Wednesday, February 26, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
राज्य गीत पर विधान सभा कमेटी का काम लगभग पूरा, जल्द आएगी रिपोर्ट नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस सहित सभी राष्ट्रीय पार्टियों और प्रादेशिक पार्टियां मैदान छोड़कर भाग गई है" - अनिल विजकांग्रेस की दुकान पर जनता ने लगाया ताला, पूरे हरियाणा में भाजपा का एक तरफ माहौल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर की पूजा अर्चना, प्रदेश और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की करी कामनाहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन बडौली भी मौजूद रहेकरनाल नीलोखेड़ी के पास पसेंजर ट्रेन का पहिया उतरा ,बड़ा हादसा टला,सभी यात्री सुरक्षितप्रयागराज: महाकुंभ में स्नान करने वालों का कुल आंकड़ा हुआ 64 करोड़ पारहम सौभाग्यशाली हैं, कुंभ स्नान करने आए हैं', बोले हिमाचल के CM सुक्खू
 
Haryana

राज्य गीत पर विधान सभा कमेटी का काम लगभग पूरा, जल्द आएगी रिपोर्ट

February 26, 2025 04:02 PM

हरियाणा राज्य गीत के चयन के लिए गठित विधान सभा की कमेटी का कार्य लगभग पूरा हो गया है। समिति इस बारे में जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी तथा आगामी बजट सत्र में राज्य गीत के घोषणा होने की संभावना है।

हरियाणा राज्य गीत चयन समिति की मंगलवार को आयोजित 10वीं बैठक में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कमेटी के सदस्यों और अधिकारियों के साथ प्रस्तावित राज्य गीत सुना। प्रस्तावित गीत सुनने के बाद कल्याण ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा है कि यह गीत प्रदेश का समग्र रूप से परिचय करवाएगा। गीत के बोल और संगीत काफी प्रभावी हैं।

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि विधान सभा कमेटी के सदस्यों, अधिकारियों और कलाकारों की मेहनत साफ रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि गीत के भाव और भाषा सौंदर्य काफी अच्छा है। गीत की विषय वस्तु में हरियाणा के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, भौगोलिक संरचना और प्रदेश की विकास यात्रा को चित्रित किया गया है।

राज्यगीत में प्रदेश की उत्सवधर्मी संस्कृति और हरियाणा वासियों की सादगी जैसी मूल विशेषताओं को इंगित करने का प्रयास किया है। इसमें प्रदेशवासियों के आपसी भाईचारे, शिक्षा और व्यापार का भी विशेष वर्णन है। गीत में जहां हरियाणवी लोक जीवन को काव्यबद्ध किया गया, वहीं इसमें प्रदेश का गौरव बढ़ाते किसानों, वीर-सैनिकों और खिलाड़ियों के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है।

बैठक में समिति के सभापति लक्ष्मण सिंह यादव, सदस्य गीता भुक्कल, सदस्य विनोद भ्याणा, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग, लोक कलाकार पदमश्री महावीर गुड्डू व अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस सहित सभी राष्ट्रीय पार्टियों और प्रादेशिक पार्टियां मैदान छोड़कर भाग गई है" - अनिल विज कांग्रेस की दुकान पर जनता ने लगाया ताला, पूरे हरियाणा में भाजपा का एक तरफ माहौल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल नीलोखेड़ी के पास पसेंजर ट्रेन का पहिया उतरा ,बड़ा हादसा टला,सभी यात्री सुरक्षित पंचकूला: सोलन-शिमला बाइपास पर सड़क हादसा, चार युवकों की मौके पर मौत इंडिया इज द बेस्ट..भारत से खूबसूरत देश दुनिया में और कोई नहीं ट्रेसिंग पेपर पर काम शुरू करने वाली पश्चिम बंगाल की अंजूमनारा बेगम महिला सशक्तिकरण की बनी मिसाल जाटुसाना-गुरावड़ा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित किए जाने की दिशा में होगा कार्य-राव नरबीर सिंह एफटूडीएफ से होगा प्रदेश के किसानों को सीधा लाभ--एफटूडीएफ से किसानों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान-कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी प्रयागराज में महाकुंभ के लिए हरियाणा के विभिन्न शहरों से 21 फरवरी तक 595 बसों का संचालन किया, यात्रियों से भरी जा रही बसें : परिवहन मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना, पहले की सरकारों में भाई- भतीजावाद, क्षेत्रवाद का था बोलबाला