Thursday, September 19, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
गुरुग्राम में महरौली रोड पर जनसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार मोहित ग्रोवर व कांग्रेस के सीनियर नेता पंकज डाबर ने कहा कांग्रेस गुरुग्राम में संगठित है और चुनाव जीतेगीपूर्व गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली के प्रभावित युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामाहरियाणा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया 20 सूत्रीय 'संकल्प पत्र'गुरुग्राम का सच्चा साथी, सेवक बनकर करूंगा सेवा: नवीन गोयलबादशाहपुर विधान सभा में गूंज रहा है एक ही नाराकांग्रेस के घोषणापत्र को पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- "यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। रोहतक में 10:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संकल्प पत्र को करेंगे जारी।बेहतर गुरुग्राम बनाने निकला हूं, बेहतर गुरुग्राम बनाकर दूंगा: नवीन गोयल
 
Haryana

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर में चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया

September 14, 2024 06:43 PM
हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर समेत कई जिलों में चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया और कई विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है। इस बार हरियाणा की जनता बदलाव के लिए वोट करेगी और हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। अब जल्द ही पूरा राष्ट्रीय नेतृत्व उनके नेतृत्व में उत्साह के साथ चुनावी प्रचार में उतरेगा। इसके लिए कार्यक्रमों और लोकेशन को फाइनल किया जा रहा है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा की जनता को बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा चाहिए तो उसकी देश में एक ही गारंटी है अरविंद केजरीवाल। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर भरोसा किया तो वहां शानदार स्कूल बन रहे हैं। शानदार पढ़ाई हो रही है और वहां से बच्चे आईआईटी में जा रहे हैं। पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा किया तो पंजाब के सरकारी स्कूल भी अच्छे हो रहे हैं। इसलिए इस बार हरियाणा की जनता भी स्कूल के नाम पर वोट करेगी।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों को पांच गारंटी दी है। जिसमें मुफ्त और अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य, मुफ्त बिजली और 18 साल से ऊपर हर महिला को 1000 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने हर युवा रोजगार देने की गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल ने ये सभी कम दिल्ली और पंजाब में करके दिखाए हैं। हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर अभी गारंटी को पूरा किया जाएगा।



Have something to say? Post your comment
More Haryana News
गुरुग्राम में महरौली रोड पर जनसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार मोहित ग्रोवर व कांग्रेस के सीनियर नेता पंकज डाबर ने कहा कांग्रेस गुरुग्राम में संगठित है और चुनाव जीतेगी
पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली के प्रभावित युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा
हरियाणा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया 20 सूत्रीय 'संकल्प पत्र'
गुरुग्राम का सच्चा साथी, सेवक बनकर करूंगा सेवा: नवीन गोयल
बादशाहपुर विधान सभा में गूंज रहा है एक ही नारा
कांग्रेस के घोषणापत्र को पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- "यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। रोहतक में 10:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संकल्प पत्र को करेंगे जारी।
बेहतर गुरुग्राम बनाने निकला हूं, बेहतर गुरुग्राम बनाकर दूंगा: नवीन गोयल
कांग्रेस गुरुग्राम की चारो विधान सभा का चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी:पंकज डाबर 5 अक्टूबर को वोटिंग के बाद 8 अक्टूबर की दोपहर से पहले ही भाजपा हरियाणा से गायब हो जाएगी:वर्धन यादव