Tuesday, April 01, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
एक हफ्ते के अंदर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान संभव सूत्रहरियाणा के मुख्यमंत्री ने चण्डी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वादमुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के हरियाणा दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा कीगेहूं खरीद को लेकर सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी15 जून तक सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाये पूरा - मुख्यमंत्री यमुनानगर मे 800 मेगावाट का नया थर्मल पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा : अनिल विजपात्र लोग उठायें सरकारी योजनाओं का लाभ - हरविन्द्र कल्याणजलभराव वाले क्षेत्रों के पानी का उपयोग मछली पालन और झींगा उत्पादन के लिए करें : कृषि मंत्री
 
Haryana

आईएमटी की स्थापना के लिए किसानों को भूमि की उचित दर मांगने के लिए प्रेरित करें विधायक - श्री नायब सिंह सैनी

March 27, 2025 08:45 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सभी विधायकों से आग्रह करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में औद्योगिक मॉडल टाउनशिप की स्थापना के लिए हलके के किसानों को ई-भूमि पोर्टल पर भूमि की उचित दर मांगने या फिर लैंड पूलिंग या पार्टनर्शिप के तहत ऑफर देने के लिए प्रेरित करें। इनकी स्थापना के लिए सरकार द्वारा किसानों को लैंड पूलिंग पॉलिसी और लैंड पार्टनशिप पॉलिसी के विकल्प भी दिया जायेगा।  

 

मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में बजट अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष द्वारा आईएमटी की स्थापना के सम्बन्ध में उठाए गए मुद्दे पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 औद्योगिक मॉडल टाउनशिप विकसित किए जाएंगे और इनके लिए ई-भूमि पोर्टल पर वर्ष 2025-26 की शुरुआत में ही भूमि की मांग दर्ज कर दी जाएगी। ये औद्योगिक मॉडल टाउनशिप किस-किस हलके में बनेंगी, इसका निर्णय भूमि उपलब्ध होने के बाद ही किया जायेगा।  उन्होंने कहा कि जहां भी समुचित जमीन मिलेगी, वहीं-वहीं आईएमटी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि  वर्तमान सरकार कांग्रेस  की तरह जमीन का जबरन अधिग्रहण नहीं करती बल्कि लैंड पूलिंग के जरिये किसानों से भूमि  ली जाती है।  

 

श्री नायब सिंह सैनी ने सदन को आश्वाशन देते हुए कहा कि ऐसे 10 नए औद्योगिक शहर बनाकर युवाओं को रोजगार के लाखों नए अवसर बनाने के हमारे संकल्प को पूरा करने में वर्तमान सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।  

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
एक हफ्ते के अंदर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान संभव सूत्र हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चण्डी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के हरियाणा दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गेहूं खरीद को लेकर सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 15 जून तक सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाये पूरा - मुख्यमंत्री यमुनानगर मे 800 मेगावाट का नया थर्मल पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा : अनिल विज पात्र लोग उठायें सरकारी योजनाओं का लाभ - हरविन्द्र कल्याण जलभराव वाले क्षेत्रों के पानी का उपयोग मछली पालन और झींगा उत्पादन के लिए करें : कृषि मंत्री हरियाणा राज्य कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात रोहतक में होगा दो दिवसीय "हरियाणा फिल्म महोत्सव"