Friday, February 21, 2025
Follow us on
 
Haryana

हरियाणा विधानसभा के सदस्यों के लिए कल से शुरू होगा दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम

February 13, 2025 07:19 PM

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण के अथक प्रयास से हरियाणा विधानसभा द्वारा विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम की आज (14 फरवरी, 2025) से शुरुआत होगी। कार्यक्रम का उद्घान लोकसभा के अध्यक्ष श्री ओम बिरला द्वारा किया जाएगा। राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश 15 फरवरी, 2025 को इस कार्यक्रम का समापन करेंगे।

 

लोकसभा के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) के सहयोग से हरियाणा विधानसभा द्वारा 14 और 15 फरवरी, 2025 को आयोजित इस दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में हरियाणा के सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री व सांसद भी उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा, कई अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

 

कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामले तथा विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधवां, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया तथा गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष श्री शंकरभाई चौधरी विशेष रूप से शिरकत करेंगे।

 

इनके अलावा, लोक सभा सदस्य व वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 संबंधी संयुक्त समिति के सभापति श्री जगदम्बिका पाल, लोक सभा सदस्य व प्राक्कलन समिति के सभापति डॉ. संजय जायसवाल, लोक सभा के पूर्व सदस्य डॉ. सत्यपाल सिंह, लोकसभा महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह, तथा श्री प्रदीप कुमार दुबे, प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश विधान सभा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
चंडीगढ़:IAS अनुराग रस्तोगी बने हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव,आदेश जारी हुए
कैंसर पीड़ित पत्रकार अर्चना सेठी को एमडब्ल्यूबी ने दी 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद
ज्ञानेश कुमार देश के मुख्य चुनाव आयुक्त बने* *इसके साथ ही IAS डॉ विवेक जोशी भारत के चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए* ज्ञानेश कुमार और डॉ विवेक जोशी की नियुक्ति के आदेश हुए जारी डॉ विवेक जोशी के चुनाव आयुक्त बनने के बाद अब हरियाणा में जल्द होगी नए मुख्य सचिव की नियुक्ति IAS अनुराग रस्तोगी हरियाणा के नए मुख्य सचिव होंगें - सूत्र हरियाणा में मधुमक्खी पालन पर दिया जा रहा ज़ोर : श्याम सिंह राणा,कहा ,वर्ष 2030 तक 15,500 मीट्रिक टन शहद के उत्पादन का है लक्ष्य* - *मधुमक्खी पालन नीति बनाने वाला हरियाणा पहला राज्य*
हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण आज चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित हरियाणा निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए
सोनीपत की अदालत ने यमुना में जहर वाले दावे पर अरविंद केजरीवाल को किया तलब प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लोन लेकर शुरू किया कारोबार, आज दूसरों को दे रही रोजगार देशी विदेशी पर्यटकों के लिए अरावली की वादियों में सजा है शिल्प मेला
कृषि ट्रैक्टरों के सीएमवीआर प्रमाणीकरण का सर्टिफिकेट अब हिसार के उत्तरी क्षेत्र फार्म मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान से भी मिलेगा, उत्तर भारत में कृषि जगत से जुड़े निर्माताओं को मिलेगा सीधा लाभ – मुख्यमंत्री
कैंसर से बचाव के लिए हरियाणा में व्यापक स्तर पर प्रयास जारी - नायब सिंह सैनी