदी पुल तक बनने वाली करीब 700 मीटर लंबी सडक़ के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कुटैल में दीन दयाल उपाध्याय मेडिकल यूनिवर्सिटी इसी साल शुरू हो जायेगी। भविष्य में इसका चरणबद्ध तरीके से विकास किया जाएगा इस यूनिवर्सिटी से उत्तरी भारत के साथ -साथ पश्चिमी यूपी के लोगों को भी लाभ मिलेेगा। यहां बड़े अस्पताल खुलने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध हो सकेंगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का नारा है-सबका साथ, सबका विकास। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सामूहिक विकास की सोच को आगे बढ़ा रहे हैं जो भी मांग उनके सामने रखी जाती है उसे वे गंभीरता से लेते हैं।
श्री कल्याण ने कहा कि महिलाओं की आय बढ़ाने के लिये सरकार स्वयं सहायता समूहों को मजबूत कर रही है। ऐसे कदमों से समाज को भी मजबूती मिलती है। सुधार के नतीजे कुछ समय बाद देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि आज नौकरियां मेरिट पर दी जा रही हैं। इससे युवाओं का रूझान पढ़ाई की तरफ बढ़ा है। बुढ़ापा पेंशन सीधे बुजुर्गों के खाते में जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने इस हल्के में न केवल लड़कियों को कालेज, नई आईटीआई खोली गई बल्कि कई स्कूलों का दर्जा बढ़ाया गया।