Wednesday, April 16, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के नजदीक करीब 3 हजार एकड़ में बनेगा आईएमसी जिला बार एसोसिएशन पंचकूला के अध्यक्ष की अगुवाई में शिष्टमंडल मिला राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, कोर्ट परिसर में सुविधाएं बढ़ाने की रखी मांगरॉबर्ट वाड्रा पहुंचे ईडी दफ्तर, शिकोहपुर लैंड डील मामले में आया था समनपूर्व कांग्रेसी मंत्री खाचरियावास पर ED रेड को अशोक गहलोत ने बताया निंदनीयबिहार चुनाव: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे- डिप्टी सीएम सम्राट चौधरीहरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में बाबा साहेब डॉ. भीमराव राव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कीमुख्यमंत्री ने सूचना एवं जन संपर्क विभाग की प्रदर्शनी का किया उद्घाटनप्रधानमंत्री की नीति, नीयत और नेतृत्व पर प्रदेश की जनता ने मुहर लगाकर तीसरी बार दिया ऐतिहासिक जनादेश — मुख्यमंत्री
 
Chandigarh

विक्रम सिंह सैनी ओस्का के चंडीगढ़ कोर्डिनेटर नियुक्त

April 19, 2024 04:32 PM

विक्रम सिंह सैनी को ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल एण्ड कल्चरल अवेयरनैस (ओस्का) का चंडीगढ़ कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति का निर्णय ओस्का की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली मुख्य कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया।

ओस्का के महासचिव हिमांशु ने जानकारी देते हुए बताया कि विक्रम सैनी को यह जिम्मेवारी उनके सांस्कृतिक तथा सामाजिक कार्यो में समर्पण को देखते हुए सौंपी गई है। उन्होनेे बताया कि ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल एण्ड कल्चरल अवेयरनैस (ओस्का) एक स्वैच्छिक रूप से कार्य करने वाला गैर-राजनैतिक एवं गैर-सरकारी राष्ट्रीय स्तर का पंजीकृत संगठन है। यह एक सांस्कृतिक आंदोलन है जो समाज को शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत एवं अन्य कलाओं के प्रति आकर्षित करके उनमें भारत की अमूल्य, विविध एवं समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के प्रति रूचि जगाता है व सामाजिक जागरूकता का कार्य भी किया जाता है। यह एक सांस्कृतिक और सामाजिक  आंदोलन है जो कलाओं को बढ़ावा देने के साथ इनको माध्यम बनाकर समाज में फैली कुरीतियों के प्रति जनजागरण करता है। बुराइयों से बचने के उपायों पर रोशनी डालता है, जिसके अन्तर्गत विभिन्न कार्यशालाएॅं, नुक्कड़ नाटक , मंच-प्रदर्शन, सेमिनार, विचार गोष्ठी आदि का आयोजन किया जाता है।

ओस्का विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं गॉंवों-शहरों में व्याख्यान, लद्यु नाटिका, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शास्त्रीय संगीत, गजल, भजन व हस्ताक्षर अभियान, पेंटिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं कविता पाठ आदि के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का कार्य कर रहा है। उन्होने बताया कि इन नियुक्तियों से चंडीगढ़ में शास्त्रीय संगीत के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता हेतु कार्यो जिसमें जल बचाओ, बेटी बचाओ, पर्यावरण बचाओ तथा स्वच्छ भारत अभियान मुख्य रूप से शामिल रहेंगे में तेजी आएगी।
विक्रम सिंह सैनी ने उनकी नियुक्ति के लिए ओस्का के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि वे अपना कार्य पूरी लग्न और निष्ठा से करेंगें और उनको जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरेंगें।

Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
आज चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चंडीगढ़ कूच के लिए रवाना हुए किसानों को पंजाब पुलिस ने रोका, सड़क पर ही धरने पर बैठे किसान पंजाब सरकार के खिलाफ कल प्रदर्शन करेंगे किसान नेता पंजाब: चंडीगढ़ नगर निगम बैठक में हंगामा, आपस में भिड़े पार्षद
चंडीगढ़ की पहचान मां चंडी के नाम से हुई - पीएम मोदी
चंडीगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी,बंडारू दत्तात्रेय ने स्वागत किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चंडीगढ़ के दौरे पर जाएंगे
चंडीगढ़:अमित शाह आज पहुंचेंगे पंजाब भवन,पंजाब गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात भी करेंगे
चंडीगढ़ ब्लास्ट: नाइट क्लब के पास धमाकों के पीछे एक्सटॉर्शन हो सकती है वजह, जांच में जुटी पुलिस चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में नाइट क्लब के पास 2 धमाके